मूंढापांडे सरेराह दो कार सवार युवकों को बाइक सवार अज्ञात दबंगों ने पीटा एक युवक घायल मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले रोड पर राइस मिल के पास गुरुवार रात्रि के 10:00 दो कार सवार मुस्लिम युवकों को बाइक सवार दबंगों ने हाथ में पड़े कड़ों से बुरी तरह से पीटा जिसमें दोनों युवक चोटिल हो गए और उनके पास रखे ₹50000 भी छीन लिए आप को बतादें कि, ज़िशान व आमिर निवासी सेजना नानकार जनपद रामपुर खाईखेड़ा अपनीं रिश्तेदारी से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी हरसेनपुर से 15 से 20 बाइक सवार लोग उनके पीछे पड़ गए। और उन्हें साइट ना देने के बहाने से रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीट पीट कर चोटिल कर दिया। और आमिर बेहोश हो गया। मुश्किल से दोनों युवक जान बचाकर भागे और थाना मूंढापांडे में पहुंचकर लिखित में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित दोनों कार सवार युवकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि,उनहोंने पहले नाम पूछे फिर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे किंतु दोनों ने जान बचाने के लिएं हाथ पैर भी जोड़े मगर नशे में धुत दबंगों ने कोई रहम नहीं किया और कार में रखे ₹50000 भी छीन लीये। अब देखना यह है कि, क्या स्थानीय पुलिस पीड़ित युवकों को न्याय दिलाती है या नहीं यह अपने आप में एक सवाल है।
मूंढापांडे सरेराह दो कार सवार युवकों को बाइक सवार अज्ञात दबंगों ने पीटा एक युवक घायल मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले रोड पर राइस मिल के पास गुरुवार रात्रि के 10:00 दो कार सवार मुस्लिम युवकों को बाइक सवार दबंगों ने हाथ में पड़े कड़ों से बुरी तरह से पीटा जिसमें दोनों युवक चोटिल हो गए और उनके पास रखे ₹50000 भी छीन लिए आप को बतादें कि, ज़िशान व आमिर निवासी सेजना नानकार जनपद रामपुर खाईखेड़ा अपनीं रिश्तेदारी से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी हरसेनपुर से 15 से 20 बाइक सवार लोग उनके पीछे पड़ गए। और उन्हें साइट ना देने के बहाने से रास्ते में रोक कर
गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीट पीट कर चोटिल कर दिया। और आमिर बेहोश हो गया। मुश्किल से दोनों युवक जान बचाकर भागे और थाना मूंढापांडे में पहुंचकर लिखित में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित दोनों कार सवार युवकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि,उनहोंने पहले नाम पूछे फिर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे किंतु दोनों ने जान बचाने के लिएं हाथ पैर भी जोड़े मगर नशे में धुत दबंगों ने कोई रहम नहीं किया और कार में रखे ₹50000 भी छीन लीये। अब देखना यह है कि, क्या स्थानीय पुलिस पीड़ित युवकों को न्याय दिलाती है या नहीं यह अपने आप में एक सवाल है।
- मुरादाबाद करूला पर नाले में एक अज्ञात का शव मिलने का वीडियो वायरल #viralvideo1
- मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतका हिमा शिखा होली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने भाई हार्दिक के साथ घर आई थी। घर में मां नीलिमा शर्मा के साथ परिवार के तीनों सदस्य मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद हिमा शिखा और उसकी मां नीलिमा शर्मा के वापस नौकरी पर लौटने को लेकर घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक हार्दिक ने गुस्से में आकर अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में हिमा शिखा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी, जबकि मां नीलिमा शर्मा भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से कार लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल मां-बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा शर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- moradabad :रमज़ान के तीसरे जुमे पर जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल2
- न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाओं में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी2
- ब्रेकिंग न्यूज़ आज मुरादाबाद में (जीएनआरएफ) गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा व्हाइट मंडल में रमजान राशन पैक का वितरण मुरादाबाद। दावतेइस्लामी इंडिया की कल्याण शाखा गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस वर्ष भी व्हाइट मंडल, मुरादाबाद में रमजान राशन पैक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पवित्र महीने में कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के इस नेक काम में अपना योगदान दिया, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-2 (जीरो हंगर) और एसडीजी-1 (नो पॉवर्टी) के तहत लोगों को भूख और गरीबी से मुक्त कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत व्हाइट मंडल क्षेत्र में 300 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। प्रत्येक राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जो पूरे रमजान के दौरान एक परिवार के लिए पर्याप्त है। इनमें चावल, आटा, दालें, चीनी, चाय, खजूर, मसाले और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थीं। दावते इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष ______ अत्तारी ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था इसी प्रकार मानवता की सेवा करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे नेक कार्य करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी से दुआ और सहयोग का अनुरोध किया ताकि आगे भी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की। ✒️ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) (दावतेइस्लामी इंडिया) मुकीम हैदर मंडल ब्यूरो चीफ मुरादाबाद से4
- जहांगीराबाद मोहल्ला लोधाराजपुतान देवर की सगाई में जा पहुंची भाभी (पूनम) बोलीं में भी रहूंगी घर में, 12 साल से मायके में रह रहीं है... मौके पर पुलिस पहुची viral video1