Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ऊना से पत्रकारवार्ता #himachalpunjabnews प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ऊना से पत्रकारवार्ता #himachalpunjabnews
Himachal Punjab News
प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ऊना से पत्रकारवार्ता #himachalpunjabnews प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ऊना से पत्रकारवार्ता #himachalpunjabnews
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेला 2026 // गगरेट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश NINJA1
- कुटलैहड़ की पंचायत लमलेहडी के बडला गांव में कम बोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ में लगाए गए 67 बड़े ट्रांसफार्मर, विधायक विवेक शर्मा बोले, हर समस्या का समाधान हमारा संकल्प बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत लमलेहडी के गांव बडला में लंबे समय से चली आ रही कम बोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से गांव में पुराने 25 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गांव बडला के लोगों को लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे और किसानों को भी अपने कृषि कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में स्थानीय जनता ने विधायक विवेक शर्मा से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। विधायक विवेक शर्मा ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित की। इसके परिणामस्वरूप गांव बडला में 25 केवी की क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 केवी का नया और बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में बिजली की सप्लाई सुचारू हो गई है और कम बोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है।ट्रांसफार्मर लगने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक के आदर्शवादी दृष्टिकोण जनता के प्रति समर्पण के कारण ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कम बोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए पिछले पौने दो वर्षों के दौरान लगातार प्रयास किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि इस अवधि में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 67 बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के किसी भी गांव में कम बोल्टेज या बिजली से संबंधित समस्या न रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर बिजली व्यवस्था की जांच करते रहें और जहां भी आवश्यकता हो, वहां आवश्यक सुधार कार्य तुरंत किए जाएं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस कार्य के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बड़े ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली की समस्या दूर हुई है, बल्कि भविष्य में भी गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी निरंतर जारी रहेंगे और कुटलैहड़ क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।1
- ऊना हिमाचल प्रदेश के लिए रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। अब प्रदेश का सीधा रेल संपर्क पश्चिम बंगाल से जुडऩे जा रहा है। कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन को जिला ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार देने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिससे ऊना जिला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक यह ट्रेन नंगल डैम तक ही सीमित थी, लेकिन विस्तार के बाद यह हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा स्टेशन तक पहुंचेगी। इस फैसले से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सफर और अधिक सुगम होगा। वहीं स्थानीय लोगों को कोलकाता और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों तक सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। गुरूमुखी ट्रेन के विस्तार के साथ-साथ आगे का टाइम टेबल भी जारी हो गया है। यह ट्रेन अंब-अंदौरा से करीब 6 बजकर 10 मिनट से रवाना होगी, जो कि ऊना हिमाचल स्टेशन पर 6 बजकर 38 मिनट पर पहुंचेगी। 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 6 बजकर 43 मिनट पर रवाना होगी और नंगल डैम पर 6 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- शिक्षा उपनिदेशक किशोर भारती ने जिला के सभी निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूहों के बच्चों के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल इस आरक्षण को सुनिश्चित करें और पात्र बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दें। इसके साथ ही स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड और अन्य सूचना माध्यमों में इस प्रावधान का स्पष्ट उल्लेख करना होगा, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों को इसकी जानकारी मिल सके। शिक्षा उपनिदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल आरटीई के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की सूची शिक्षा विभाग को समय-समय पर उपलब्ध करवाएं, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इन निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, ताकि समाज में शैक्षिक समानता को बढ़ावा मिल सके।1
- घुमारवी,25 अप्रैल (राकेश): घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव लेठवी में नवनिर्मित माँ बगलामुखी मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को माँ बागलामुखी जयंती के उपलक्ष्य पर विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को बम्म से पधारे महाराज करमचंद और करीब बीस पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न करवाया। मंदिर का निर्माण लेठवी के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोपाल शर्मा एवं उनके बड़े भाई पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा करवाया गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से तैयार हुआ यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में काल भैरव मंदिर का भी निर्माण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर दोनों देवस्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। माँ बगलामुखी की मूर्ति औहर भजवाणी निवासी संदीप ठाकुर सुपुत्र चांद ठाकुर द्वारा भेंट की गई है। कार्यक्रम के दौरान दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन रहा। गायक राज कुमार व सिंटू ने माता की भेंटों से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।3
- हमीरपुर नगर परिषद और नगर पंचायत के चावन को लेकर हमीरपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है । उपायुक्त हमीरपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्व राठौर ने बताया कि 17 मई को नगर पंचायत भोटा और नगर परिषद सुजानपुर में चुनाव करवाए जाएंगे और उसी दिन ही चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता केवल नगर पंचायत भोटा और नगर परिषद सुजानपुर के क्षेत्र में ही लागू हुई है। वहीं उपायुक्त हमीरपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गन्धर्वा राठौर ने बताया कि सुजानपुर नगर परिषद में 5600 से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे इसके अतिरिक्त नगर पंचायत भोटा में 1150 मतदाता चुनाव में अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी गन्धर्वा राठौर ने बताया कि नगर पंचायत भोटा और नगर परिषद सुजानपुर में चुनाव को लेकर तैयारियां पुरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों क्षेत्र में ईवीएम के माध्यम से चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इसके लिए ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रोसेसिंग शुरू कर दी गई है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी गन्धर्वा राठौर ने बताया कि पंचायत में बेल्ट पेपर के माध्यम से चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। जिसके लिए सामग्री तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव तिथि घोषित होने के बाद आगामी प्रकिया अपनाई जाएगी। गन्धर्वा राठौर ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती। उससे पहले मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लें। जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्व राठौर ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि नाम दर्ज करवाने के लिए प्रारूप 2 के साथ मतदाता या परिवार के सदस्य स्वयं का शफ्थ पत्र अवश्य लायें। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में मतदाता सूची के लिए पत्र न लाएं, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।2
- वायरल वीडियो एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा पेट्रोल डलवाने के बाद फोन बंद हो गया और नहीं थे जेब मे पैसे, फ़िलहाल पूरी घटना का सच सामने नहीं आया है आखिर हो गया रहा है आज के युवाओं को #Una1