Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्याय पार्टी के विस्तार की प्रक्रिया हुई तेज रामपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
G B music
न्याय पार्टी के विस्तार की प्रक्रिया हुई तेज रामपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी2
- स्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर रोड से करीब 40 फीट दूर एक दुकान में जा घुसी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई,लेकिन दुकान मे भारी नुकसान हुआ है।1
- मुरादाबाद करूला पर नाले में एक अज्ञात का शव मिलने का वीडियो वायरल #viralvideo1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- ब्रेकिंग न्यूज़ आज मुरादाबाद में (जीएनआरएफ) गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा व्हाइट मंडल में रमजान राशन पैक का वितरण मुरादाबाद। दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी व्हाइट मंडल, मुरादाबाद में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पवित्र महीने में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी) के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत व्हाइट मंडल क्षेत्र में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जो पूरे रमजान के दौरान एक परिवार के लिए पर्याप्त है। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ______ अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी से दुआ और सहयोग का अनुरोध किया ताकि आगे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। ✒️ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) (दावतेइस्लामी इंडिया) मुकीम हैदर मंडल ब्यूरो चीफ मुरादाबाद से4
- बिलासपुर में तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र का उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।उत्तराखंड के रूद्रपुर शहर की सुभाष कालोनी की वार्ड संख्या 29 का रहने वाला 58 वर्षीय नरायणदास बृहस्पतिवार की देर रात अपने पुत्र जयप्रकाश के साथ बाइक द्वारा बिलासपुर आया था। बताया जाता है कि पिता-पुत्र देर रात वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र बिलास चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही हल्द्वानी डीपो की रोडवेज बस ने पिता-पुत्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों दूर जाकर गिरें और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर राहगीरों समेत स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उत्तराखंड बार्डर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया।जहां पिता ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल पुत्र उपचाराधीन है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक नारायणदास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतका हिमा शिखा होली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने भाई हार्दिक के साथ घर आई थी। घर में मां नीलिमा शर्मा के साथ परिवार के तीनों सदस्य मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद हिमा शिखा और उसकी मां नीलिमा शर्मा के वापस नौकरी पर लौटने को लेकर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक हार्दिक ने गुस्से में आकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में हिमा शिखा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी, जबकि मां नीलिमा शर्मा भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल मां-बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा शर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- बिलारी सिहाली माला में 16 रोजा इफ्तारी का इंतजाम नौजवान युवा ने क्या और आज का रोज का टाइम 6:20 पर था मुस्लिम समाज लोगों ने अफ्तारी करी नौजवान बुजुर्ग और बच्चों ने इफ्तारी करी के और इस अफ्तारी पार्टी में नौजवान साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के लिए दुआएं करें अमन और चैन शांति के लिए रमजान शरीफ का मुबारक महीना इस मुबारक महीने में इन नौजवान साथियों ने रोजदरो के लिए रोजा खुलवाने का इंतजाम कर यह नौजवान साथी मोहम्मद अयान मोहम्मद ज़ैद मोहम्मद आसिफ मोहम्मद अरशद फैज आलम मोहम्मद हसन के लोग भी मौजूद रहे रोज अफ्तारी पार्टी में4