Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ डाक बंगला कॉलोनी में होली के त्योहार की आड़ में एक विवाहिता की जान लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए विवाहिता नीतू को मकान की पहली मंजिल से नीचे सड़क पर फेंक दिया। गनीमत रही कि नीतू नीचे गिरते समय बिजली के केबलों में उलझ गई, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों के अनुसार, नीतू को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस खौफनाक वारदात के बाद घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता की मां ने पति, ससुर, देवर और ननदों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1
- Post by Ajay1
- अमरोहा में किशोरियों को अधिकारों व कानून की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अमरोहा। दिनांक 06 मार्च 2026 को महेश ग्रामीण सेवा संस्थान एवं मिलान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में के.एल. जूनियर हाई स्कूल, धनौरा (अमरोहा) में “सशक्त नारी – सशक्त समाज अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, विजन, संवैधानिक प्रावधानों तथा विभिन्न विधिक जानकारियों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री हेमराज सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने किशोरियों को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण से जुड़े विशेष अधिनियमों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किशोरी को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी किशोरी के साथ किसी प्रकार की समस्या या अन्याय होता है, तो बाल कल्याण समिति तथा संबंधित संस्थाएं उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इस अवसर पर महेश ग्रामीण सेवा संस्थान के सचिव श्री महेश सिंह ने किशोरियों को उनके विजन, अधिकारों, कर्तव्यों तथा विधिक सहायता प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की किशोरियां ही भविष्य के समाज की आधारशिला हैं, इसलिए उनका शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और शिक्षा तथा जागरूकता के माध्यम से अपने सपनों को साकार करें। साथ ही उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सरकारी तंत्र के माध्यम से मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राधा जी ने किशोरियों के साथ लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी) और समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता के विषय पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि समाज में कई बार लड़कियों और लड़कों के बीच भेदभाव देखने को मिलता है, जिसे समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों को यह संदेश दिया गया कि जब नारी सशक्त होगी तभी समाज भी सशक्त और समृद्ध बनेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिहँ ने किशोरीयो ने यह जानकारी अमल मै लाने व अन्य तक पहुचाने के लिए अनुरोध किया ओर सभी का धन्यवाद किया सभी प्रतिभागियों ने समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम किशोरियों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।1
- Post by India News1
- Post by Jpn7 News1
- चलती कार में लगी आग । कार बनी आग का गोला। जोया संवाददाता। जिला शाहजहांपुर के थाना कटार क्षेत्र के निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह अपने भाई सोविनदर तथा प्रीति देवी पत्नी सोविंदर के साथ कार में सवार होकर शाहजहांपुर से गाजियाबाद जा रहे थे । जैसे ही कार सवार डिडौली थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर के नजदीक पहुंचे तो कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें ड्राइवर उपेंद्र की सूझबूझ से उन्होंने कार को रोड पर खड़ी करके अपने परिजनों को बाहर निकाला और तत्काल सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस तथा जिवाई चौंकी इंचार्ज प्रवीण कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जिसमें कार जलकर राख हो गई। परन्तु कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।3
- sarkari nal kandhe Pani mein doob Gaya Hai is per koi bhi Dhyan nahin de raha kripya ise Sahi Karen1
- ajay1