रिश्तों का कत्ल: संपत्ति की लालच में भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट हजार पुलिस का ताबड़तोड़ खुलासा — साजिश रचकर की हत्या, दो आरोपी जेल पीलीभीत के हजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धूनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि संपत्ति हड़पने के लिए रची गई सुनियोजित हत्या थी — और कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना सगा भतीजा निकला। सिद्धूनगर निवासी कमलजीत कौर शनिवार रात घर में अकेली थीं। उनकी गोद ली बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में तिलक समारोह में गए थे। देर रात लौटने पर घर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई — कमलजीत कौर का शव अंदर पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान साफ हत्या की कहानी बयां कर रहे थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई।
रिश्तों का कत्ल: संपत्ति की लालच में भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट हजार पुलिस का ताबड़तोड़ खुलासा — साजिश रचकर की हत्या, दो आरोपी जेल पीलीभीत के हजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धूनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि संपत्ति हड़पने के लिए रची गई सुनियोजित हत्या थी — और कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना सगा भतीजा निकला। सिद्धूनगर निवासी कमलजीत कौर शनिवार रात घर में अकेली थीं। उनकी गोद ली बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में तिलक समारोह में गए थे। देर रात लौटने पर घर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई — कमलजीत कौर का शव अंदर पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान साफ हत्या की कहानी बयां कर रहे थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई।
- Post by यूपी समाचार1
- पीलीभीत। जनपद के पीलीभीत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत में बाघ को मृत पशु के पास बैठे देखा। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डेरा जमाए बैठा रहा, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई। कई राहगीरों ने दूर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही थी, लेकिन वन विभाग की ओर से पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर और टीम मौके पर पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय रहते निगरानी नहीं की गई, जिससे ऐसी घटना हुई। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे खेतों में अकेले न जाएं और समूह में ही आवागमन करें। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। किसान अपने खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।1
- यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit1
- ग्राम दियुरा थाना गजरौला इधर यह उत्तर साइड में रोड पर नाली खोद रहे इधर भी रोड बंद कर रहे हैं उधर पूरा साइड में अभी रोड बंद हो रहा है बताओ यह बीच वाले कहां जाएंगे दो घर हैं कैसे निकालेंगे हम और लोग खड़े होकर बंद करवा रहे हैं बोले इधर से बड़ा बड़ा बंद कर दो रोड1
- नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने दबोचा। सीओ सदर नताशा गोयल ने दी जानकारी। खबर की पीलीभीत के थाना अमरिया से है।3
- पीलीभीत नगर पालिका द्वारा वल्लभनगर कॉलोनी में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार रामनरेश वर्मा अपने ही निजी भट्टे से पीला अरोड़ा (घटिया गुणवत्ता की सामग्री) मंगवाकर सड़क निर्माण में डलवा रहे हैं। ग्राउंड पर जब टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि सड़क को पूरी तरह नए तरीके से बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार का दावा है कि यह सिर्फ मरम्मत कार्य है। ठेकेदार का अपना भट्टा, वहीं से आ रही सामग्री पीला अरोड़ा और घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप नया निर्माण या सिर्फ मरम्मत? बयानों में विरोधाभास कॉलोनीवासियों में भारी रोष स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री डाली गई तो सड़क कुछ ही महीनों में टूट सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। अब सवाल यह उठता है कि: क्या नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया क्या गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी? आखिर मरम्मत के नाम पर नया निर्माण क्यों?4
- बगिया फॉर्म तमाशबीन बनी भीड़, घायलों के मददगार बने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूरनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मां–बेटी को तड़पता देख भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने बिना देर किए अपनी कार रोक दी। भीड़ जुटी रही, पर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी पलविंदर कौर अपनी बेटी खुशनप्रीत के साथ पूरनपुर आ रही थीं। बगिया फॉर्म के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे गुरभाग सिंह ने घायलों को अपनी कार में बैठाकर सीधे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बेटी को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया।1
- पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिल में बैगास (खोई) ढोने वाले ट्रैक्टर के नीचे दबने से 30 वर्षीय चालक देवेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र कुमार दढ़िया रांभे गांव का निवासी था और मिल में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। परिजनों के गंभीर आरोप: हादसे के बाद मिल में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मिल प्रशासन ने न केवल लापरवाही बरती, बल्कि हादसे को छिपाने की कोशिश भी की। परिजनों का कहना है कि मिल कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दिए बिना ही शव को एम्बुलेंस से सीधे उनके गांव भेज दिया। जब एम्बुलेंस गांव पहुंची, तब जाकर परिवार को इस अनहोनी का पता चला।1