logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"मुंगेली पुलिस के 'पहल अभियान' से 417 विद्यार्थी हुए जागरूक, यातायात, साइबर सुरक्षा और POCSO कानून की दी जानकारी" CHHATTISGARH UPDATE. मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संचालित "पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ" के तहत मुंगेली पुलिस ने विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 29 जुलाई 2026 को नगर पालिका स्कूल और आगर स्कूल मुंगेली में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 417 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा POCSO कानून के प्रति जागरूक बनाना था। यातायात जागरूकता सत्र में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, 18 वर्ष से कम आयु में वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहनने, तीन सवारी से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों के उल्लंघन पर होने वाली वैधानिक कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। साइबर सुरक्षा सत्र में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1931 की जानकारी साझा करते हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा सत्र में छात्रों को POCSO अधिनियम की जानकारी दी गई और ऑनलाइन अश्लील सामग्री, आपत्तिजनक संदेशों तथा अजनबियों से बातचीत के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। मुंगेली पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं कानूनों का पालन करने और अपने परिवार व मित्रों को भी यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने की अपील की। पुलिस विभाग ने कहा कि "पहल अभियान" के तहत भविष्य में भी स्कूलों और कॉलेजों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

8 hrs ago
user_Chhattisgarh Update
Chhattisgarh Update
कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
56a7e710-cffc-44ad-8141-ac69e9125db8

"मुंगेली पुलिस के 'पहल अभियान' से 417 विद्यार्थी हुए जागरूक, यातायात, साइबर सुरक्षा और POCSO कानून की दी जानकारी" CHHATTISGARH UPDATE. मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संचालित "पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ" के तहत मुंगेली पुलिस ने विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 29 जुलाई 2026 को नगर पालिका स्कूल और आगर स्कूल मुंगेली में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 417 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा POCSO कानून के प्रति जागरूक बनाना था। यातायात जागरूकता सत्र में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, 18 वर्ष से कम आयु में वाहन नहीं

e4e64ca5-11ab-4890-9ed8-ef1d745c2684

चलाने, हेलमेट पहनने, तीन सवारी से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों के उल्लंघन पर होने वाली वैधानिक कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। साइबर सुरक्षा सत्र में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1931 की जानकारी साझा करते

03080935-28dd-4b97-90b8-8de23370fc1e

हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा सत्र में छात्रों को POCSO अधिनियम की जानकारी दी गई और ऑनलाइन अश्लील सामग्री, आपत्तिजनक संदेशों तथा अजनबियों से बातचीत के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। मुंगेली पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं कानूनों का पालन करने और अपने परिवार व मित्रों को भी यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने की अपील की। पुलिस विभाग ने कहा कि "पहल अभियान" के तहत भविष्य में भी स्कूलों और कॉलेजों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए।
ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी।
ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!,
उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया, जब समिति की व्यवस्थापक गाड़ी को अमरकंटक से लमनी और आगे खुड़िया जाने के दौरान अलग-अलग बेरियल पर रोक दिया गया।
    1
    कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया
कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया, जब समिति की व्यवस्थापक गाड़ी को अमरकंटक से लमनी और आगे खुड़िया जाने के दौरान अलग-अलग बेरियल पर रोक दिया गया।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    8 hrs ago
  • पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन। पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन। ⚡ स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन। #Kawardha #Pondi #Congress #SmartMeter #ElectricityBill PowerDepartment Protest BreakingNews Chhattisgarh CGNews
    1
    पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते  बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन।
पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते  बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन।
⚡ स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन।
#Kawardha #Pondi #Congress #SmartMeter #ElectricityBill PowerDepartment Protest BreakingNews Chhattisgarh CGNews
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.