Shuru
Apke Nagar Ki App…
मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
More news from Ujjain and nearby areas
- Post by मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️1
- आलोट मंडी में कल 4 में 2026 के दिन लहसुन और प्याज का नीलामी कार्य बंद रहेगा किसान भाई अपनी फसल नीलमीअत को आलोट मंडी में लेकर ना आए1
- रतलाम डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 किशनगढ़ ताल ठाकुर शंभू सिंह तंवर आलोट के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शहर का नाम गर्व से ऊँचा किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और फाइटिंग स्पिरिट के दम पर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया! दिवा सोलंकी विभा सोलंकी अरमान खान विजय योगी माहेश्वती सिंह खुशबू शर्मा अनवी कामरिया परी दुर्गेश आराध्या सोलंकी हैप्पी जंगलवा सुर्भी सेठिया सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल जीतकर आलोट को एक बार फिर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। भव्य स्वागत समारोह आज शाम कारगिल चौक, आलोट पर सभी विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी अभिभावक, मित्रगण एवं नगरवासी सादर आमंत्रित हैं कि आकर हमारे इन चैंपियंस का उत्साहवर्धन करें। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। अभिभावकों का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कोच के लिए विशेष संदेश हर चैंपियन के पीछे एक समर्पित गुरु का हाथ होता है। कोच पायल योगी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से इन खिलाड़ियों को एक नई पहचान दी है। आपकी ट्रेनिंग, प्रेरणा और विश्वास ने इन बच्चों को मजबूत और आत्मविश्वासी फाइटर बनाया है। यह जीत आपकी लगन और समर्पण का परिणाम है। कोच: पायल योगी WFC – वुल्फ फाइटर्स मार्शल आर्ट्स क्लब, आलोट “चैंपियंस पैदा नहीं होते, बनाए जाते हैं।”1
- Post by Md saheb Saheb1
- कोटा–देवास रोडवेज बस बीच रास्ते खराब, भीषण गर्मी में यात्री परेशान रिपोर्टर: अब्दुल अलीम | डग, झालावाड़ राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कोटा से देवास जाने वाली बस रविवार को पाटन–रायपुर के बीच अचानक खराब हो गई। दोपहर करीब 11:44 बजे बस बंद होने से उसमें सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बस पहले से ही कंडम हालत में संचालित की जा रही थी। बीच रास्ते बस रुकने के बाद यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बस में बैठे यात्री बेहाल हो गए। कई यात्रियों ने पानी और छाया की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज की बसें अक्सर खराब हालत में चल रही हैं, जिससे सफर जोखिम भरा हो गया है। समय पर दूसरी बस या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से यात्रियों को घंटों सड़क किनारे खड़े रहना पड़ा। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि लंबी दूरी की बसों की नियमित जांच कर सुरक्षित और सुचारू सेवा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी से बचा जा सके। समाचार लिखे जाने तक, कोई वैकलपीक व्यवस्था नहीं हुई ,सड़क किनारे ही पैसेंजर टकटकी लगाकर दूसरी गाड़ी के इंतजार में रहे2
- सुसनेर में पुलिस की एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सिर्फ चालान ही नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोका गया और जनसहयोग से 50 हेलमेट वितरित किए गए। 👉 संदेश साफ है – नियमों का पालन करें, सुरक्षित जीवन पाएं। 📍 स्थान: सुसनेर 👇 नीचे जरूर लिखें आपका क्या कहना है इस पहल पर हर खबर, आपके साथ 🙏 अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें ❤️ सब्सक्राइब करें 🔔 और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें 🙌 🔖 Hashtags (#) #SusnerNews #RoadSafety #HelmetAwareness #PoliceCampaign #MPNews #BreakingNews #TrafficRules #SafetyFirst #IndiaNews #ViralNews 🏷️ Tags (YouTube Tags) susner news, mp news, police campaign, helmet distribution, road safety india, traffic rules india, breaking news hindi, helmet awareness, viral news india, local news mp 📢 @Tags (Mention Style) @MPPolice @TrafficPolice @NewsChannel @LocalNews @IndiaNews1
- बडोनी:9 वर्षीय बालक सुमित व 6 वर्षीय बच्ची ज्योतिष पिता महेश केवट निवासी भैंसा सुनारी की महुअर नदी में डूबने से हुई मौत मृतक दोनों भाई बहन खेत किनारे महुअर नदी के पास खेल रहे थे। *तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।* घटना के बाद परिजन बच्चों को *लेकर जिला अस्पताल दतिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।* घटना करैरा थाना जिला शिवपुरी की बताई गई हैं।1
- Post by मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️1