Shuru
Apke Nagar Ki App…
Patna : बिहार विधान परिषद की 8 सीट पर काउंटिंग जारी...कोसी स्नातक MLC चुनाव से बड़ी खबर, दूसरे राउंड की गिनती पूरी #BiharMLCResult #ElectionResults #BiharNews #News18BiharJharkhand Patna : बिहार विधान परिषद की 8 सीट पर काउंटिंग जारी...कोसी स्नातक MLC चुनाव से बड़ी खबर, दूसरे राउंड की गिनती पूरी #BiharMLCResult #ElectionResults #BiharNews #News18BiharJharkhand
Gulshan Gupta
Patna : बिहार विधान परिषद की 8 सीट पर काउंटिंग जारी...कोसी स्नातक MLC चुनाव से बड़ी खबर, दूसरे राउंड की गिनती पूरी #BiharMLCResult #ElectionResults #BiharNews #News18BiharJharkhand Patna : बिहार विधान परिषद की 8 सीट पर काउंटिंग जारी...कोसी स्नातक MLC चुनाव से बड़ी खबर, दूसरे राउंड की गिनती पूरी #BiharMLCResult #ElectionResults #BiharNews #News18BiharJharkhand
More news from Khagaria and nearby areas
- Patna : बिहार विधान परिषद की 8 सीट पर काउंटिंग जारी...कोसी स्नातक MLC चुनाव से बड़ी खबर, दूसरे राउंड की गिनती पूरी #BiharMLCResult #ElectionResults #BiharNews #News18BiharJharkhand Patna : बिहार विधान परिषद की 8 सीट पर काउंटिंग जारी...कोसी स्नातक MLC चुनाव से बड़ी खबर, दूसरे राउंड की गिनती पूरी #BiharMLCResult #ElectionResults #BiharNews #News18BiharJharkhand1
- बेगूसराय में फुलवरिया क्षेत्र में दिनदहाड़े 16 अक्टूबर को ज्वेलर्स दुकान में लूट कांड का उद्वेदन 8 लुटेरा गिरफ्तार ,,,,,1
- मुंगेर में नशामुक्त बिहार अभियान का आगाज, डीएम ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील आरडी एंड डीजे कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प मुंगेर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में नशामुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ किए जाने के अवसर पर मुंगेर में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुंगेर की महापौर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों, सामाजिक समरसता और समाज की प्रगति को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त बिहार का निर्माण प्रशासन के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। मुंगेर में नशामुक्त बिहार अभियान का आगाज, डीएम ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील आरडी एंड डीजे कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प मुंगेर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में नशामुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ किए जाने के अवसर पर मुंगेर में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुंगेर की महापौर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों, सामाजिक समरसता और समाज की प्रगति को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त बिहार का निर्माण प्रशासन के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।1
- दरभंगा स्नातक एनडीए प्रत्याशी ने सर्वेश सिंह ने मतगणना पर बड़ा बयान देते हुए। बेगूसराय दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर मतदाताओं को दिल से आभार व्यक्त किया। कंटेंट की लंबी प्रक्रिया इसमें चलती है।।4
- गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत में बाढ़ से जर्जर सड़क टूटी, ईट लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ के कारण कई सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़क के नीचे से मिट्टी बह जाने के कारण सड़कें कमजोर हो गई हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक किसी जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नहीं गया है। मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे ईंट लदा एक ट्रैक्टर गुजरने के दौरान जर्जर सड़क टूट गई, जिससे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण खोने पर दोनों मजदूर अपनी जान बचाने के लिए गड्ढे में कूद पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से टूटे हुए सड़क के गड्ढे में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- बिहार फुटबाल संघ में मानसी को स्थान मिलने पर खिलाड़ियों ने किया सम्मानित कोसी क्षेत्र से शंकर सिंह का चयन खगड़िया के लिए गौरव की बात बिहार फुटबाल संघ में मानसी को स्थान मिलने पर खिलाड़ियों ने किया सम्मानित कोसी क्षेत्र से शंकर सिंह का चयन खगड़िया के लिए गौरव की बात मानसी (खगड़िया)। ऐतिहासिक रेलवे मैदान, मानसी के प्रांगण में बिहार फुटबाल संघ में मानसी को स्थान मिलने की खुशी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला फुटबाल हिरोज क्लब मानसी, हिरोज क्लब मानसी, जिला फुटबाल संघ खगड़िया एवं शहीद धन्ना माधव फुटबाल क्लब मानसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में फुटबाल जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार फुटबाल संघ, पटना के कार्यकारिणी सदस्य सह महिला फुटबाल के राज्य स्तरीय संयोजक शंकर सिंह, राज्य स्तरीय रेफरी कैलाश पंडित, जिला फुटबाल संघ खगड़िया के संयुक्त सचिव रौशन गुप्ता तथा कार्यालय सचिव आदित्य उर्फ विनय कुमार को अंगवस्त्र एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर माता दुर्गा नवयुवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने कहा कि बिहार फुटबाल संघ में शंकर सिंह का चयन होना खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है। हाल ही में संपन्न बिहार फुटबाल संघ के चुनाव में कोसी क्षेत्र से एकमात्र शंकर सिंह का चुना जाना बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले के खिलाड़ियों को फुटबाल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने शंकर सिंह को बधाई देते हुए खेल को निरंतर बढ़ावा देने की अपील की। शहीद धन्ना माधव फुटबाल क्लब के सचिव नलिन सिंह ने कहा कि सभी को मिलकर फुटबाल खेल को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि खगड़िया और मानसी का नाम रोशन हो सके। ललित कुमार मिश्रा ने शंकर सिंह, रौशन गुप्ता एवं आदित्य उर्फ विनय कुमार के योगदान की सराहना की। समारोह में भाजपा नेता राजाराम सिंह, अमीर पासवान, टुनटुन प्रसाद सिंह, रफीक आलम, संजय पटेल, अनुज आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फुटबाल खिलाड़ी अंजली कुमारी एवं श्रीति कुमारी सहित सैकड़ों खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।1
- खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र मै दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल, एक अस्पताल पहुंचा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल, एक अस्पताल पहुंचा मानसी। खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-31 पर दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भादस गांव निवासी सतन साह, पिता गणप्रसाद साह सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से एक घायल को इलाज के लिए मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं, दुर्घटना में घायल दूसरा व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। हादसे के बाद दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा होती रही। एनएच-31 पर वाहनों की आवाजाही के बीच हुई इस दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।1
- अपराधियों ने पुराना विवाद में पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर कर दिया हत्या सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया पति जावेद इकवाल उर्फ गुड्डू की बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दिया। वे एक शादी समारोह से वापस सिमरी बख़्तियारपुर जा रहे थे।1