भारत की चौखट पर पहुंची ईरान-अमेरिका की जंग, हिंद महासागर तक पहुंची बारूदी लपटें, क्या हैं मायने? ईरान-अमेरिका के बीच जो युद्ध चल रहा है, वो धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है. जो लड़ाई सिर्फ खाड़ी में हो रही थी, वो अब दक्षिण एशिया की ओर भी बढ़ रही है. हालात ये हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में भी अमेरिका अपनी पनडुब्बियों से ईरानी जहाजों को निशाना बना रहा है. ये कदम इस लड़ाई को दूसरी दिशा में ले जा सकती है. ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा संघर्ष अब तेजी से बढ़ रहा है और ये गंभीर होता जा रहा है. युद्ध के छठे दिन एक ऐसी घटना हुई जिसने खाड़ी की लड़ाई को भारत के आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बढ़ा दिया. अमेरिका की एक पनडुब्बी ने ईरान के युद्ध पोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया. यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुआ. इस घटना में कम से कम 87 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत पर टॉरपीडो दागा, जिससे जहाज तुरंत डूब गया. उन्होंने इसे एक शांत लेकिन निर्णायक हमला बताया. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में मार्क-48 प्रकार के भारी टॉरपीडो का इस्तेमाल किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोया है
भारत की चौखट पर पहुंची ईरान-अमेरिका की जंग, हिंद महासागर तक पहुंची बारूदी लपटें, क्या हैं मायने? ईरान-अमेरिका के बीच जो युद्ध चल रहा है, वो धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है. जो लड़ाई सिर्फ खाड़ी में हो रही थी, वो अब दक्षिण एशिया की ओर भी बढ़ रही है. हालात ये हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में भी अमेरिका अपनी पनडुब्बियों से ईरानी जहाजों को निशाना बना रहा है. ये कदम इस लड़ाई को दूसरी दिशा में ले जा सकती है. ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा संघर्ष अब तेजी से बढ़ रहा है और ये गंभीर होता जा रहा है. युद्ध के छठे दिन एक ऐसी घटना हुई जिसने खाड़ी की लड़ाई को भारत के आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बढ़ा दिया. अमेरिका की एक पनडुब्बी ने ईरान के युद्ध पोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया. यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुआ. इस घटना में कम से कम 87 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत पर टॉरपीडो दागा, जिससे जहाज तुरंत डूब गया. उन्होंने इसे एक शांत लेकिन निर्णायक हमला बताया. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में मार्क-48 प्रकार के भारी टॉरपीडो का इस्तेमाल किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोया है
- नैनीताल । दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ गत रात्रि एक टैक्सी चालक द्वारा बल्दियाखान के निकट दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । युवती के विरोध करने पर आरोपी टैक्सी चालक युवती का सामान व मोबाइल लेकर फरार हो गया । डरी सहमी युवती ने पूरी रात जंगल के बीच सड़क के नीचे कलमठ में बिताई । इस घटना की ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ. बबिता मनराल की सूचना पर सुबह ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण देकर उससे आवश्यक जानकारी जुटाई और दोपहर में युवती का बी डी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया । युवती के परिजनों को दिल्ली सूचना दे दी गई है । साथ ही टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक की पहचान कर ली है । तल्लीताल थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार दिल्ली की एक युवती जिसकी उम्र करीब 31 साल है वह रात्रि में काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल को निकली। लेकिन रास्ते में बल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की । आरोपी टैक्सी चालक लड़की का सामान लेकर फरार हो गया। युवती ने किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। आज सुबह, युवती आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची । जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान डा० बबीता मनराल की मदद से पुलिस को सूचित किया गया एवं घटना स्थल पर तल्लीताल की महिला उप निरीक्षक बबीता और अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने संरक्षण में ले लिया । साथ ही युवती के परिजनों को सूचित किया गया । पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है । जो हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है । इस घटना से लोगों में भारी रोष है । जिस स्थान पर युवती ने सड़क के नीचे कलमठ में रात बिताई है उस जगह पर लगातार जंगली जानवरों व गुलदार का लम्बे समय से आवाजाही देखी गई है । घटना की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आरोपी टैक्सी चालक युवती के चप्पल भी ले गया । युवती के पांव में चप्पल भी नहीं है ।1
