किसानों ने केमरी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने की मांग बिलासपुर में किसानों ने डॉ.स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने,कृषि यंत्रों में नब्बे प्रतिशत सब्सिडी और कीटनाशक दवाइयां नकली बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एक एकड़ भूमि किसान को घरेलू बिजली फ्री दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु-गुट के तमाम कार्यकर्ता संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद के नेतृत्व में केमरी उपनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए थें।वहीं जिला महासचिव ने कहा कि किसान एकजुट हो जाएं तभी सरकार हमारी मांगें मानेगी।उन्होंने कहा हम जातिविशेष में बंटकर रह गए हैं इसलिए सरकार किसान-मजदूरों की मांग नही मान रही। उन्होंने आग्रह किया यदि किसान-मजदूर एक प्लेटफार्म पर आ जाए,तो पढ़ाई से लेकर इलाज और नौकरियों और कारोबार इस सब सरकार घर जाकर देगी। उन्होंने आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर किसान मजदूरों को जागरूक किया जाए।इसके पश्चात सभी मिलक-बिलासपुर मार्ग पर पहुंचें और जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।इस मौकें पर नगराध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जमील अहमद,हजरत नूर, शाबान अख्तर,महमूद हसन, नासिर अली,फरजंद अली, सादिक अहमद,मोहम्मद जमील,शकील अहमद,तेज बहादुर सिंह,मास्टर साहब, मोहम्मद आजम,कबीर अहमद, नासिर शाह,आरिफ शाह, नेतराम,अमन सिंह,खलील अहमद,रियाजुद्दीन,मोहम्मद सेफ,सफीक अहमद आदि शामिल रहे।
किसानों ने केमरी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने की मांग बिलासपुर में किसानों ने डॉ.स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने,कृषि यंत्रों में नब्बे प्रतिशत सब्सिडी और कीटनाशक दवाइयां नकली बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एक एकड़ भूमि किसान को घरेलू बिजली फ्री दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु-गुट के तमाम कार्यकर्ता संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद के नेतृत्व में केमरी उपनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर एकत्र हुए थें।वहीं जिला महासचिव ने कहा कि किसान एकजुट हो जाएं तभी सरकार हमारी
मांगें मानेगी।उन्होंने कहा हम जातिविशेष में बंटकर रह गए हैं इसलिए सरकार किसान-मजदूरों की मांग नही मान रही। उन्होंने आग्रह किया यदि किसान-मजदूर एक प्लेटफार्म पर आ जाए,तो पढ़ाई से लेकर इलाज और नौकरियों और कारोबार इस सब सरकार घर जाकर देगी। उन्होंने आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर किसान मजदूरों को जागरूक किया जाए।इसके पश्चात सभी मिलक-बिलासपुर मार्ग पर पहुंचें और जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।इस मौकें पर नगराध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जमील अहमद,हजरत नूर, शाबान अख्तर,महमूद हसन, नासिर अली,फरजंद अली, सादिक अहमद,मोहम्मद जमील,शकील अहमद,तेज बहादुर सिंह,मास्टर साहब, मोहम्मद आजम,कबीर अहमद, नासिर शाह,आरिफ शाह, नेतराम,अमन सिंह,खलील अहमद,रियाजुद्दीन,मोहम्मद सेफ,सफीक अहमद आदि शामिल रहे।
- बिलासपुर में तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र का उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।उत्तराखंड के रूद्रपुर शहर की सुभाष कालोनी की वार्ड संख्या 29 का रहने वाला 58 वर्षीय नरायणदास बृहस्पतिवार की देर रात अपने पुत्र जयप्रकाश के साथ बाइक द्वारा बिलासपुर आया था। बताया जाता है कि पिता-पुत्र देर रात वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र बिलास चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही हल्द्वानी डीपो की रोडवेज बस ने पिता-पुत्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों दूर जाकर गिरें और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर राहगीरों समेत स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उत्तराखंड बार्डर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया।जहां पिता ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल पुत्र उपचाराधीन है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक नारायणदास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी2
- स्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर रोड से करीब 40 फीट दूर एक दुकान में जा घुसी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई,लेकिन दुकान मे भारी नुकसान हुआ है।1
- रंग मस्ती और यार बोरदा कि धुन। एडीजी आवास पर होली में झूमें एसएसपी। अनुराग आर्य। सभी पुलिस अधिकारियों ने मनाई होली होली कि शुभकामनाएं अनुराग आर्य। जी को1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- जनपद बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 4 मार्च 2026 को मोहम्मद आजम निवासी मेखेडी ने थाना बहेड़ी में अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर UP25CV1460 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान थाना बहेड़ी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान 6 मार्च को करीब 11 बजकर 29 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।1
- बिलासपुर में मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमे पर क्षेत्र की तमाम मस्जिदें रोजेदारों और नमाजियों से भरी रहीं। इस खास मौके पर उलेमाओं ने जुमे की फजीलत बयान करते हुए खुदा की इबादत और तौबा पर जोर दिया। नगर की प्रमुख मस्जिदों जैसे हाजी जी वाली मस्जिद, खजूरों वाली मस्जिद, इमाम साहब वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, सैय्यदो वाली मस्जिद, अंसारियो वाली मस्जिद, अमलताश वाली मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद और शन्नू खां मस्जिद समेत अन्य सभी इबादतगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। गर्मी का पारा चढ़ने के बावजूद भी रोजेदारों का जोश कम नहीं हुआ। वहीं, मस्जिदों में खिताब करते हुए मौलाना अरशद अली और मौलाना अहमद नबी ने कहा कि रमजान का यह तीसरा जुमा अल्लाह की रहमतों और मगफिरत का पैगाम लेकर आया। उन्होंने रोजेदारों को नसीहत दी कि वे इस महीने का पूरा हक अदा करें और ज्यादा से ज्यादा वक्त कुरान की तिलावत व नमाज में गुजारें। नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक चक्रमण स्थिति से क्षेत्र का जायजा लेते रहे।3