logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रमंडलीय आयुक्त ने वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को दिलाई शपथ हजारीबाग। नगर निगम, हजारीबाग के वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

1 hr ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
1 hr ago

प्रमंडलीय आयुक्त ने वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को दिलाई शपथ हजारीबाग। नगर निगम, हजारीबाग के वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • *हजारीबाग जिला के दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई दि०-12.03.26 को दारू थाना अंतर्गत मेढ़कुरी खुर्द के पास तीन अपराधी बाउन शुगर के साथ गिरफ्तार।* > दिनांक-12.03.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बलबल धाम मेढकुरी खुर्द के पास नशेडियों द्वारा जमावाडा लगाकर अवैध नशीला पदार्थ का सेवन एवं खरीद-बिक्री कर रहा है। > उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ श्री वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें श्री प्रशांत कुमार परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन, थाना प्रभारी दारु थाना, पु०अ०नि० मिथु मुर्मू, आ0-331 बालेश्वर यादव, आ-221 विजय कुमार एवं चालक आ0 527 शकील अंसारी को शामिल थे। तत्पश्चात् छापामारी टीम के त्वरित कार्रवाई करते हुये बलबल धाम मेढकुरी खुर्द पहुँचा तो देखा कि कुछ लोग जमावाडा लगा कर बैठे हुये हैं। ▶ पुलिस गाडी को देखकर वे लोग भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेडकर 03 (तीन) व्यक्तियों को पकडा गया तथा नाम पता पुछने पर बारी-बारी से अपना नाम (1) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग (2) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग (3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग बताये तथा शेष भागे हुये व्यक्ति के बारे में पुछने पर कौशिक देव पिता उमेश देव ग्राम पुनाई थाना दारु जिला हजारीबाग बताया। > गठित टीम के द्वारा विधिवत तलाशी करने पर पकडाये व्यक्ति (1) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग का भूरा रंग का हाफ पेंट के दाहिने पेकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वनज-0.89 ग्राम, 100 (सौ) रु० 06 (छः) नोट कुल 600रु, नशा में उपयोग किया हुआ 10 (दस) रुपये का मुडा हुआ नोट-01 एवं वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक-01 (2) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग के सफेद रंग का जीन्स पैंट के दाहिने पैकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 132 ग्राम, 100 (सौ) रु० 07 (सात) नोट कुल 700 रु, एवं 50 (पच्चास) का एक नोट कुल 750 रुपया, नशा में उपयोग किया हुआ 20 (बीस) रु० का मुडा हुआ नोट-01 एवं वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक-01 (3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग के काला रंग का जिन्स के बाये पैकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 1.22 ग्राम, 100 (सौ) रु० 05 (पाँच) नोट कुल 500 रु, एवं 50 (पच्चास) का एक नोट कुल 550 रुपया, नशा में उपयोग किया हुआ 01 (एक) रु० का मुडा हुआ नोट-01 एवं बिडी का एक पैकेट जिसपर साथन फिल्टर बिडि लिखा बरामद किया। बरामद समानों को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया इस संदर्भ में दारु थाना कांड सं0- 17/26, दिनांक 12.03.2026, धारा 21 (b)/22(b)/27(a)/29 NDPS ACT 1985 अंकित किया गया । गिरफ्तारीः- ( 1) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग (2) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग ( 3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग बरागमदगीः- 1. ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 3.43 ग्राम 2. 100 (सौ) रु० 18 (आठरह) नोट कुल 1800 रु. एवं 50 (पच्चास) का 02 (दो) नोट कुल 100 रुपया 1900 (उन्नसी सौ) रुपया 3. वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक- 02 4. नशा में उपयोग किया हुआ 10 (दस) रु० का मुडा हुआ नोट 01 5. नशा में उपयोग किया हुआ 20 (बीस) रु० का मुडा हुआ नोट- 01 6. नशा में उपयोग किया हुआ 01 (एक) रु० का मुडा हुआ नोट 01 7 बिडी का एक पैकेट जिसपर साथन फिल्टर बिडि लिखा छापामारी दलः- 1. श्री वैद्यनाथ प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ, हजारीबाग 2. श्री प्रशांत कुमार परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग। 2 पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन थाना प्रभारी, दारु थाना 3 पु०अ०नि० मिथु मुर्मू, दारु थाना 4 आ0 331 बालेश्वर यादव, दारु थाना रिजर्व गार्ड 5. आ0-221 विजय कुमार, दारु थाना रिजर्व गार्ड
    4
    *हजारीबाग जिला के दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई दि०-12.03.26 को दारू थाना अंतर्गत मेढ़कुरी खुर्द के पास तीन अपराधी बाउन शुगर के साथ गिरफ्तार।*
> दिनांक-12.03.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बलबल धाम मेढकुरी खुर्द के पास नशेडियों द्वारा जमावाडा लगाकर अवैध नशीला पदार्थ का सेवन एवं खरीद-बिक्री कर रहा है।
> उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ श्री वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें श्री प्रशांत कुमार परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन, थाना प्रभारी दारु थाना, पु०अ०नि० मिथु मुर्मू, आ0-331 बालेश्वर यादव, आ-221 विजय कुमार एवं चालक आ0 527 शकील अंसारी को शामिल थे। तत्पश्चात् छापामारी टीम के त्वरित कार्रवाई करते हुये बलबल धाम मेढकुरी खुर्द पहुँचा तो देखा कि कुछ लोग जमावाडा लगा कर बैठे हुये हैं।
▶ पुलिस गाडी को देखकर वे लोग भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेडकर 03 (तीन) व्यक्तियों को पकडा गया तथा नाम पता पुछने पर बारी-बारी से अपना नाम (1) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग (2) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग (3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग बताये तथा शेष भागे हुये व्यक्ति के बारे में पुछने पर कौशिक देव पिता उमेश देव ग्राम पुनाई थाना दारु जिला हजारीबाग बताया।
> गठित टीम के द्वारा विधिवत तलाशी करने पर पकडाये व्यक्ति (1) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग का भूरा रंग का हाफ पेंट के दाहिने पेकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वनज-0.89 ग्राम, 100 (सौ) रु० 06 (छः) नोट कुल 600रु, नशा में उपयोग किया हुआ 10 (दस) रुपये का मुडा हुआ नोट-01 एवं वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक-01 (2) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग के सफेद रंग का जीन्स पैंट के दाहिने पैकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 132 ग्राम, 100 (सौ) रु० 07 (सात) नोट कुल 700 रु, एवं 50 (पच्चास) का एक नोट कुल 750 रुपया, नशा में उपयोग किया हुआ 20 (बीस) रु० का मुडा हुआ नोट-01 एवं वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक-01 (3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग के काला रंग का जिन्स के बाये पैकेट से उजला प्लास्टिक के पुडिया में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 1.22 ग्राम, 100 (सौ) रु० 05 (पाँच) नोट कुल 500 रु, एवं 50 (पच्चास) का एक नोट कुल 550 रुपया, नशा में उपयोग किया हुआ 01 (एक) रु० का मुडा हुआ नोट-01 एवं बिडी का एक पैकेट जिसपर साथन फिल्टर बिडि लिखा बरामद किया। बरामद समानों को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया इस संदर्भ में दारु थाना कांड सं0- 17/26, दिनांक 12.03.2026, धारा 21 (b)/22(b)/27(a)/29 NDPS ACT 1985 अंकित किया गया ।
गिरफ्तारीः-
( 1) चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता पे० मुंशी प्रसाद मेहता ग्राम घाघरा थाना दारु जिला हजारीबाग
(2) शान कुमार राज उर्फ चिकु पिता मनोज प्रसाद मेहता सा० जमुआरी थाना ईचाक जिला हजारीबाग
( 3) मनोज कुमार पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बुजर्गनानो थाना आंगो जिला हजारीबाग
बरागमदगीः-
1. ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ वजन 3.43 ग्राम
2. 100 (सौ) रु० 18 (आठरह) नोट कुल 1800 रु. एवं 50 (पच्चास) का 02 (दो) नोट कुल 100 रुपया 1900 (उन्नसी सौ) रुपया
3. वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक डिजिटल तराजू एक- 02
4. नशा में उपयोग किया हुआ 10 (दस) रु० का मुडा हुआ नोट 01
5. नशा में उपयोग किया हुआ 20 (बीस) रु० का मुडा हुआ नोट- 01
6. नशा में उपयोग किया हुआ 01 (एक) रु० का मुडा हुआ नोट 01
7 बिडी का एक पैकेट जिसपर साथन फिल्टर बिडि लिखा
छापामारी दलः-
1. श्री वैद्यनाथ प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ, हजारीबाग
2. श्री प्रशांत कुमार परिक्ष्मान पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग।
2 पु०अ०नि० मो० ईकबाल हुसैन थाना प्रभारी, दारु थाना
3 पु०अ०नि० मिथु मुर्मू, दारु थाना
4 आ0 331 बालेश्वर यादव, दारु थाना रिजर्व गार्ड
5. आ0-221 विजय कुमार, दारु थाना रिजर्व गार्ड
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    30 min ago
  • हजारीबाग। नगर निगम, हजारीबाग के वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
    1
    हजारीबाग। नगर निगम, हजारीबाग के वार्ड नंबर 2 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यासमीन ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • शहीद चौक के पास खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी टंडवा/चतरा। चतरा जिले के टंडवा स्थित शहीद चौक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारत पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।
    1
    शहीद चौक के पास खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
टंडवा/चतरा। चतरा जिले के टंडवा स्थित शहीद चौक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारत पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • हजारीबाग नशेडियों द्वारा जमावाडा लगाकर अवैध नशीला पदार्थ का सेवन एवं खरीद-बिक्री किया जा रहा था उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें प्रशांत कुमार पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग ईकबाल ईकर हुसैन, थाना प्रभारी दारु थाना, छापेमारी कर तीनों को खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े
    2
    हजारीबाग
नशेडियों द्वारा जमावाडा लगाकर अवैध नशीला पदार्थ का सेवन एवं खरीद-बिक्री किया जा रहा था 
उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़  वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें  प्रशांत कुमार  पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग ईकबाल ईकर हुसैन, थाना प्रभारी दारु थाना, 
