logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोजपुर पीपलसाना : गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा ज़रूरत मन्दो में रमजान राशन पैक का वितरण भोजपुर पीपलसाना दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी ज़रूरत मन्दो में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शुभ महीने में, कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ हुआ यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-2) यानी जीरो हंगर और एसडीजी-1 यानी नो पॉवर्टी के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक कदम है। इस कार्यक्रम के तहत ज़रूरत मन्दो में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री होती है, जो पूरे रमजान के दौरान परिवार के लिए पर्याप्त होगी। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं।दावते इस्लामी हिंद के मंडल अध्यक्ष सद्दाम अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार से मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है हम सभी से प्रार्थना और सहयोग का अनुरोध करते हैं ताकि हम भविष्य में और अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के ज़िम्मेदारान ने कड़ी मेहनत की

2 hrs ago
user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

भोजपुर पीपलसाना : गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा ज़रूरत मन्दो में रमजान राशन पैक का वितरण भोजपुर पीपलसाना दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी ज़रूरत मन्दो में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शुभ महीने में, कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ हुआ यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-2) यानी जीरो हंगर और एसडीजी-1 यानी नो पॉवर्टी के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक कदम है। इस कार्यक्रम के तहत ज़रूरत मन्दो में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री होती है, जो पूरे रमजान के दौरान परिवार के लिए पर्याप्त होगी। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं।दावते इस्लामी हिंद के मंडल अध्यक्ष सद्दाम अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार से मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है हम सभी से प्रार्थना और सहयोग का अनुरोध करते हैं ताकि हम भविष्य में और अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के ज़िम्मेदारान ने कड़ी मेहनत की

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतका हिमा शिखा होली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने भाई हार्दिक के साथ घर आई थी। घर में मां नीलिमा शर्मा के साथ परिवार के तीनों सदस्य मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद हिमा शिखा और उसकी मां नीलिमा शर्मा के वापस नौकरी पर लौटने को लेकर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक हार्दिक ने गुस्से में आकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में हिमा शिखा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी, जबकि मां नीलिमा शर्मा भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल मां-बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा शर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतका हिमा शिखा होली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने भाई हार्दिक के साथ घर आई थी। घर में मां नीलिमा शर्मा के साथ परिवार के तीनों सदस्य मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद हिमा शिखा और उसकी मां नीलिमा शर्मा के वापस नौकरी पर लौटने को लेकर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक हार्दिक ने गुस्से में आकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में हिमा शिखा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी, जबकि मां नीलिमा शर्मा भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल मां-बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा शर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिलारी सिहाली माला में 16 रोजा इफ्तारी का इंतजाम नौजवान युवा ने क्या और आज का रोज का टाइम 6:20 पर था मुस्लिम समाज लोगों ने अफ्तारी करी नौजवान बुजुर्ग और बच्चों ने इफ्तारी करी के और इस अफ्तारी पार्टी में नौजवान साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए दुआएं करें अमन और चैन शांति के लिए रमजान शरीफ का मुबारक महीना इस मुबारक महीने में इन नौजवान साथियों ने रोजदरो के लिए रोजा खुलवाने का इंतजाम कर यह नौजवान साथी मोहम्मद अयान मोहम्मद ज़ैद मोहम्मद आसिफ मोहम्मद अरशद फैज आलम मोहम्मद हसन के लोग भी मौजूद रहे रोज अफ्तारी पार्टी में
    4
    बिलारी सिहाली माला में 16 रोजा इफ्तारी का इंतजाम नौजवान युवा ने क्या और आज का रोज का टाइम  6:20 पर था मुस्लिम समाज लोगों ने अफ्तारी करी नौजवान बुजुर्ग और बच्चों ने इफ्तारी करी के और इस अफ्तारी पार्टी में नौजवान साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए दुआएं करें अमन और चैन शांति के लिए  रमजान शरीफ का मुबारक महीना
इस मुबारक महीने में इन नौजवान साथियों ने रोजदरो के लिए रोजा खुलवाने का इंतजाम कर यह नौजवान साथी मोहम्मद अयान मोहम्मद ज़ैद मोहम्मद आसिफ मोहम्मद अरशद फैज आलम मोहम्मद हसन के लोग भी मौजूद रहे रोज अफ्तारी पार्टी में
    user_मुकीम हैदर
    मुकीम हैदर
    Court reporter बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • क्या भारत अपनी विदेश नीति खुद तय कर रहा है या फैसले अमेरिका में बैठकर ट्रंप तय कर रहा हैं? भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की घोषणा अमेरिका करता है। भारत किस देश से तेल खरीदेगा या नहीं खरीदेगा ये भी हमे अमेरिका बताता है। भारत रूस से 30 दिन तक तेल खरीद सकता है इसकी इजाजत अमेरिका देता है।
    1
    क्या भारत अपनी विदेश नीति खुद तय कर रहा है या फैसले अमेरिका में बैठकर ट्रंप तय कर रहा हैं?
भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की घोषणा अमेरिका करता है।
भारत किस देश से तेल खरीदेगा या नहीं खरीदेगा ये भी हमे अमेरिका बताता है।
भारत रूस से 30 दिन तक तेल खरीद सकता है इसकी इजाजत अमेरिका देता है।
    user_Shailesh
    Shailesh
    Amroha, Uttar Pradesh•
    30 min ago
  • संभल / चन्दौसी ग्राम गुमथल थाना बनियाथेर में नवी जान नाम के मुस्लिम युवक के घर पर हिन्दू लड़की ओर नवी जान का लड़का शाने आलम मौजूद थे बजरंग दल संयोजक आशीष तूफानी को सूचना मिली तो वो मौके पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर sho साहब बनियाथेर को सूचना दी मौके पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां नाबालिग लड़की मौजूद मिली ओर आरोपी लड़का shane अपमान फरार हो गया जिसकी वीडियो हमने बना ली। थाना बनियाथेर में हम मौजूद हैं मुकदमा लिखवाया जा रहा है
    2
    संभल / चन्दौसी ग्राम गुमथल थाना बनियाथेर में नवी जान नाम के मुस्लिम युवक के घर पर हिन्दू लड़की ओर नवी जान का लड़का शाने आलम मौजूद थे बजरंग दल संयोजक आशीष तूफानी को सूचना मिली तो वो मौके पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर sho साहब बनियाथेर को सूचना दी मौके पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां नाबालिग लड़की मौजूद मिली ओर आरोपी लड़का shane अपमान फरार हो गया जिसकी वीडियो हमने बना ली।
थाना बनियाथेर में हम मौजूद हैं मुकदमा लिखवाया जा रहा है
    user_जीतपाल कुमार पत्रकार मौ 639538
    जीतपाल कुमार पत्रकार मौ 639538
    रिपोर्टर संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ डाक बंगला कॉलोनी में होली के त्योहार की आड़ में एक विवाहिता की जान लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए विवाहिता नीतू को मकान की पहली मंजिल से नीचे सड़क पर फेंक दिया। गनीमत रही कि नीतू नीचे गिरते समय बिजली के केबलों में उलझ गई, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों के अनुसार, नीतू को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस खौफनाक वारदात के बाद घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने पति, ससुर, देवर और ननदों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    1
    अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ डाक बंगला कॉलोनी में होली के त्योहार की आड़ में एक विवाहिता की जान लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए विवाहिता नीतू को मकान की पहली मंजिल से नीचे सड़क पर फेंक दिया। गनीमत रही कि नीतू नीचे गिरते समय बिजली के केबलों में उलझ गई, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों के अनुसार, नीतू को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस खौफनाक वारदात के बाद घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने पति, ससुर, देवर और ननदों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ये लड़का मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा डिलारी रोड पर कमालपुरी गाँव में है जो भी इसको जानता हो कमालपुरी में पहुंचे
    1
    ये लड़का मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा डिलारी रोड पर कमालपुरी गाँव में है जो भी इसको जानता हो कमालपुरी में पहुंचे
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • इटावा महेरा चुंगी निवासी प्रकाश नगर क्षेत्र में बंद पड़े हेड कांस्टेबल के मकान का गेट तोड़कर चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह किरायेदार ने टूटे दरवाजे देखकर परिवार को सूचना दी। पुलिस ने जांच करके प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रकाश नगर निवासी सुदेश कुमार पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह कासगंज के थाना ढोलना में तैनात हैं। मकान की पहली मंजिल पर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नीरज पत्नी वर्षा के साथ रहते हैं। सुदेश कुमार छुट्टी पर आए हुए थे। 24 फरवरी को वह अपने पैतृक गांव कौआ रमपुरा ऊसराहार चले गए थे। 26 फरवरी को उनकी पत्नी सीमा यादव भी भूतल पर ताला लगाकर बेटी दिशा के साथ गांव चली गई थीं। वहीं किरायेदार नीरज भी तीन मार्च को अपने घर होली मनाने के लिए चला गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे नीरज लौटा तो नीचे हॉल में सामान बिखरा पड़ा था। उसने पास जाकर देखा तो भूतल पर गेट टूटा हुआ था। घर के कई दरवाजों के कुंडे भी टूटे पड़े थे। यह देखकर उसने सूचना मालिक को फोन करके दी। इस पर सीमा यादव अपनी बेटी के साथ पहुंच गईं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर का पिछला गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।