logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक वर्णन सुनाया औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम, जैनपुर नहर की पटरी पर चल रही श्रीराम कथा के नौवें दिन भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा। कथा वाचक सरस व्यास राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित रामायनी) ने रामायण के अंतिम प्रसंग रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक और ओजपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यास जी ने बताया कि रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। लंका युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण संग्राम हुआ। प्रभु श्रीराम के बाणों से रावण के सिर बार-बार कटते थे, किंतु वरदान के कारण वे पुनः उग आते थे। रावण को ब्रह्माजी से यह वरदान प्राप्त था कि उसकी नाभि में अमृत स्थित है, जिससे वह अजेय बना रहता था। इसी समय रावण के धर्मपरायण भाई विभीषण ने श्रीराम को यह रहस्य बताया कि रावण का अंत तभी संभव है जब उसकी नाभि में स्थित अमृत को सुखाया जाए। तब श्रीराम ने अग्निदेव द्वारा प्रदत्त दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। प्रभु के बाण ने रावण की नाभि पर प्रहार किया और उसका अंत हुआ। पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान सीता माता की मुक्ति, अग्निपरीक्षा और पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास जी ने बताया कि अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया, जिसे आज हम दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके उपरांत भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई, जो न्याय, धर्म और आदर्श शासन का प्रतीक है। इस अवसर पर औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने धर्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं सहित कथा में पहुंचे। कथा आयोजन के संयोजक प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सादर पधारने की अपील की गई है।

3 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक वर्णन सुनाया औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम, जैनपुर नहर की पटरी पर चल रही श्रीराम कथा के नौवें दिन भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा। कथा वाचक सरस व्यास राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित रामायनी) ने रामायण के अंतिम प्रसंग रावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत मार्मिक और ओजपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्यास जी ने बताया कि रावण वध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। लंका युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण संग्राम हुआ। प्रभु श्रीराम के बाणों से रावण के सिर बार-बार

कटते थे, किंतु वरदान के कारण वे पुनः उग आते थे। रावण को ब्रह्माजी से यह वरदान प्राप्त था कि उसकी नाभि में अमृत स्थित है, जिससे वह अजेय बना रहता था। इसी समय रावण के धर्मपरायण भाई विभीषण ने श्रीराम को यह रहस्य बताया कि रावण का अंत तभी संभव है जब उसकी नाभि में स्थित अमृत को सुखाया जाए। तब श्रीराम ने अग्निदेव द्वारा प्रदत्त दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। प्रभु के बाण ने रावण की नाभि पर प्रहार किया और उसका अंत हुआ। पूरा पांडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान सीता माता की मुक्ति, अग्निपरीक्षा और पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी का

भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास जी ने बताया कि अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया, जिसे आज हम दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके उपरांत भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई, जो न्याय, धर्म और आदर्श शासन का प्रतीक है। इस अवसर पर औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने धर्म और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं सहित कथा में पहुंचे। कथा आयोजन के संयोजक प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से सादर पधारने की अपील की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। अपर मुख्यसचिव के निर्देशन में गठित कानपुर से आई स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का कमियों को लेकर सघन निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न वार्डो के साथ ही दस्तावेज आदि देखें। इसके साथ ही सीएमएस को दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव लखनऊ के निर्देशन में सोमवार 23 फरवरी को कानपुर से गठित दो सदस्य टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शल्य कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड, औषधि भंडार कक्ष,प्रस़ूति रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष,महिलाओं की ओपीडी, एनएचएम कार्यालय,लैव आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल के अंदर चिकित्सकीय बिल्डिंग, प्लास्टर विशेषज्ञ, टाइल्स, रंग रोशन कंप्यूटर अस्पताल की बरसात में टपकती छत, जनरल सर्जन, आवासीय भवन व जल भराव आदि की कमियां पाई गई। इन कमियों को लिस्टेड करते हुए शासन को भेजा जाएगा। निरीक्षण के उपरांत टीम ने सीएमएस कक्ष में दस्तावेज आदि देखें। इसके साथ ही टीम ने सीएमएस को दिशा- निर्देश दिए। टीम के सदस्यों में कानपुर से आई डॉक्टर रियाज अली मिर्जा व्हाट डॉक्टर अमित कुमार कनौजिया के अलावा सीएमएस अनिल कुमार, क्वालिटी मैनेजर सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहें।
    2
    औरैया। अपर मुख्यसचिव के निर्देशन में गठित कानपुर से आई स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का कमियों को लेकर सघन निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न वार्डो के साथ ही दस्तावेज आदि देखें। इसके साथ ही सीएमएस को दिशा-निर्देश दिए।                            
अपर मुख्य सचिव लखनऊ के निर्देशन में सोमवार 23 फरवरी को कानपुर से गठित दो सदस्य टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शल्य कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड, औषधि भंडार कक्ष,प्रस़ूति रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष,महिलाओं की  ओपीडी, एनएचएम कार्यालय,लैव आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल के अंदर चिकित्सकीय बिल्डिंग, प्लास्टर विशेषज्ञ, टाइल्स, रंग रोशन कंप्यूटर अस्पताल की बरसात में टपकती छत, जनरल सर्जन, आवासीय भवन व जल भराव आदि की कमियां पाई गई। इन कमियों को लिस्टेड करते हुए शासन को भेजा जाएगा। निरीक्षण के उपरांत टीम ने सीएमएस कक्ष में दस्तावेज आदि देखें। इसके साथ ही टीम ने सीएमएस को दिशा- निर्देश दिए। टीम के सदस्यों में कानपुर से आई डॉक्टर रियाज अली मिर्जा व्हाट डॉक्टर अमित कुमार कनौजिया के अलावा सीएमएस अनिल कुमार, क्वालिटी मैनेजर सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहें।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर से 12 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी ममता देवी, पत्नी विजय राठौर, ने बताया कि उनका पुत्र आर्यन बीती 18 फरवरी से अचानक लापता है। परिजनों के अनुसार आर्यन उस दिन घर के पास खेलने गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सदर कोतवाली में पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और बालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण आर्यन की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली को सूचित करें।
    2
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर से 12 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी ममता देवी, पत्नी विजय राठौर, ने बताया कि उनका पुत्र आर्यन बीती 18 फरवरी से अचानक लापता है। परिजनों के अनुसार आर्यन उस दिन घर के पास खेलने गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सदर कोतवाली में पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और बालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण आर्यन की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली को सूचित करें।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* *मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा* *जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर* *टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा* *वीडियो में दबंग व्यक्ति अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर* *
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल*
*मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा*
*जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर*
*टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा*
*वीडियो में दबंग व्यक्ति  अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर*
*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    54 min ago
  • जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....
    1
    जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत  अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को  लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जय श्री महाकाल
    1
    जय श्री महाकाल
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जै श्रीमन्नारायण नाम इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया आदि पर वीडियो नें भारत के संविधान की सच्चाई को उजागर करते हुये दिखाया सच का आइना संविधान लिखेजाने के बाद हुई छेड़छाड़ भारत के संविधान में गुरकुलों और सनातन धर्म का उल्लेख है फिर देश में गुरकुलों मान्यतायें क्यों नहीं
    1
    जै श्रीमन्नारायण नाम इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया आदि पर वीडियो नें भारत के संविधान की सच्चाई को उजागर करते हुये दिखाया सच का आइना 
संविधान लिखेजाने के बाद हुई छेड़छाड़ 
भारत के संविधान में गुरकुलों और सनातन धर्म का उल्लेख है फिर देश में गुरकुलों मान्यतायें क्यों नहीं
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया जिले के थाना अछल्दा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ रविवार को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर घेराबंदी कर पाँच अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाँच बकरियाँ, अवैध असलहा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    औरैया जिले के थाना अछल्दा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उपनिरीक्षक राशिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ रविवार को कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर घेराबंदी कर पाँच अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाँच बकरियाँ, अवैध असलहा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर ही बेरहमी से पीटते हुए एक व्यक्ति साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर ही बेरहमी से पीटते हुए एक व्यक्ति साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.