रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर ,बिलासपुर में पिता की मौत, पुत्र घायल, दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस कब्जे में बिलासपुर में तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र का उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।उत्तराखंड के रूद्रपुर शहर की सुभाष कालोनी की वार्ड संख्या 29 का रहने वाला 58 वर्षीय नरायणदास बृहस्पतिवार की देर रात अपने पुत्र जयप्रकाश के साथ बाइक द्वारा बिलासपुर आया था। बताया जाता है कि पिता-पुत्र देर रात वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र बिलास चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही हल्द्वानी डीपो की रोडवेज बस ने पिता-पुत्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों दूर जाकर गिरें और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर राहगीरों समेत स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उत्तराखंड बार्डर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया।जहां पिता ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल पुत्र उपचाराधीन है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक नारायणदास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर ,बिलासपुर में पिता की मौत, पुत्र घायल, दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस कब्जे में बिलासपुर में तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र का उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।उत्तराखंड के रूद्रपुर शहर की सुभाष कालोनी की वार्ड संख्या 29 का रहने वाला 58 वर्षीय नरायणदास बृहस्पतिवार की देर रात अपने पुत्र जयप्रकाश के साथ बाइक द्वारा बिलासपुर आया था। बताया जाता है कि पिता-पुत्र देर रात वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र बिलास चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही हल्द्वानी डीपो की रोडवेज बस ने पिता-पुत्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों दूर जाकर गिरें और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर राहगीरों समेत स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उत्तराखंड बार्डर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया।जहां पिता ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल पुत्र उपचाराधीन है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक नारायणदास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- mai kahta ladle ghup ghup1
- ईरान-अमेरिका के बीच जो युद्ध चल रहा है, वो धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है. जो लड़ाई सिर्फ खाड़ी में हो रही थी, वो अब दक्षिण एशिया की ओर भी बढ़ रही है. हालात ये हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में भी अमेरिका अपनी पनडुब्बियों से ईरानी जहाजों को निशाना बना रहा है. ये कदम इस लड़ाई को दूसरी दिशा में ले जा सकती है. ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा संघर्ष अब तेजी से बढ़ रहा है और ये गंभीर होता जा रहा है. युद्ध के छठे दिन एक ऐसी घटना हुई जिसने खाड़ी की लड़ाई को भारत के आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बढ़ा दिया. अमेरिका की एक पनडुब्बी ने ईरान के युद्ध पोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया. यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुआ. इस घटना में कम से कम 87 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत पर टॉरपीडो दागा, जिससे जहाज तुरंत डूब गया. उन्होंने इसे एक शांत लेकिन निर्णायक हमला बताया. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में मार्क-48 प्रकार के भारी टॉरपीडो का इस्तेमाल किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोया है1
- उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां पूर्णागिरि मंदिर में लगने वाले मेले को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष मेला ट्रेनें चलाई जा रही हैं।1
- भोजपुर पीपलसाना दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी ज़रूरत मन्दो में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शुभ महीने में, कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ हुआ यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-2) यानी जीरो हंगर और एसडीजी-1 यानी नो पॉवर्टी के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक कदम है। इस कार्यक्रम के तहत ज़रूरत मन्दो में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री होती है, जो पूरे रमजान के दौरान परिवार के लिए पर्याप्त होगी। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं।दावते इस्लामी हिंद के मंडल अध्यक्ष सद्दाम अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार से मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है हम सभी से प्रार्थना और सहयोग का अनुरोध करते हैं ताकि हम भविष्य में और अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के ज़िम्मेदारान ने कड़ी मेहनत की1
- इस पवित्र महीने में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी) के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत व्हाइट मंडल क्षेत्र में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जो पूरे रमजान के दौरान एक परिवार के लिए पर्याप्त है। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ______ अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी से दुआ और सहयोग का अनुरोध किया ताकि आगे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। ✒️ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) (दावतेइस्लामी इंडिया)1
- बिलासपुर में किसानों ने डॉ.स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने,कृषि यंत्रों में नब्बे प्रतिशत सब्सिडी और कीटनाशक दवाइयां नकली बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एक एकड़ भूमि किसान को घरेलू बिजली फ्री दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु-गुट के तमाम कार्यकर्ता संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद के नेतृत्व में केमरी उपनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए थें।वहीं जिला महासचिव ने कहा कि किसान एकजुट हो जाएं तभी सरकार हमारी मांगें मानेगी।उन्होंने कहा हम जातिविशेष में बंटकर रह गए हैं इसलिए सरकार किसान-मजदूरों की मांग नही मान रही। उन्होंने आग्रह किया यदि किसान-मजदूर एक प्लेटफार्म पर आ जाए,तो पढ़ाई से लेकर इलाज और नौकरियों और कारोबार इस सब सरकार घर जाकर देगी। उन्होंने आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर किसान मजदूरों को जागरूक किया जाए।इसके पश्चात सभी मिलक-बिलासपुर मार्ग पर पहुंचें और जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।इस मौकें पर नगराध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जमील अहमद,हजरत नूर, शाबान अख्तर,महमूद हसन, नासिर अली,फरजंद अली, सादिक अहमद,मोहम्मद जमील,शकील अहमद,तेज बहादुर सिंह,मास्टर साहब, मोहम्मद आजम,कबीर अहमद, नासिर शाह,आरिफ शाह, नेतराम,अमन सिंह,खलील अहमद,रियाजुद्दीन,मोहम्मद सेफ,सफीक अहमद आदि शामिल रहे।2
- मुरादाबाद करूला पर नाले में एक अज्ञात का शव मिलने का वीडियो वायरल #viralvideo1
- मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतका हिमा शिखा होली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने भाई हार्दिक के साथ घर आई थी। घर में मां नीलिमा शर्मा के साथ परिवार के तीनों सदस्य मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद हिमा शिखा और उसकी मां नीलिमा शर्मा के वापस नौकरी पर लौटने को लेकर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक हार्दिक ने गुस्से में आकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में हिमा शिखा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी, जबकि मां नीलिमा शर्मा भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल मां-बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा शर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1