छापेमारी कर तीनों को खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा ने शपथ ग्रहण के बाद सनातनी परंपरा के अनुसार अपने कार्यालय में प्रवेश किया। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में आर्य कन्या गुरुकुल के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजा संपन्न कराया गया। मेयर अरविंद राणा ने कहा कि उन्होंने संविधान और महादेव को साक्षी मानकर शपथ ली है और अब शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अपने संकल्प पत्र के अनुसार, 19 बिंदुओं में से एक भी पूरा होने तक वे मेयर की मुख्य कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
    1
    हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा ने शपथ ग्रहण के बाद सनातनी परंपरा के अनुसार अपने कार्यालय में प्रवेश किया। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में आर्य कन्या गुरुकुल के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजा संपन्न कराया गया। मेयर अरविंद राणा ने कहा कि उन्होंने संविधान और महादेव को साक्षी मानकर शपथ ली है और अब शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अपने संकल्प पत्र के अनुसार, 19 बिंदुओं में से एक भी पूरा होने तक वे मेयर की मुख्य कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हजारीबाग | नगर निगम, हजारीबाग के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को आज प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त ने भी नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शपथ समारोह में, निर्वाची पदाधिकारी उपमहापौर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नगर निगम हजारीबाण, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    1
    हजारीबाग | नगर निगम, हजारीबाग के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को आज प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त ने भी नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शपथ समारोह में, निर्वाची पदाधिकारी उपमहापौर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नगर निगम हजारीबाण,  तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हज़ारीबाग़ नगर निगम में अविनाश यादव की शानदार जीत, 22 वोट पाकर बने डिप्टी मेयर ----- हज़ारीबाग़ नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। मतदान में अविनाश यादव को कुल 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रश्मि प्रिया को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह अविनाश यादव ने स्पष्ट बहुमत के साथ डिप्टी मेयर का पद हासिल कर लिया। चुनाव के दौरान नगर निगम परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। मतदान प्रक्रिया के बीच एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। हालांकि इसके बावजूद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अविनाश यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों ने नगर निगम परिसर में जश्न मनाया और उन्हें बधाइयाँ दीं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर रश्मि प्रिया ने भी चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान किया। अब शहर की जनता को उम्मीद है कि नए डिप्टी मेयर के नेतृत्व में हज़ारीबाग़ नगर निगम में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
    1
    हज़ारीबाग़ नगर निगम में अविनाश यादव की शानदार जीत, 22 वोट पाकर बने डिप्टी मेयर
-----
हज़ारीबाग़ नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। मतदान में अविनाश यादव को कुल 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रश्मि प्रिया को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह अविनाश यादव ने स्पष्ट बहुमत के साथ डिप्टी मेयर का पद हासिल कर लिया।
चुनाव के दौरान नगर निगम परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। मतदान प्रक्रिया के बीच एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। हालांकि इसके बावजूद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अविनाश यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों ने नगर निगम परिसर में जश्न मनाया और उन्हें बधाइयाँ दीं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर रश्मि प्रिया ने भी चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान किया।
अब शहर की जनता को उम्मीद है कि नए डिप्टी मेयर के नेतृत्व में हज़ारीबाग़ नगर निगम में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • मानव सेवा की मिसाल: सुनील वैध ने बॉडी डोनेट कर समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश। #BodyDonation #Humanity #SocialService #Inspiration #HumanService #DonateBody #MedicalEducation #GreatWork #Respect #InspiringStory #IndiaNews #PositiveNews #HumanityFirst
    1
    मानव सेवा की मिसाल: सुनील वैध ने बॉडी डोनेट कर समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश। 
#BodyDonation #Humanity #SocialService #Inspiration #HumanService #DonateBody #MedicalEducation #GreatWork #Respect #InspiringStory #IndiaNews #PositiveNews #HumanityFirst
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.