Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को दबोचा धौलाना थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद जनपद हापुड़ में थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल की बरामद। पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 वाहन चोरों को रावली नहर पल के पास से किया गिरफ्तार।
Narender singh
धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को दबोचा धौलाना थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद जनपद हापुड़ में थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल की बरामद। पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 वाहन चोरों को रावली नहर पल के पास से किया गिरफ्तार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 10:00 बजने से पहले ही बिक रही शराब, मार्केट में चल रही पार्टी हापुड़ ,बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में मेन मार्केट में 10:00 बजने से पहले ही सार्वजनिक स्थान पर पी जा रही शराब ,वीडियो वायरल1
- यूपी सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला बोले- सदन नहीं चलने दिया!! सपा ने युवाओं किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी!! ₹59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित!! सीएम बोले-जनकल्याण की योजनाओं पर विपक्ष ने किया हंगामा!! आंगनवाड़ी,आशा,रसोइया और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने का प्रावधान!! महिला,वृद्ध और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए बजट में व्यवस्था!! आउटसोर्सिंग कर्मियों को न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की तैयारी!! शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार तक बढ़ाने का दावा!! अनुदेशकों का मानदेय ₹17 हजार करने का किया जिक्र!! शिक्षकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का दावा!! महापुरुषों के सम्मान में ₹407 करोड़ के प्रावधान का उल्लेख!! सीएम का आरोप-सपा ने जनहित के प्रस्तावों में डाला व्यवधान!! सपा का रवैया लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ!! सीएम बोले-डबल इंजन सरकार विकास की रफ्तार नहीं रुकने देगी!! बिना रुके,बिना डिगे,बिना थके जनता की सेवा जारी रहेगी!!1
- थाना क्षेत्र भोजपुर में दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की किसी वाहन दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्राथमिक रूप से जाँच में यह बात प्रकाश में आई कि ज्ञान प्रकाश और उनके दो साथी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में हरियाणा के झज्जर में रह रहे हैं। मौके पर जाँच की गई तो पाया गया कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाड़ी किसी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई थी। उनके बैग से एक शराब की बोतल भी मिली है जो कि आधी खाली थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर1
- MP=वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की अवैध सागौन की सिल्लियां जब्त विदिशा जिले की तहसील लटेरी में वन विभाग ने अवैध सागौन के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरारिया स्थित घासीराम विश्वकर्मा एवं शिव फर्नीचर मार्ट पर छापामार कार्रवाई की। वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव के निर्देशन में उत्तर और दक्षिण लटेरी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संग्रहित सागौन की सिल्लियां जब्त कीं जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त लकड़ी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर उसके स्रोत और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में उत्तर और दक्षिण लटेरी का वन अमला तथा विदिशा उड़न दस्ता भी शामिल रहा।1
- गाय का दूध पीते है और छोड़ देते है,वो फसल खाती हैं,गाली मुझे देते है,सीएम योगी ने गाय पालने वालों को दी चेतावनी! मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध पीते हैं और फिर गाय को खुला छोड़ देते हैं और जब फसल नुकसान होती है तो गली मुझे देते हैं। यह बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है दरअसल योगी आदित्यनाथ कानपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026 में उत्कृष्ट काम करने वाले कृषकों को सम्मान देने पहुंचे थे उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में लोगों को बताया और किसानों से यह आग्रह भी किया की प्राकृतिक खेती न केवल जमीन को बेहतर बनाती है बल्कि जो उत्पादित फसल होती है वह भी बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है।1
- युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार हापुड़। सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव खगाई निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसकी पुत्री से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव में परचून की दुकान चलाने वाले एक युवक और उसके साथियों द्वारा महिलाओं व युवतियों पर अक्सर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं।शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पुत्री दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी घर पहुंच गए और परिजनों के साथ मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 और सिम्भावली थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। 4 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1