सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार ब्रेजा कार और DCM में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपये संवाददाता,, नरेश गुप्ता रामकोट/सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। रामकोट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सात अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का वजन करीब 92 किलो (90 किलो 1000 ग्राम) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार और एक DCM वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में SOG व रामकोट पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। बताया गया कि अर्थाना की ओर से एक काले/ग्रे रंग की ब्रेजा कार के पीछे DCM आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक और उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने ग्राम मधवापुर से करीब 200 मीटर आगे तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान ब्रेजा कार की डिग्गी से चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया करीब 92 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों को बेचते हैं। इस बार भी गांजा लेकर बरेली की ओर बिक्री के लिए जा रहे थे। सातों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पांडेय निवासी गोंडा, विजय महतो और मुन्ना कुमार निवासी मोतिहारी (बिहार), रामस्वरूप वर्मा व रामआशीष वर्मा निवासी गोंडा, सचिन लोधी निवासी लखनऊ और विनोद कुमार निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 260/26, धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद पांडेय के खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और SOG टीम की अहम भूमिका रही।
सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार ब्रेजा कार और DCM में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपये संवाददाता,, नरेश गुप्ता रामकोट/सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। रामकोट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सात अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का वजन करीब 92 किलो (90 किलो 1000 ग्राम) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार और एक DCM वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर
को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में SOG व रामकोट पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। बताया गया कि अर्थाना की ओर से एक काले/ग्रे रंग की ब्रेजा कार के पीछे DCM आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक और उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने ग्राम मधवापुर से करीब 200 मीटर आगे तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान ब्रेजा कार की डिग्गी से चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया करीब 92 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों को बेचते हैं। इस बार भी गांजा लेकर बरेली की ओर बिक्री के लिए जा रहे थे। सातों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की
पहचान विनोद कुमार पांडेय निवासी गोंडा, विजय महतो और मुन्ना कुमार निवासी मोतिहारी (बिहार), रामस्वरूप वर्मा व रामआशीष वर्मा निवासी गोंडा, सचिन लोधी निवासी लखनऊ और विनोद कुमार निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 260/26, धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद पांडेय के खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और SOG टीम की अहम भूमिका रही।
- रेलवे कॉलोनी में जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन पत्रकार शशिकांत मौर्या सण्डीला हरदोई मो०:-9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। रेलवे कॉलोनियों में बारिश के पानी के जलभराव और लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से नाराज करीब 70 रेल कर्मचारियों ने सोमवार को सण्डीला रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनआरएमयू (NRMU) बालामऊ शाखा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने किया। कर्मचारियों का आरोप है कि रेलवे कॉलोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहीं, लैट्रिन टैंक की व्यवस्था न होने से बाहर की नालियों का गंदा पानी और मल-मूत्र बारिश के पानी के साथ वापस कर्मचारियों के आवासों में घुस रहा है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव सलिल सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन को मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर रेल का चक्का जाम किया जा सकता है। शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और पूर्व शाखा अध्यक्ष अशोक बघेल ने भी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हक और समस्याओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सहायक शाखा सचिव मुकेश कुशवाहा व मुस्तफा अली, SSE/TRD अमित श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक सण्डीला जीशान सिद्दीकी, युवा संयोजक सौरभ कुमार, शुभम कुमार, साहेब शर्मा, विकास साह, राजाराम, लालाराम, राम प्रसाद, विकास झा, राम अवतार, ओम प्रकाश, राम अवधेश, सिराज अहदी, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, राम सिंह, सरमेश कुमार, संदीप मौर्य, दीपक कुमार, संदीप सैनी, रामकेश मौर्य, रघुवीर कुमार, हेमंत मीणा, सुरेंद्र कुमार और संतोष कुमार समेत TRD, S&T और कमर्शियल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बीच सड़क पर चंद्रशेखर आजाद व पुलिस प्रशासन से नोक झोंक1
- ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जौनपुर जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र का बताया जा रहा है जौनपुर पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें जल्द से जल्द.... ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जौनपुर जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र का बताया जा रहा है जौनपुर पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें जल्द से जल्द....1
- बंदर से टकराया शिक्षक का वाहन, नहर में गिरा शिक्षक; तेज बहाव में लापता। हरदोई/मल्लावां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसवा नहर पुल पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय में पढ़ाने जा रहे तेंदुवा निवासी शिक्षक का वाहन अचानक सड़क पर आए बंदर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित हो गया और शिक्षक नहर में जा गिरे। हादसे के बाद नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वाहन की चपेट में आने से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। घटना के बाद गोसवा नहर पुल पर हड़कंप मच गया। शिक्षक के नहर में लापता होने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। तेज बहाव के बीच शिक्षक की तलाश जारी है।1
- लखनऊ चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद बीच चौराहे पर पहले की मारपीट उसके बाद युवक को स्कूटी पर बैठ कर उठा ले गए दबंग किस मामले को लेकर हुई मारपीट अभी तक नहीं मिली जानकारी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कामता चौराहे से उठाने के बाद हुई होगी युवक की पिटाई पुलिस की गश्त पर खड़े हो रहे सवाल चिनहट थाना क्षेत्र की घटना1
- लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद, बीच चौराहे पर पहले की मारपीट उसके बाद युवक को स्कूटी पर बैठ कर उठा ले गए दबंग किस मामले को लेकर हुई मारपीट अभी तक नहीं मिली जानकारी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कामता चौराहे से उठाने के बाद हुई होगी युवक की पिटाई पुलिस की गश्त पर खड़े हो रहे सवाल चिनहट थाना क्षेत्र की घटना1
- सांसद चंद्रशेखर- पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी के समर्थक भिड़े विनोद साहनी के परिवार स लोकेशन बाराबंकी रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के समर्थक भिड़ गए। हुआ यूं कि चंद्रशेखर लखनऊ से 1 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे वह और उनके कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। गुस्से में चंद्रशेखर ने कहा मुझे बाराबंकी में क्यों रोका जा रहा है? पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने हमारी गाड़ियों और कार्यकर्ताओं पर पत्थर-जूते फेंके। इससे लगता है कि प्रदेश में दलितों-पिछड़ों को न जीते जी न्याय मिलेगा, न मरने के बाद। इसी बीच चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। उन्होंने 'चंद्रशेखर रावण मुर्दाबाद' और 'रोहिणी घावरी को इंसाफ दो' के नारे लगाए। उन्होंने कहा- पहले यहां इंसाफ दें, फिर वहां जाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर और रोहिणी के समर्थकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रोहिणी के समर्थकों को किसी तरह हटाया। चंद्रशेखर को पुलिस निरीक्षण भवन के पास ले आई। वहां सांसद सड़क के बीच बैठ गए। 20-25 मिनट बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ लौट गए। इधर, पुलिस रोहिणी और चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी थी। इसी दौरान विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गईं। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा-1
- लखनऊ। थाना विभूतिखंड क्षेत्र के किसान बाजार स्थित Abongzaa Cafe को लेकर कथित तौर पर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप सामने आए हैं। किसान बाजार में कथित अवैध हुक्का बार, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल आरोप है कि पहले कैफे के बाहर बैठाकर हुक्का पिलाया जाता था, जबकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब कथित तौर पर कैफे के अंदर बैठाकर हुक्का परोसा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सवाल यह भी है कि प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से हुक्का परोसे जाने पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?1
- लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मजदूर की गला रेतकर हत्या, एडीसीपी दक्षिणी व एसीपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।1