इसके बाद उन्होंने हॉल में आने वाले दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी थी। घर के अंदर पहुंचकर चोर उस कमरे तक गए, जहां अलमारी रखी हुई थी। अलमारी वाले कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया था। अलमारी के लॉकर के गेट को उखाड़ दिया था। सीमा यादव के अनुसार, अलमारी में करीब 35 तोला सोने-चांदी के जेवर रखे थे। इनमें दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, पांच चेन, एक हार, 13 अंगूठियां, तीन जोड़ी कान के कुंडल, सीताराम का लॉकेट, मंगलसूत्र, नथनी सहित अन्य आभूषण शामिल थे। अलमारी में रखे करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए थे। सीमा यादव ने बताया कि 22 फरवरी की रात उनके पति को अचानक हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर गांव चले गए थे। बेटे बीटू की करीब चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की शादी के लिए जो जेवर तैयार कराए गए थे, वे भी घर में ही रखे हुए थे और अब चोरी हो गए हैं। करीब एक साल पहले उनकी सास ने बंटवारे में जो जेवर दिए थे। वे सभी अलमारी में रखे थे। बताया कि पति का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अभी उन्हें सूचना नहीं दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
    1
    इटावा महेरा चुंगी निवासी प्रकाश नगर क्षेत्र में बंद पड़े हेड कांस्टेबल के मकान का गेट तोड़कर चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह किरायेदार ने टूटे दरवाजे देखकर परिवार को सूचना दी। पुलिस ने जांच करके प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रकाश नगर निवासी सुदेश कुमार पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह कासगंज के थाना ढोलना में तैनात हैं। मकान की पहली मंजिल पर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नीरज पत्नी वर्षा के साथ रहते हैं। सुदेश कुमार छुट्टी पर आए हुए थे। 24 फरवरी को वह अपने पैतृक गांव कौआ रमपुरा ऊसराहार चले गए थे। 26 फरवरी को उनकी पत्नी सीमा यादव भी भूतल पर ताला लगाकर बेटी दिशा के साथ गांव चली गई थीं।
वहीं किरायेदार नीरज भी तीन मार्च को अपने घर होली मनाने के लिए चला गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे नीरज लौटा तो नीचे हॉल में सामान बिखरा पड़ा था। उसने पास जाकर देखा तो भूतल पर गेट टूटा हुआ था। घर के कई दरवाजों के कुंडे भी टूटे पड़े थे। यह देखकर उसने सूचना मालिक को फोन करके दी। इस पर सीमा यादव अपनी बेटी के साथ पहुंच गईं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर का पिछला गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।इसके बाद उन्होंने हॉल में आने वाले दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी थी। घर के अंदर पहुंचकर चोर उस कमरे तक गए, जहां अलमारी रखी हुई थी। अलमारी वाले कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया था। अलमारी के लॉकर के गेट को उखाड़ दिया था। सीमा यादव के अनुसार, अलमारी में करीब 35 तोला सोने-चांदी के जेवर रखे थे। इनमें दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, पांच चेन, एक हार, 13 अंगूठियां, तीन जोड़ी कान के कुंडल, सीताराम का लॉकेट, मंगलसूत्र, नथनी सहित अन्य आभूषण शामिल थे।
अलमारी में रखे करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए थे। सीमा यादव ने बताया कि 22 फरवरी की रात उनके पति को अचानक हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर गांव चले गए थे। बेटे बीटू की करीब चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की शादी के लिए जो जेवर तैयार कराए गए थे, वे भी घर में ही रखे हुए थे और अब चोरी हो गए हैं।
करीब एक साल पहले उनकी सास ने बंटवारे में जो जेवर दिए थे। वे सभी अलमारी में रखे थे। बताया कि पति का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अभी उन्हें सूचना नहीं दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by Ajay
    1
    Post by Ajay
    user_Ajay
    Ajay
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.