Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर के सामने होली खेल रहे मासूम पर दबंगों ने चाकू से किया हमला। लोकेशन रायब रायबरेली घर के सामने होली खेल रहे मासूम बच्चे पर दबंगो ने चाकू से किया हमला दबंगो के हमले में सार्थक पुत्र सत्येंद्र उम्र 12 वर्ष गंभीर रूप से हुआ घायल मासूम बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती परिजनों के मुताबिक हमलावर तीन लोगों लोग थे घटना को अंजाम लेकर हमलावर मौके से हुए फरार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव की घटना बाइट डॉक्टर दाऊद हुसैन ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली
Balvant singh Press
घर के सामने होली खेल रहे मासूम पर दबंगों ने चाकू से किया हमला। लोकेशन रायब रायबरेली घर के सामने होली खेल रहे मासूम बच्चे पर दबंगो ने चाकू से किया हमला दबंगो के हमले में सार्थक पुत्र सत्येंद्र उम्र 12 वर्ष गंभीर रूप से हुआ घायल मासूम बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती परिजनों के मुताबिक हमलावर तीन लोगों लोग थे घटना को अंजाम लेकर हमलावर मौके से हुए फरार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव की घटना बाइट डॉक्टर दाऊद हुसैन ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली l बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने परिवार और समाज को स्तब्ध कर दिया है। यहां पिता छेदालाल (या छेदा लाल) ने अपनी पत्नी अर्चना (सौतेली मां) के साथ मिलकर अपने बेटे रोशन लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 28 फरवरी को सामने आई, जब युवक का शव घर के बाहरी कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था।शुरुआत में पिता छेदालाल ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की और तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। लेकिन जांच और सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आई। पुलिस को पता चला कि मृतक रोशन लाल शराब के नशे में आकर नियमित रूप से अपनी सौतेली मां अर्चना से मारपीट करता था। इसी बात से नाराज होकर पिता और सौतेली मां ने मिलकर बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की और पड़ोसियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा राज खुल गया। बछरावां पुलिस ने दोनों आरोपियों - पिता छेदालाल और पत्नी अर्चना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- खजुहा में बिजली के पोल से निकली चिंगारी बनी आफत — सिलेंडर धमाके के साथ चार दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान खजुहा के पहुर तिराहे पर देर रात मची अफरा-तफरी, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ब्यूरो रिपोर्ट: निर्मित द्विवेदी बिंदकी/फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर गुरुवार देर रात बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने नीचे बनी दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते नीचे बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इस भीषण अग्निकांड में जोगापुर निवासी पंकज की छोटी सी चाट-बताशा होटल पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं खजुहा निवासी धुन्नर की “भीम डेकोरेशन” (शादी-समारोह में प्रयोग होने वाले साज-सज्जा, फूल-माला की दुकान) भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित सिरी पान मसाला की गुमटी और मोहित की मैंगो जूस की छोटी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस आगजनी में करीब तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सुबह होते-होते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जली हुई दुकानों का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है1
- और अब थरियांव पुलिस की कारगुजारियों पर लग रहा प्रश्न चिन्ह? टकराते जाम,लगता है मयकशों का जमघट,आम नागरिक हलकान खागा फतेहपुर ::- यूपी के फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान में कंज्यूमर को बैठा कर लाल पानी का सेवन यानी (शराब) पिलवाई जाती है। यह सब कुछ थरियांव पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ “खामोशी” दिखाई दे रही है।? स्थानीय लोगों का कहना है कि थरियांव में विकास भाई बिरयानी नाम पर शराब बैठ कर पीने का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। दिन-रात थरियांव में विकास भाई बिरयानी की दुकान पर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने तक की, लेकिन हर बार शिकायत करने वालों को या तो धमकियां मिलीं या फिर मामले को दबा दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि रोजाना पुलिस गश्त करने के बावजूद थरियांव चौराहा पर चल रही गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को सब कुछ दिख क्यों नहीं रहा? या फिर मामला “देखने की मंशा” का नहीं बल्कि “देने की रेवड़ी” का है!? थरियांव क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से युवा वर्ग तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर सरकार नशा मुक्त अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी इसी अभियान को मज़ाक बना रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थरियांव थाना की पूरी जांच कराई जाए और नशे के इस अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्यवाही हो, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल लौट सके। 👉 अब सवाल यह है कि थरियांव पुलिस कार्यवाही करेगी या फिर इस बार भी बिरयानी की दुकान में नशे का कारोबार “प्रोटेक्शन” में पनपता रहेगा?1
- फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में पड़ोसी ने महिला को गोली मार दी। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक बनी है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में आपस में कहा सुनी हो रही थी तभी पड़ोसी भीम यादव ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली महिला के जबड़े में जा लगी। गोली लगते ही आस पास खड़े लोगो ने भीम यादव को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे असलहे के साथ कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज जारी है।जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।1
- फतेहपुर जिले के गडरिया पुरवा नई तहसील फतेहपुर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मनोज पाल ने फाग का गीत होली उत्साह और एक झुकता का यह प्रतीक माना जाता है एक दूसरे को गले मिलकर फाग का गीत में झूम सभी ग्रामीण1
- Post by Devendra Kumar3
- रायबरेली ज़िले के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश भर के लोगों को रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दे। राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद रायबरेली, उत्तर प्रदेश1
- फतेहपुर जिले का माहौल1
- फतेहपुर गाजीपुर क्षेत्र में चूरियानी गांव में देशी ठेका में शराब की ओवररेटिंग पर बवाल, तय कीमत से अधिक वसूली के आरोप होली बंदी के दौरान भी कथित बिक्री, वीडियो वायरल होने से बढ़ी हलचल स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल—क्या होगी आबकारी विभाग की कार्रवाई फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी इलाके में शराब बिक्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तय कीमत से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है। आरोप है कि जिस शराब की बोतल का मूल्य 90 रुपये बताया जाता है, उसे 100 रुपये या उससे अधिक में बेचा जा रहा है। इस कथित ओवररेटिंग को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार होली के अवसर पर जब शासन द्वारा शराब दुकानों की बंदी घोषित थी, तब भी सेल्समैन लोगों द्वारा घर से शराब बेचने का आरोप लगाया गया* । आरोप है कि 90 रुपये की बोतल 120 से लेकर 200 रुपये तक में बेची गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि जब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो सेल्समैन ने कथित रूप से कहा कि वह मालिक के निर्देश पर ही बिक्री कर रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की स्थिति बनने पर सेल्समैन ने फोन पर अपने मालिक को बुलाया, जिसके बाद कुछ लोग वाहन से मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का दावा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने दबंगई भरे अंदाज में कहा कि बिक्री जारी रहेगी और कोई कुछ नहीं कर सकता। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा पुलिस और आबकारी विभाग का नाम लेकर संरक्षण मिलने जैसी बातें कही गईं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित विभागों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।वहीं यह भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से ओवररेटिंग कर शराब बेचने की बात सामने आ रही है। वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि मामले की जानकारी खागा सर्किल के आबकारी अधिकारियों तक पहुंचाई गई है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है।क्षेत्र के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शराब बिक्री व्यवस्था पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ओवररेटिंग के आरोप सही हैं तो यह सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं के साथ आर्थिक अन्याय है।अब निगाहें प्रशासन और आबकारी विभाग पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो और स्थानीय शिकायतों को संज्ञान में लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमों के अनुसार संबंधित ठेकेदार या कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है। फिलहाल पूरे मामले ने गाजीपुर क्षेत्र में शराब बिक्री व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1