logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे कॉलोनी में जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन पत्रकार शशिकांत मौर्या सण्डीला हरदोई मो०:-9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। रेलवे कॉलोनियों में बारिश के पानी के जलभराव और लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से नाराज करीब 70 रेल कर्मचारियों ने सोमवार को सण्डीला रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनआरएमयू (NRMU) बालामऊ शाखा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने किया। कर्मचारियों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहीं, लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से बाहर की नालियों का गंदा पानी और मल-मूत्र बारिश के पानी के साथ वापस कर्मचारियों के आवासों में घुस रहा है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन को मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल का चक्का जाम किया जा सकता है। शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और पूर्व शाखा अध्यक्ष अशोक बघेल ने भी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हक और समस्याओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सहायक शाखा सचिव मुकेश कुशवाहा व मुस्तफा अली, SSE/TRD अमित श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक सण्डीला जीशान सिद्दीकी, युवा संयोजक सौरभ कुमार, शुभम कुमार, साहेब शर्मा, विकास साह, राजाराम, लालाराम, राम प्रसाद, विकास झा, राम अवतार, ओम प्रकाश, राम अवधेश, सिराज अहदी, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, राम सिंह, सरमेश कुमार, संदीप मौर्य, दीपक कुमार, संदीप सैनी, रामकेश मौर्य, रघुवीर कुमार, हेमंत मीणा, सुरेंद्र कुमार और संतोष कुमार समेत TRD, S&T और कमर्शियल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
1 hr ago

