Shuru
Apke Nagar Ki App…
sarkari nal kandhe Pani mein doob Gaya Hai is per koi bhi Dhyan nahin de raha kripya ise Sahi Karen
Deepak
sarkari nal kandhe Pani mein doob Gaya Hai is per koi bhi Dhyan nahin de raha kripya ise Sahi Karen
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में जुमे की नमाज़ के बाद शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध क्या और सादात की मस्जिद से लेकर नजदीक स्थित दादे हाजी हरमैन मियां की दरगाह तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद और ईरान जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। पूरे इलाके में नारों की आवाज से माहौल गरमा गया। मौलाना कम्बर अली और डॉ. अहमद मुर्तजा ने कहा कि ईरान कभी भी अमेरिका और इजराइल जैसे जालिम देशों के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर जुल्म का अंत तय है और जालिम ताकतों का भी एक दिन खात्मा होकर रहेगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि बेगुनाहों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी,1
- Post by Jpn7 News1
- संभल / चन्दौसी ग्राम गुमथल थाना बनियाथेर में नवी जान नाम के मुस्लिम युवक के घर पर हिन्दू लड़की ओर नवी जान का लड़का शाने आलम मौजूद थे बजरंग दल संयोजक आशीष तूफानी को सूचना मिली तो वो मौके पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर sho साहब बनियाथेर को सूचना दी मौके पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां नाबालिग लड़की मौजूद मिली ओर आरोपी लड़का shane अपमान फरार हो गया जिसकी वीडियो हमने बना ली। थाना बनियाथेर में हम मौजूद हैं मुकदमा लिखवाया जा रहा है2
- भोजपुर पीपलसाना दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी ज़रूरत मन्दो में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शुभ महीने में, कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ हुआ यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-2) यानी जीरो हंगर और एसडीजी-1 यानी नो पॉवर्टी के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक कदम है। इस कार्यक्रम के तहत ज़रूरत मन्दो में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री होती है, जो पूरे रमजान के दौरान परिवार के लिए पर्याप्त होगी। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं।दावते इस्लामी हिंद के मंडल अध्यक्ष सद्दाम अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार से मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है हम सभी से प्रार्थना और सहयोग का अनुरोध करते हैं ताकि हम भविष्य में और अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के ज़िम्मेदारान ने कड़ी मेहनत की1
- इस पवित्र महीने में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी) के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत व्हाइट मंडल क्षेत्र में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जो पूरे रमजान के दौरान एक परिवार के लिए पर्याप्त है। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ______ अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी से दुआ और सहयोग का अनुरोध किया ताकि आगे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। ✒️ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) (दावतेइस्लामी इंडिया)1
- Post by सुनील कुमार BJP 93890523321
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया था। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के दारानगर गांव की है। होली के दिन रात में गांव निवासी 35 वर्षीय ओमपाल पुत्र महावीर सिंह का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला था। गले पर रस्सी के निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओमपाल की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। मृतक के भाई जोगेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान मृतक की पत्नी कल्लो के आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू पुत्र दिनेश से अवैध संबंध होने की बात सामने आई। पुलिस पूछताछ में कल्लो ने बताया कि होली के दिन उसका प्रेमी बबलू उससे मिलने गांव आया था, जिसे उसके पति ओमपाल ने देख लिया था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।कल्लो ने बताया कि झगड़े के बाद बबलू चला गया था, लेकिन उसी रात वह फिर से उसके पास आया। इसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर सोते समय ओमपाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि आरोपी पत्नी कल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका प्रेमी बबलू अभी फरार है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी को भी बरामद कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।2
- Post by Jpn7 News1
- मुरादाबाद करूला पर नाले में एक अज्ञात का शव मिलने का वीडियो वायरल #viralvideo1