Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीच सड़क पर चंद्रशेखर आजाद व पुलिस प्रशासन से नोक झोंक
Mohd Javed
बीच सड़क पर चंद्रशेखर आजाद व पुलिस प्रशासन से नोक झोंक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद, सात अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार ब्रेजा कार और DCM में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपये संवाददाता,, नरेश गुप्ता रामकोट/सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। रामकोट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सात अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का वजन करीब 92 किलो (90 किलो 1000 ग्राम) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार और एक DCM वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में SOG व रामकोट पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। बताया गया कि अर्थाना की ओर से एक काले/ग्रे रंग की ब्रेजा कार के पीछे DCM आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक और उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने ग्राम मधवापुर से करीब 200 मीटर आगे तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान ब्रेजा कार की डिग्गी से चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया करीब 92 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बाहर से गांजा लाकर अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों को बेचते हैं। इस बार भी गांजा लेकर बरेली की ओर बिक्री के लिए जा रहे थे। सातों आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पांडेय निवासी गोंडा, विजय महतो और मुन्ना कुमार निवासी मोतिहारी (बिहार), रामस्वरूप वर्मा व रामआशीष वर्मा निवासी गोंडा, सचिन लोधी निवासी लखनऊ और विनोद कुमार निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 260/26, धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामकोट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद पांडेय के खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही मिर्जापुर के अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और SOG टीम की अहम भूमिका रही।3
- लखीमपुर खीरी में अहमद हत्याकांड: कार्तिक तिवारी शैलू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, ₹25 हजार की आर्थिक सहायता दी1
- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी की मांग पलिया क्षेत्र के मझगईं थाना के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पलिया एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर किशोरी को बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित पिता ने पुलिस पर गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मझगईं थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि घटना 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित के अनुसार, घटना की तहरीर उसी दिन थाना मझगईं में दी गई थी। पुलिस ने 4 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 215/26, 137(2), 87, 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आरोपी पक्ष के कुछ लोग प्रभावशाली हैं और उनके द्वारा पीड़ित की भतीजी के साथ भविष्य में अप्रिय घटना किए जाने की आशंका है। पीड़ित ने एसडीएम से आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी एवं नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग किशोरी की बरामदगी नहीं होती है, तो पीड़ित पक्ष बड़ा जनआंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वहीं इस सम्बन्ध में मझगईं थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लड़की बरामद होने एवं मेडिकल परीक्षण के उपरान्त सम्बंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़की और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- हमीरपुर में रील बनाने पहुंचे युवकों से पुलिस ने कराई ‘डक वॉक’ हमीरपुर। जान जोखिम में डालकर बंधे (नहर) में नहाने और उसकी रील बनाने पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने सबक सिखाने के लिए ‘डक वॉक’ कराई। पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देते हुए दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बताया जा रहा है कि बंधे पर रील बनाने और नहाने के दौरान हादसों में अब तक कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद युवा सोशल मीडिया रील के चक्कर में अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने युवकों को मौके पर पकड़कर समझाया और चेतावनी के साथ कार्रवाई की।1
- थाना सिंगाही पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित 02 नफर अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग के द्वारा द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) महोदय के सन्निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष महोदय सिंगाही के कुशल नेतृत्व में थाना सिंगाही पुलिस टीम द्वारा थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु०अ०सं० 0184/2026 धारा 303(2), 317 (2) बी०एन०एस० से सम्बन्धित चोरी किये गये चोरी का माल बिजली का मोटर पानी निकालने का पंखा लगा हुआ के साथ 02 नफर अभियुक्तगण 1.मोहन कुशवाहा पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम मसुरहा उम्र 20 वर्ष थाना सिंगाही जनपद खीरी 2.अजय पुत्र गुड्डू बहेलिया निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र 19 वर्ष को दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम* 1 मोहन कुशवाहा पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम मसुरहा थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष । 2.अजय पुत्र गुड्डू बहेलिया निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र 19 वर्ष । *अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग* 1.मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2), 317 (2) बी०एन०एस० थाना सिंगाही जनपद खीरी। *बरामदगी का विवरण* बिजली का मोटर पानी निकालने का पंखा लगा हुआ । *गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम* 1.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार दूबे थाना सिंगाही जनपद खीरी। 2.हे0का0 राहुल सिंह भदौरिया थाना सिंगाही जनपद खीरी। 3.का० संजू यादव थाना सिंगाही जनपद खीरी। 4.का0 जितेन्द्र कुमार थाना सिंगाही जनपद खीरी।1
- लखीमपुर हाथीपुर के राजा का हुआ आगमन बड़े धूमधाम से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा लखीमपुर हाथीपुर मोहल्ले में हाथीपुर के राजा भगवान श्री गणेश जी का आगमन हो गया है जो की बड़े धूमधाम से नगर भ्रमण के बाद मंदिर में स्थापित किए गए1