रेलवे कॉलोनी में जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन पत्रकार शशिकांत मौर्या सण्डीला हरदोई मो०:-9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। रेलवे कॉलोनियों में बारिश के पानी के जलभराव और लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से नाराज करीब 70 रेल कर्मचारियों ने सोमवार को सण्डीला रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनआरएमयू (NRMU) बालामऊ शाखा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने किया। कर्मचारियों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहीं, लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से बाहर की नालियों का गंदा पानी और मल-मूत्र बारिश के पानी के साथ वापस कर्मचारियों के आवासों में घुस रहा है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन को मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल का चक्का जाम किया जा सकता है। शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और पूर्व शाखा अध्यक्ष अशोक बघेल ने भी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हक और समस्याओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सहायक शाखा सचिव मुकेश कुशवाहा व मुस्तफा अली, SSE/TRD अमित श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक सण्डीला जीशान सिद्दीकी, युवा संयोजक सौरभ कुमार, शुभम कुमार, साहेब शर्मा, विकास साह, राजाराम, लालाराम, राम प्रसाद, विकास झा, राम अवतार, ओम प्रकाश, राम अवधेश, सिराज अहदी, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, राम सिंह, सरमेश कुमार, संदीप मौर्य, दीपक कुमार, संदीप सैनी, रामकेश मौर्य, रघुवीर कुमार, हेमंत मीणा, सुरेंद्र कुमार और संतोष कुमार समेत TRD, S&T और कमर्शियल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बांगरमऊ नगर पालिका सरकारी कर्मचारियों के चलते एक बार फिर चर्चाओं में* बांगरमऊ नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीच रास्ते में फेंका जा रहा कचरा कई वार्डो से इकट्ठा कर सारे कचरे को एक मुख्य मार्ग पर फेंका जा रहा है हफ्तों से पड़े कचरे से दुर्गंध से मोहल्ले से लेकर राहगीरों तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उधर फेके जा रहे है कचरे से बीमारी फैलने से खतरा तो दूसरी तरफ इस कचरे से अपनी भूख मिटाने के लिए छुट्टा मवेशियों से राहगीरों को निकलने से खतरा (मात्र 50 मीटर पर एक निजी व एक सरकारी स्कूल वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर बदबू से स्कूल के बच्चों सहित मंदिर जाने वाले भक्तों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है) समस्याओं पर समस्याओं से भरा पड़ा नगर एक भी समस्या की निजात नहीं आए दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही नगर में नगर के अंदर से लेकर नगर के चारों तरफ कचरा ही कचरा आखिर इन सब समस्याओं से कब तक जूझता रहेगा बांगरमऊ नगर
    1
    *बांगरमऊ नगर पालिका सरकारी कर्मचारियों के चलते  एक बार फिर चर्चाओं में*
बांगरमऊ नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीच रास्ते में फेंका जा रहा कचरा कई  वार्डो से इकट्ठा कर सारे कचरे को एक मुख्य मार्ग पर फेंका जा रहा है हफ्तों से पड़े कचरे से दुर्गंध से मोहल्ले से लेकर राहगीरों तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उधर फेके जा रहे है कचरे से बीमारी फैलने से खतरा तो दूसरी तरफ इस कचरे से अपनी भूख मिटाने के लिए  छुट्टा मवेशियों से राहगीरों को निकलने से खतरा (मात्र 50 मीटर पर एक निजी व  एक सरकारी स्कूल वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर बदबू से स्कूल के बच्चों सहित मंदिर जाने वाले भक्तों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है)
समस्याओं पर समस्याओं से भरा पड़ा नगर एक भी समस्या की निजात नहीं आए दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही नगर में
नगर के अंदर से लेकर नगर के चारों तरफ कचरा ही कचरा
आखिर इन सब समस्याओं से कब तक जूझता रहेगा बांगरमऊ नगर
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पशु अस्पताल स्टाफ की कमी सेक्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां के पशु अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से ऊगू और फतेहपुर चौरासी के पशु अस्पताल 3-3 दिन के अंतराल पर खुल रहे हैं। यानी, 3 दिन ऊगू का अस्पताल खुलता है तो अगले 3 दिन फतेहपुर चौरासी का। इस व्यवस्था के कारण बीमार पशुओं के इलाज और सरकारी दवा के लिए पशुपालकों को भटकना पड़ रहा है। समस्या तब और बढ़ गई जब ऊगू पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट अली हसन 31 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद फतेहपुर चौरासी पशु चिकित्सालय के पूरे स्टाफ की ड्यूटी 3 दिन ऊगू में लगाई गई है। यह नई व्यवस्था दोनों अस्पतालों के नियमित संचालन पर असर डाल रही है। इससे पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ऊगू के अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं है। किसी तरह फतेहपुर चौरासी के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है।
    1
    पशु अस्पताल स्टाफ की कमी सेक्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां के पशु अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से ऊगू और फतेहपुर चौरासी के पशु अस्पताल 3-3 दिन के अंतराल पर खुल रहे हैं।
यानी, 3 दिन ऊगू का अस्पताल खुलता है तो अगले 3 दिन फतेहपुर चौरासी का। इस व्यवस्था के कारण बीमार पशुओं के इलाज और सरकारी दवा के लिए पशुपालकों को भटकना पड़ रहा है।
समस्या तब और बढ़ गई जब ऊगू पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट अली हसन 31 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद फतेहपुर चौरासी पशु चिकित्सालय के पूरे स्टाफ की ड्यूटी 3 दिन ऊगू में लगाई गई है।
यह नई व्यवस्था दोनों अस्पतालों के नियमित संचालन पर असर डाल रही है। इससे पशुपालकों को काफी परेशानी हो रही है।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि ऊगू के अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं है। किसी तरह फतेहपुर चौरासी के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है।
    user_मोहित मिश्रा
    मोहित मिश्रा
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाढ़ के पानी से कच्चा मकान भर भरा कर गिरा बड़ी अनहोनी टली ग्रामीण भारत न्यूज़
    1
    बाढ़ के पानी से कच्चा मकान भर भरा कर गिरा बड़ी अनहोनी टली
ग्रामीण भारत न्यूज़
