पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार औरैया जिले के थाना अछल्दा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ रविवार को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर घेराबंदी कर पाँच अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाँच बकरियाँ, अवैध असलहा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार औरैया जिले के थाना अछल्दा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ रविवार को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर घेराबंदी कर पाँच अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाँच बकरियाँ, अवैध असलहा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- *औरैया* औरैया कोतवाली में हुए विवाद में एक विशेष धर्म के लोगों ने बाल्मीकि समाज के व्यक्ति को किया लहूलुहान सफाई कर्मी की मारपीट कर किया घायल। 10 से 12 मुस्लिम युवको ने की सफाई कर्मी की जमकर मारपीट। सत्ती तालाब में कार्य करते हुए सफाई कर्मी की मुस्लिम युवकों ने की जमकर मारपीट। लात और घुसे से जमकर किया प्रहार, मुस्लिम युवकों ने की सफाई कर्मी पर जमकर मारपीट। ठठराई मुहाल निवासी सफाई कर्मी की जमकर मारपीट कर किया घायल। मारपीट से घायल युवक ने 112 नंबर पर किया फोन। औरैया कोतवाली क्षेत्र के सत्ती तालाब का मामला3
- औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम, जैनपुर नहर की पटरी पर चल रही श्रीराम कथा के नौवें दिन भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा। कथा वाचक सरस व्यास राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित रामायनी) ने रामायण के अंतिम प्रसंग रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक और ओजपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यास जी ने बताया कि रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। लंका युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण संग्राम हुआ। प्रभु श्रीराम के बाणों से रावण के सिर बार-बार कटते थे, किंतु वरदान के कारण वे पुनः उग आते थे। रावण को ब्रह्माजी से यह वरदान प्राप्त था कि उसकी नाभि में अमृत स्थित है, जिससे वह अजेय बना रहता था। इसी समय रावण के धर्मपरायण भाई विभीषण ने श्रीराम को यह रहस्य बताया कि रावण का अंत तभी संभव है जब उसकी नाभि में स्थित अमृत को सुखाया जाए। तब श्रीराम ने अग्निदेव द्वारा प्रदत्त दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। प्रभु के बाण ने रावण की नाभि पर प्रहार किया और उसका अंत हुआ। पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान सीता माता की मुक्ति, अग्निपरीक्षा और पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास जी ने बताया कि अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया, जिसे आज हम दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके उपरांत भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई, जो न्याय, धर्म और आदर्श शासन का प्रतीक है। इस अवसर पर औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने धर्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं सहित कथा में पहुंचे। कथा आयोजन के संयोजक प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सादर पधारने की अपील की गई है।3
- औरैया1
- औरैया जिले के कस्बा बेला क्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित पांडव नदी पुल के पास विराजमान हनुमान जी मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे विधि-विधान से पाठ में सहभागिता की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। अखंड पाठ के समापन के उपरांत रविवार को हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कन्याभोज का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में अजय मिश्रा उर्फ डब्बू, मदनमोहन शर्मा उर्फ लालू, नितिन द्विवेदी, गोविन्द मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, अनुप द्विवेदी, योगेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, पार्थ, आयुष, पियूष, रामू शर्मा और रितिक सक्सेना सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।1
- औरैया में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की कार्रवाई से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।युवक द्वारा रील बनाने में बड़ी कार्रवाई।थानाध्यक्ष एरवाकटरा जीतमल लाइन हाजिर।चौकी इंचार्ज उमरैन किशन वीर निलंबित।सिपाही चालक विपिन यादव भी निलंबित।विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू।औरैया पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और दक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- डेरापुर थाना क्षेत्र में कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मवई गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया निवासी वीरपाल सोमवार को करीब 11बजे अपनी माता मुन्नी देवी के साथ स्कूटी से माती जा रहे थे। जैसे ही वे मवई ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर ही बेरहमी से पीटते हुए एक व्यक्ति साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।1
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में सत्ती तालाब पर काम कर रहे ठठराई मुहाल निवासी सफाईकर्मी के साथ एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई।जिसके बाद युवक का 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मेफिकल कराया गया। पहुँची। घायल सफाईकर्मी ने बताया कि तालाब में पानी खोलने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लड़कों द्वारा मेरी साथ मारपीट की गई है।2
- *थाना अछल्दा पुलिस द्वारा 05 बकरी चोर अभियुक्तगण को चोरी की बकरियो व अवैध असलहा/कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बिधूना के निकट पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह द्वारा थाना अछल्दा क्षेत्र से आज दिनांक 22/02/26 को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण- नीरज तिवारी 2. सान मोहम्मद 3.शहादत खाँ 4. अकील 5. सोएब आलम को चोरी की पाँच बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस तथा कुल दो हजार रूपये नकद सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *अपराध करने का तरीका-* अभियुक्तगणों द्वारा दिन में व्यापारी बनकर रैकी करना एवं रात्रि में चोरी कर लेना। *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट बनाम नीरज तिवारी थाना अछल्दा जनपद औरैया। *अनावरित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। *बरामदगी-* 1. पाँच अदद बकरियां 2. एक अदद तमंचा .315 बोर 3. दो जिंदा कारतूस .315 बोर 4. कुल दो हजार रूपये नकद *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.नीरज तिवारी पुत्री जवाहर लाल तिवारी निवासी दुर्गानगर गढी थाना तिर्वा जनपद कन्नौज हाल पता सुरेन्द्र नगर रावतपुर थाना रावतपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष 2.सान मोहम्मद पुत्र रज्जाक निवासी बग्दौती मंधना थाना विठूर कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल निवास खानपुर पाता थाना फफूँद जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष 3.शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली निवासी सेनपुर थाना कोतबाली औरैया जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष 4.अकील पुत्र सईद निवासी रहमतनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर कमिश्नरेट उम्र 28 वर्ष 5.सोएब आलम पुत्र अजमेरी निवासी शान्ति नगर थाना चौबेपुर कानपुर कमिश्नरेट उम्र 26 वर्ष *01. अभि0 नीरज तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 253/22 धारा 120-B/201/302/394/411/413 भादवि0 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना बेला जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 255/22 धारा 307 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैया। 3.मु0अ0सं0 590/16 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4.मु0अ0सं0 145/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5.मु0अ0सं0 384/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 6.मु0अ0सं0 421/19 धारा 307 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 7.मु0अ0सं0 422/19 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 8.मु0अ0सं0 370/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट *गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम-* 01. श्री पंकज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अछल्दा जनपद औरैया। 02. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना अछल्दा जनपद औरैया। 03. उ0नि0 राशिद हुसैन थाना अछल्दा जनपद औरैया। 04. हे0का0 धीरज कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 05. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 06. का0 पवन प्रताप सिह थाना अछल्दा जनपद औरैया। 07. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया।1