चन्दौली जनपद के इलिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक पर गोली चलाने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शंकर, जो चकिया तहसील के ग्राम सलया (पोस्ट सैदुपुर) के निवासी हैं, का आरोप है कि सम्राट अशोक चौराहे के पास ट्रैक्टर चलाने के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उन पर गोली चलाई और फिर धारदार हथियार से वार किया, जिससे पीड़ित के पैर में गोली के छर्रे लगे और हाथ व पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने इस वारदात के लिए सतीश कुमार पांडेय, राहुल पांडेय, सत्यम पाण्डेय, जगदीश पाण्डेय और जयप्रकाश पाण्डेय पर नामजद आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वारदात के बाद जब वे इलिया थाने पहुंचे, तो पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठाए रखा। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
चन्दौली जनपद के इलिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक पर गोली चलाने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शंकर, जो चकिया तहसील के ग्राम सलया (पोस्ट सैदुपुर) के निवासी हैं, का आरोप है कि सम्राट अशोक चौराहे के पास ट्रैक्टर चलाने के दौरान उन पर
जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उन पर गोली चलाई और फिर धारदार हथियार से वार किया, जिससे पीड़ित के पैर में गोली के छर्रे लगे और हाथ व पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने इस वारदात के लिए सतीश कुमार पांडेय, राहुल पांडेय, सत्यम पाण्डेय, जगदीश पाण्डेय और जयप्रकाश
पाण्डेय पर नामजद आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वारदात के बाद जब वे इलिया थाने पहुंचे, तो पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक थाने
में बैठाए रखा। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गरला में नरेगा में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हुआ है। इस भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों रुपये का गबन किया गया है।4
- चन्दौली जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल में स्थित लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की मौत पथरी के इलाज के बाद हुई है।1
- कैमूर के चांद स्थित इचांव में अक्षर ज्ञान ग्रामीण शिक्षा केंद्र सह गाइडेंस सेंटर स्थित है।1
- बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर से संबंध रखने वाले बिहार सरकार के मंत्री जमा खान जी और उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी साहब मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी पाक के 640वें उर्स के अवसर पर कीछौछा शरीफ दरगाह में चादरपोशी करने जा रहे हैं।1
- चंदौली से आ रही खबर के अनुसार, देश में नई सरकार और महंगाई की राजनीति के बीच यूनिवर्स सिटीजन पार्टी (UCP) ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। जल्द ही आ रही यह पार्टी देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और बिजली पूरी तरह से फ्री देने का वादा कर रही है। यूसीपी वॉइस देश की आवाज के लिए चंदौली के ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आज तक देश की किसी भी पार्टी की सरकार ने जो काम नहीं किया है, उसे यह पार्टी करके दिखाने का ऐलान कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में बुलेट बाइक की मांग को लेकर एक युवक ने पुल से सीधे ट्रेन के ऊपर छलांग लगा दी।1