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार ब्रेजा कार और DCM में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपये संवाददाता,, नरेश गुप्ता रामकोट/सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। रामकोट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सात अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का वजन करीब 92 किलो (90 किलो 1000 ग्राम) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार और एक DCM वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में SOG व रामकोट पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। बताया गया कि अर्थाना की ओर से एक काले/ग्रे रंग की ब्रेजा कार के पीछे DCM आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक और उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने ग्राम मधवापुर से करीब 200 मीटर आगे तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान ब्रेजा कार की डिग्गी से चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया करीब 92 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों को बेचते हैं। इस बार भी गांजा लेकर बरेली की ओर बिक्री के लिए जा रहे थे। सातों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पांडेय निवासी गोंडा, विजय महतो और मुन्ना कुमार निवासी मोतिहारी (बिहार), रामस्वरूप वर्मा व रामआशीष वर्मा निवासी गोंडा, सचिन लोधी निवासी लखनऊ और विनोद कुमार निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 260/26, धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद पांडेय के खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और SOG टीम की अहम भूमिका रही।
    3
    सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार और DCM में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपये
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
रामकोट/सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। रामकोट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सात अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का वजन करीब 92 किलो (90 किलो 1000 ग्राम) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार और एक DCM वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में SOG व रामकोट पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी।
बताया गया कि अर्थाना की ओर से एक काले/ग्रे रंग की ब्रेजा कार के पीछे DCM आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक और उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने ग्राम मधवापुर से करीब 200 मीटर आगे तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।
तलाशी के दौरान ब्रेजा कार की डिग्गी से चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया करीब 92 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों को बेचते हैं। इस बार भी गांजा लेकर बरेली की ओर बिक्री के लिए जा रहे थे।
सातों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पांडेय निवासी गोंडा, विजय महतो और मुन्ना कुमार निवासी मोतिहारी (बिहार), रामस्वरूप वर्मा व रामआशीष वर्मा निवासी गोंडा, सचिन लोधी निवासी लखनऊ और विनोद कुमार निवासी अमरोहा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 260/26, धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया
पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद पांडेय के खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई में रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और SOG टीम की अहम भूमिका रही।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ सिर्फ एलडीए ही नहीं पुलिस भी करा रही है अवैध निर्माण. बिल्डिंग बनने के समय महीनों पहले जेई ने तहरीर, जब बिल्डिंग की दुकानें बन गईं, बिक गईं... उच्च स्तर पर फोटो समेत शिकायत हुई तब अमीनाबाद थाने में दर्ज कर ली गई एफआईआर... पुलिस ने खूब लिया लाभ... मामला अमीनाबाद थाने के लाटूश रोड पर विद्यांत कॉलेज के सामने एलडीए द्वारा सील करके पुलिस अभिरक्षा में सौंपी गई बिल्डिंग का है ... अब सील की गई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है... जब काम चल रहा था तब एलडीए के जेई, पुलिस को तहरी देते रहे, फोन करते रहेलेकिन....काम चलता रहा.. जब आपसी बंदरबांट से बिल्डिंग बन गई, दुकानें बन गईं तब जनता अदालत और अधिकारियों से शिकायत हुई तब बीती 12 सितंबर को बिल्डर फैज़ान के खिलाफ je की शिक़ायत पर एफआईआर दर्ज कर ली/
    1
    राजधानी लखनऊ सिर्फ एलडीए ही नहीं पुलिस भी करा रही है अवैध निर्माण.
बिल्डिंग बनने के समय महीनों पहले जेई ने तहरीर, जब बिल्डिंग की दुकानें बन गईं, बिक गईं... उच्च स्तर पर फोटो समेत शिकायत हुई तब अमीनाबाद थाने में दर्ज कर ली गई एफआईआर... पुलिस ने खूब लिया लाभ...
मामला अमीनाबाद थाने के लाटूश रोड पर विद्यांत कॉलेज के सामने एलडीए द्वारा सील करके पुलिस अभिरक्षा में सौंपी गई बिल्डिंग का है ... अब सील की गई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है... जब काम चल रहा था तब एलडीए के जेई, पुलिस को तहरी देते रहे, फोन करते रहेलेकिन....काम चलता रहा.. जब आपसी बंदरबांट से बिल्डिंग बन गई, दुकानें बन गईं तब जनता अदालत और अधिकारियों से शिकायत हुई तब बीती 12 सितंबर को बिल्डर फैज़ान के खिलाफ je की शिक़ायत पर एफआईआर दर्ज कर ली/
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप*। *बुधवार देर रात ट्रक चालक फूलचंद पाठक ट्रांसपोर्टनगर से हैदरगढ़ जा रहे थे* *खुर्दही पहुंचते ही दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।* *मारपीट कर ट्रक और रुपये लूटकर ले जाने का आरोप।* *पीड़ित पक्ष एचसीएल चौकी पहुंचा, आरोप है दिनभर बैठाए रखा गया, कार्रवाई नहीं हुई।* *ट्रांसपोर्ट की ओर से चंद्रप्रकाश दीक्षित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव से की शिकायत*
    1
    सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप
सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप*।
*बुधवार देर रात ट्रक चालक फूलचंद पाठक ट्रांसपोर्टनगर से हैदरगढ़ जा रहे थे*
*खुर्दही पहुंचते ही दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।*
*मारपीट कर ट्रक और रुपये लूटकर ले जाने का आरोप।*
*पीड़ित पक्ष एचसीएल चौकी पहुंचा, आरोप है दिनभर बैठाए रखा गया, कार्रवाई नहीं हुई।*
*ट्रांसपोर्ट की ओर से चंद्रप्रकाश दीक्षित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव से की शिकायत*
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज सीरिया (साम) आखिरकार सीरिया के लोग पूरे देश में उठ खड़े हुए हैं, यह वीडियो अभी दमिश्क के दिल में है, कुछ दुकानें असद के गाने बजा रही हैं, यह दिन की तरह स्पष्ट है कि असद के तहत सीरिया फल-फूल रहा था। मैं उस ज्यूलनिस्ट को दोहराता हूँ जिसने अल कायदा के सिर काटने वाली सरकार को "फ्री सीरिया" के नाम पर सीरियाई लोगों के गले में उतारा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज सीरिया (साम) आखिरकार सीरिया के लोग पूरे देश में उठ खड़े हुए हैं, यह वीडियो अभी दमिश्क के दिल में है, कुछ दुकानें असद के गाने बजा रही हैं, यह दिन की तरह स्पष्ट है कि असद के तहत सीरिया फल-फूल रहा था। मैं उस ज्यूलनिस्ट को दोहराता हूँ जिसने अल कायदा के सिर काटने वाली सरकार को "फ्री सीरिया" के नाम पर सीरियाई लोगों के गले में उतारा।
    user_Samiullah Khan
    Samiullah Khan
    Doctor Malihabad, Lucknow•
    9 hrs ago
  • सर्वविघ्नविनाशाय सर्वकल्याणहेतवे। पार्वतीप्रियपुत्राय गणेशाय नमो नमः॥ सर्वविघ्नविनाशाय सर्वकल्याणहेतवे। पार्वतीप्रियपुत्राय गणेशाय नमो नमः॥ श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। #ganeshachaturthi
    1
    सर्वविघ्नविनाशाय सर्वकल्याणहेतवे।
पार्वतीप्रियपुत्राय गणेशाय नमो नमः॥

