Etawah : हेड कांस्टेबल के मकान का गेट तोड़कर 52 लाख की चोरी इटावा महेरा चुंगी निवासी प्रकाश नगर क्षेत्र में बंद पड़े हेड कांस्टेबल के मकान का गेट तोड़कर चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह किरायेदार ने टूटे दरवाजे देखकर परिवार को सूचना दी। पुलिस ने जांच करके प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रकाश नगर निवासी सुदेश कुमार पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह कासगंज के थाना ढोलना में तैनात हैं। मकान की पहली मंजिल पर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नीरज पत्नी वर्षा के साथ रहते हैं। सुदेश कुमार छुट्टी पर आए हुए थे। 24 फरवरी को वह अपने पैतृक गांव कौआ रमपुरा ऊसराहार चले गए थे। 26 फरवरी को उनकी पत्नी सीमा यादव भी भूतल पर ताला लगाकर बेटी दिशा के साथ गांव चली गई थीं। वहीं किरायेदार नीरज भी तीन मार्च को अपने घर होली मनाने के लिए चला गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे नीरज लौटा तो नीचे हॉल में सामान बिखरा पड़ा था। उसने पास जाकर देखा तो भूतल पर गेट टूटा हुआ था। घर के कई दरवाजों के कुंडे भी टूटे पड़े थे। यह देखकर उसने सूचना मालिक को फोन करके दी। इस पर सीमा यादव अपनी बेटी के साथ पहुंच गईं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर का पिछला गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।इसके बाद उन्होंने हॉल में आने वाले दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी थी। घर के अंदर पहुंचकर चोर उस कमरे तक गए, जहां अलमारी रखी हुई थी। अलमारी वाले कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया था। अलमारी के लॉकर के गेट को उखाड़ दिया था। सीमा यादव के अनुसार, अलमारी में करीब 35 तोला सोने-चांदी के जेवर रखे थे। इनमें दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, पांच चेन, एक हार, 13 अंगूठियां, तीन जोड़ी कान के कुंडल, सीताराम का लॉकेट, मंगलसूत्र, नथनी सहित अन्य आभूषण शामिल थे। अलमारी में रखे करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए थे। सीमा यादव ने बताया कि 22 फरवरी की रात उनके पति को अचानक हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर गांव चले गए थे। बेटे बीटू की करीब चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की शादी के लिए जो जेवर तैयार कराए गए थे, वे भी घर में ही रखे हुए थे और अब चोरी हो गए हैं। करीब एक साल पहले उनकी सास ने बंटवारे में जो जेवर दिए थे। वे सभी अलमारी में रखे थे। बताया कि पति का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अभी उन्हें सूचना नहीं दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

- मुरादाबाद करूला पर नाले में एक अज्ञात का शव मिलने का वीडियो वायरल #viralvideo1
- मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतका हिमा शिखा होली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने भाई हार्दिक के साथ घर आई थी। घर में मां नीलिमा शर्मा के साथ परिवार के तीनों सदस्य मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद हिमा शिखा और उसकी मां नीलिमा शर्मा के वापस नौकरी पर लौटने को लेकर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक हार्दिक ने गुस्से में आकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में हिमा शिखा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी, जबकि मां नीलिमा शर्मा भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल मां-बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा शर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- moradabad :रमज़ान के तीसरे जुमे पर जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल2
- न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी2
- ब्रेकिंग न्यूज़ आज मुरादाबाद में (जीएनआरएफ) गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा व्हाइट मंडल में रमजान राशन पैक का वितरण मुरादाबाद। दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी व्हाइट मंडल, मुरादाबाद में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पवित्र महीने में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी) के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत व्हाइट मंडल क्षेत्र में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जो पूरे रमजान के दौरान एक परिवार के लिए पर्याप्त है। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ______ अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी से दुआ और सहयोग का अनुरोध किया ताकि आगे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। ✒️ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) (दावतेइस्लामी इंडिया) मुकीम हैदर मंडल ब्यूरो चीफ मुरादाबाद से4
- जहांगीराबाद मोहल्ला लोधाराजपुतान देवर की सगाई में जा पहुंची भाभी (पूनम) बोलीं में भी रहूंगी घर में, 12 साल से मायके में रह रहीं है... मौके पर पुलिस पहुची viral video1