- बिलासपुर में मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमे पर क्षेत्र की तमाम मस्जिदें रोजेदारों और नमाजियों से भरी रहीं। इस खास मौके पर उलेमाओं ने जुमे की फजीलत बयान करते हुए खुदा की इबादत और तौबा पर जोर दिया। नगर की प्रमुख मस्जिदों जैसे हाजी जी वाली मस्जिद, खजूरों वाली मस्जिद, इमाम साहब वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, सैय्यदो वाली मस्जिद, अंसारियो वाली मस्जिद, अमलताश वाली मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद और शन्नू खां मस्जिद समेत अन्य सभी इबादतगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। गर्मी का पारा चढ़ने के बावजूद भी रोजेदारों का जोश कम नहीं हुआ। वहीं, मस्जिदों में खिताब करते हुए मौलाना अरशद अली और मौलाना अहमद नबी ने कहा कि रमजान का यह तीसरा जुमा अल्लाह की रहमतों और मगफिरत का पैगाम लेकर आया। उन्होंने रोजेदारों को नसीहत दी कि वे इस महीने का पूरा हक अदा करें और ज्यादा से ज्यादा वक्त कुरान की तिलावत व नमाज में गुजारें। नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक चक्रमण स्थिति से क्षेत्र का जायजा लेते रहे।3
- इस पवित्र महीने में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी) के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत व्हाइट मंडल क्षेत्र में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जो पूरे रमजान के दौरान एक परिवार के लिए पर्याप्त है। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ______ अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी से दुआ और सहयोग का अनुरोध किया ताकि आगे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। ✒️ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) (दावतेइस्लामी इंडिया)1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- मुरादाबाद करूला पर नाले में एक अज्ञात का शव मिलने का वीडियो वायरल #viralvideo1
- रंग मस्ती और यार बोरदा कि धुन। एडीजी आवास पर होली में झूमें एसएसपी। अनुराग आर्य। सभी पुलिस अधिकारियों ने मनाई होली होली कि शुभकामनाएं अनुराग आर्य। जी को1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- सूर्य की आग से खेल रहा चिराग कितने लोग हैं, जो सूरज के रहस्य को समझते हैं। सब यही जानते हैं कि सूर्य पृथ्वी को रोशनी देता है और के कारण ही दिन होता है और से ही हमे गर्मी मिलती है। मगर यह जानकारी बहुत ही सामान्य है, जबकि बेहद खतरनाक है, जो भविष्य में हमारी धरती को खत्म कर देगा। बहरहाल सूर्य के बारे में बताने लगें तो एक किताब बन जाएगी। फिलहाल इन दिनों भारत में कुछ युवा सूर्य की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। उसकी वीडियो बना रहे हैं, बता रहे हैं कि इन दिनों सूर्य बेहद एग्रेसिव है, जो आए दिन सौर तूफान पैदा कर रहा है और सूर्य की सतह पर बन रहे काले धब्बों की जानकारी दे रहे हैं। गुजरात के युवा चिराग गोहिल इन दिनों सूर्य के पीछे पड़े 5हुए हैं । इस सोलर साइकिल में सूर्य की कई तस्वीरें खींची हैं और वीडियो बनाई है।3
- बिलासपुर में किसानों ने डॉ.स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने,कृषि यंत्रों में नब्बे प्रतिशत सब्सिडी और कीटनाशक दवाइयां नकली बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एक एकड़ भूमि किसान को घरेलू बिजली फ्री दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु-गुट के तमाम कार्यकर्ता संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद के नेतृत्व में केमरी उपनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए थें।वहीं जिला महासचिव ने कहा कि किसान एकजुट हो जाएं तभी सरकार हमारी मांगें मानेगी।उन्होंने कहा हम जातिविशेष में बंटकर रह गए हैं इसलिए सरकार किसान-मजदूरों की मांग नही मान रही। उन्होंने आग्रह किया यदि किसान-मजदूर एक प्लेटफार्म पर आ जाए,तो पढ़ाई से लेकर इलाज और नौकरियों और कारोबार इस सब सरकार घर जाकर देगी। उन्होंने आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर किसान मजदूरों को जागरूक किया जाए।इसके पश्चात सभी मिलक-बिलासपुर मार्ग पर पहुंचें और जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।इस मौकें पर नगराध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जमील अहमद,हजरत नूर, शाबान अख्तर,महमूद हसन, नासिर अली,फरजंद अली, सादिक अहमद,मोहम्मद जमील,शकील अहमद,तेज बहादुर सिंह,मास्टर साहब, मोहम्मद आजम,कबीर अहमद, नासिर शाह,आरिफ शाह, नेतराम,अमन सिंह,खलील अहमद,रियाजुद्दीन,मोहम्मद सेफ,सफीक अहमद आदि शामिल रहे।2