Shuru
Apke Nagar Ki App…
#agra के Etmadpur में सवर्णों की पुलिस से जबरस्त झड़प। #agra #Etmadpur #viralreelschallenge #viralvideochallenge #TrendingNow
Journalist Shubham Pandey
#agra के Etmadpur में सवर्णों की पुलिस से जबरस्त झड़प। #agra #Etmadpur #viralreelschallenge #viralvideochallenge #TrendingNow
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #agra के Etmadpur में सवर्णों की पुलिस से जबरस्त झड़प। #agra #Etmadpur #viralreelschallenge #viralvideochallenge #TrendingNow1
- कौशाम्बी। UPI भुगतान पर नए शुल्क के विरोध में जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। कहा आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..!!1
- पुलिस लाइन कौशाम्बी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 114 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....18 सितम्बर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण के आदेश के क्रम में पुलिस लाइन कौशाम्बी स्थित मनोरंजन गृह में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मेडिसिन विभाग की डॉ0 संध्या खरें, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 पवन कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 मृदुला रंजन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ0 आजम अली, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ0 सौरभ मिश्रा, पैथोलॉजी विभाग के डॉ0 सतीश कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 अनुप्रिया तथा दंत चिकित्सा विभाग की डॉ0 रिचा डोकानिया द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अनिल कुमार द्वारा काउंसलिंग संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं तथा श्री जगत पाल, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच संबंधी आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान 72 पुरुष एवं 42 महिला, कुल 114 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सकीय सुझाव दिए गए तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की प्रकृति एवं कार्य की व्यस्तता को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं फिटनेस का विशेष महत्व है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक कौशाम्बी देवपाल सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी में सियासी गर्मी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर वीरेंद्र फौजी का पलटवार कौशाम्बी। जिले की सियासत में इन दिनों बयानबाजी को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज के हालिया बयान के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी के पलटवार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वीरेंद्र फौजी ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए इंद्रजीत सरोज और उनके बेटे पुष्पेंद्र सरोज को लेकर खुली चुनौती दी है। दरअसल, 18 सितंबर 2026 को सिराथू में सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें इंद्रजीत सरोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके बेटे और कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान इंद्रजीत सरोज ने राजनीतिक विरोधियों और प्रदेश के राजनीतिक माहौल को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं। इसी के बाद वीरेंद्र फौजी का पलटवार सामने आया है। उनके बयान में राजनीतिक विरोध का तेवर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज को निशाने पर लेते हुए चुनौतीपूर्ण अंदाज में अपनी बात रखी। वीडियो सामने आने के बाद कौशाम्बी की राजनीतिक चर्चाओं में एक बार फिर ‘बयान बनाम पलटवार’ का मुद्दा सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्षों के बयानों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज की कौशाम्बी की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका है। इंद्रजीत सरोज मंझनपुर से विधायक हैं, जबकि पुष्पेंद्र सरोज कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। अब वीरेंद्र फौजी के इस पलटवार के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस बयानबाजी का जवाब किस अंदाज में सामने आता है। फिलहाल कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी ने माहौल जरूर गर्म कर दिया है।1
- कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल _*कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया*_ कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय में दो कर्मियों के कार्यालय के अंदर आराम करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएसए कौशाम्बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, मामला अब संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मियों की स्थिति को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।1
- कौशाम्बी..सेवा संकल्प अभियान..! मंझनपुर वृद्धाश्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर फल व अंगवस्त्र भेंट किए..! कौशाम्बी..सेवा संकल्प अभियान..! मंझनपुर वृद्धाश्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर फल व अंगवस्त्र भेंट किए..! मौके पर निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सरोज ‘फौजी’, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश पासी, जिला मंत्री जगजीत सरोज,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे..!1
- कौशाम्बी- कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन। कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता। UPI के नए MDR प्रावधान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन। कांग्रेस ने गरीबों और व्यापारियों पर असर पड़ने की जताई आशंका। दुकानदार दुकानों से UPI का टैग हटा रहे है। सरकार फैसले पर करे पुनर्विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मंझनपुर पर किया प्रदर्शन।1
- कौशाम्बी। मंझनपुर नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने सपा से मंझनपुर विधायक और कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज को चैनलेंज किया। कहा अगर उन बाप बेटो में हिम्मत है तो मंझनपुर में अपनी सीट जीत के दिखाए और उत्तर प्रदेश की बात छोड़ दे।1