- 20 लाख की स्मैक व अल्प्राजोलम के साथ दो गिरफ्तार पलिया पुलिस की कार्रवाई, 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद पलियाकलां-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार रात दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन व पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पलिया नगर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी पियूष मिश्रा उर्फ बिहारी पुत्र लवकुश मिश्रा एवं पलिया के थारूपुरवा निवासी छोटे उर्फ भूरा पुत्र नरेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। पियूष मिश्रा के कब्जे से 54.40 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 75.90 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ है, जबकि छोटे उर्फ भूरा के कब्जे से 52.86 ग्राम ब्राउन शुगर और 71.35 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि पियूष मिश्रा के खिलाफ पलिया थाने में पूर्व में मारपीट, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीं छोटे उर्फ भूरा के खिलाफ भी चोरी, रेप व अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उप निरीक्षक झारिया सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, सुनील कुमार रावत, राजीव यादव एवं अंकित शर्मा शामिल रहे। बता दें कि पलिया क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से चल रहा था, लेकिन कठोरतम कार्रवाई न होने के कारण अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे का आगमन होते ही मादक पदार्थों के धंधेबाजों में खलबली मच गयी और अब तक स्मैक की बड़ी बरामदगी के साथ 14 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है, जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।2
- सिंगाही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटर व पंखे के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल लखीमपुर खीरी: जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया बिजली का मोटर मय पानी निकालने वाले पंखे के बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग द्वारा पूरे जिले में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और मामलों की जांच में जुटी हुई थी। विवेचना और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मोहन कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र वासुदेव, निवासी ग्राम मसुरहा, थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। अजय (उम्र 19 वर्ष), पुत्र गुड्डू बहेलिया, निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। बरामदगी: बिजली का एक मोटर (पानी निकालने का पंखा लगा हुआ)। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु.अ.सं. 0184/2026, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस (BNS) में वांछित चल रहे थे। बरामद माल को कब्जे में लेकर विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय नागरिकों और किसानों ने राहत की सांस ली है। सिंगाही पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटर व पंखे के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल लखीमपुर खीरी: जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया बिजली का मोटर मय पानी निकालने वाले पंखे के बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग द्वारा पूरे जिले में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और मामलों की जांच में जुटी हुई थी। विवेचना और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मोहन कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष), पुत्र वासुदेव, निवासी ग्राम मसुरहा, थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। अजय (उम्र 19 वर्ष), पुत्र गुड्डू बहेलिया, निवासी झाला कस्बा व थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर खीरी। बरामदगी: बिजली का एक मोटर (पानी निकालने का पंखा लगा हुआ)। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु.अ.सं. 0184/2026, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस (BNS) में वांछित चल रहे थे। बरामद माल को कब्जे में लेकर विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय नागरिकों और किसानों ने राहत की सांस ली है।1
- थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) व अल्प्राजोलम पाउडर के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार – ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20,00,000/- (बीस लाख रुपये) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग महोदया द्वारा अवैध मादक पदार्थो के परिवहन, बिक्री व खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय(पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया श्री शिवा जी दूबे के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1.पियूष मिश्रा उर्फ बिहारी पुत्र लवकुश मिश्रा 2.छोटे उर्फ भूरा पुत्र नरेश कश्यप को अवैध मादक पदार्थ 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) व 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर कुल के साथ पलिया से दिनांक 13.09.2026 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 274/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी विवरण - अभियुक्तगण* 1.पियूष मिश्रा उर्फ बिहारी पुत्र लवकुश मिश्रा नि0 मो0 किसान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र 21 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 54.40 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) व 75.90 अल्प्राजोलम पाउडर बरामद । 2.छोटे उर्फ भूरा पुत्र नरेश कश्यप नि0 मो0 थारुपुरवा कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 52.86 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) व 71.35 अल्प्राजोलम पाउडर बरामद । *आपराधिक इतिहास –* *1.पियूष मिश्रा उर्फ बिहारी पुत्र लवकुश मिश्रा नि0 मो0 किसान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र 21 वर्ष ।* मु0अ0सं0 055/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 320/2022 धारा 323/406/420/504/506 भादवि थाना पलिया जिला खीरी । मु0अ0सं0 274/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *2.छोटे उर्फ भूरा पुत्र नरेश कश्यप नि0 मो0 थारुपुरवा कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष ।* मु0अ0सं0 332/2017 धारा 376/511 भादवि व 5e/6 पाक्सो एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 404/2024 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया जिला खीरी । मु0अ0सं0 274/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1.व0उ0नि0 श्री रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी 2.उ0नि0 श्री झारिया सिंह थाना पलिया जनपद खीरी 3.हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना पलिया जनपद खीरी 4.का0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी 5.का0 सुनील कुमार रावत थाना पलिया जनपद खीरी 6.का0 राजीव यादव थाना पलिया जनपद खीरी 7.का0 अंकित शर्मा थाना पलिया जनपद खीरी1