सर्वविघ्नविनाशाय सर्वकल्याणहेतवे।
पार्वतीप्रियपुत्राय गणेशाय नमो नमः॥
श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#ganeshachaturthi
    user_पंकज राजपूत पत्रकार
    पंकज राजपूत पत्रकार
    Floor sanding and polishing service बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज.... मल्लावां। गोसवा नहर पुल पर बंदर से टकराया शिक्षक का वाहन , नहर में जा गिरे तेंदुआ निवासी अवनीश पटेल ,शिक्षक पानी के तेज बहाव में लापता _मौके पर मृतक पड़ा मिला बंदर #मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसाहो गया । विद्यालय पढ़ने जा रहे तेंदुआ निवासी शिक्षक के वाहन से अचानक बंदर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी की शिक्षक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे l नहर में इतने समय तेज बहाव होने के कारण शिक्षक लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गई। वही टक्कर से बंदर की मौत मौके पर ही हो गई उसका शव घटनास्थल पर ही पड़ा मिला। रिपोर्टर मोनू शुक्ला #India news D #थानामल्लावां
    1
    ब्रेकिंग न्यूज....

मल्लावां। गोसवा नहर पुल पर बंदर से टकराया शिक्षक का वाहन , नहर में जा गिरे  तेंदुआ निवासी अवनीश पटेल ,शिक्षक पानी के तेज बहाव में लापता _मौके पर मृतक पड़ा मिला बंदर 

#मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसाहो गया । विद्यालय पढ़ने जा रहे तेंदुआ निवासी शिक्षक के वाहन से अचानक बंदर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी की शिक्षक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे l

नहर में इतने समय तेज बहाव होने के कारण शिक्षक लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की  भीड़ इकट्ठा हो गई। शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गई।

वही टक्कर से बंदर की मौत मौके पर ही हो गई उसका शव घटनास्थल पर ही पड़ा मिला।

रिपोर्टर मोनू शुक्ला 
#India news D
#थानामल्लावां
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    Farmer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.