Shuru
Apke Nagar Ki App…
अहिरखेड़ा के माँ शारदा स्कूल का कमाल: परीक्षा केंद्र को बना दिया उत्सव स्थल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल! 📍अहिरखेड़ा बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल को सकारात्मकता में बदलने के लिए माँ शारदा विद्या निकेतन ने 'एग्जाम सेंटर' को 'उत्सव केंद्र' बना दिया। राज्य शिक्षा केंद्र की 5वीं-8वीं परीक्षा के पहले दिन प्राचार्य श्री भास्कर राव जी और केंद्राध्यक्षों की उपस्थिति में नवाचार के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। तनाव मुक्त परीक्षा = बेहतर परिणाम!
Bhaskar Rao
अहिरखेड़ा के माँ शारदा स्कूल का कमाल: परीक्षा केंद्र को बना दिया उत्सव स्थल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल! 📍अहिरखेड़ा बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल को सकारात्मकता में बदलने के लिए माँ शारदा विद्या निकेतन ने 'एग्जाम सेंटर' को 'उत्सव केंद्र' बना दिया। राज्य शिक्षा केंद्र की 5वीं-8वीं परीक्षा के पहले दिन प्राचार्य श्री भास्कर राव जी और केंद्राध्यक्षों की उपस्थिति में नवाचार के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। तनाव मुक्त परीक्षा = बेहतर परिणाम!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल! 📍अहिरखेड़ा बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल को सकारात्मकता में बदलने के लिए माँ शारदा विद्या निकेतन ने 'एग्जाम सेंटर' को 'उत्सव केंद्र' बना दिया। राज्य शिक्षा केंद्र की 5वीं-8वीं परीक्षा के पहले दिन प्राचार्य श्री भास्कर राव जी और केंद्राध्यक्षों की उपस्थिति में नवाचार के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। तनाव मुक्त परीक्षा = बेहतर परिणाम!1
- सनावद के समीप बेड़ियां ने फकीर के भेष में 75 वर्षीय महिला से सोने की पांचाली ठगने वाले दो शातिर आरोपियों को बेड़ियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने धार्मिक आस्था का लाभ उठाकर महिला को गहने और पैसे डबल करने का लालच दिया था।1
- *निमाड़ (खंडवा ) में बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला* *जिला ब्यूरो जय कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट* (खंडवा पूर्व निमाड़) दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को खंडवा में भारतीय जनता पार्टी ने उग्र प्रदर्शन किया! कार्यकर्ताओं ने केवल राम चौराहे से गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला और राहुल गांधी का पुतला फूंका! इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया वही जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय के गेट पर चढ़कर नारेबाजी की प्रदर्शनकारी केवल राम चौराहे से नारेबाजी करते हुए निकले! कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के दौरान कहां की वे राहुल गांधी की मैयत निकाल रहे हैं इसके बाद रैली के रूप में गांधी भवन पहुंचकर कांग्रेस दफ्तर के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया1
- खंडवा। जिले के जनप्रतिनिधि अपने-अपने प्रयासों से अपने क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनकर विकास कार्य करवा रहे हैं। जिला प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन मिलकर जब सहयोग करता है तो विकास को गति मिलती है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के सांसद, महापौर जिले के चारों विधायको के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे जो अपने अपने कर्तव्य का दायित्व निभा रहे हैं वहीं जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता भी जिले के विकास में सहयोगी बनकर नवाचार करते हुए कई सौगातें खंडवा जिले को दे रहे हैं। अच्छी मेहनत के कारण जल संरक्षण सर्वर्धन में खंडवा का नाम रोशन हुआ है इसमें महत्वपूर्ण भूमिका जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोड़ा की है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी मंदिर निर्माण में भी मंदिर के ट्रस्टीयो,जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर वृषव गुप्ता के प्रयासों से भव्य मंदिर का निर्माण भी शुरू हुआ है। ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक के निर्माण में भी जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। रक्तदान को लेकर भी कलेक्टर श्री गुप्ता नवाचार कर रहे हैं इससे से कई संस्थाएं रक्तदान में आगे आ रही है। जन जागृति के लिए कलेक्टर वृषव गुप्ता द्वारा मंदिर में तत्काल दर्शन हेतु भी रक्तदान को प्रेरित किया गया है। खेल गतिविधियों में सक्रियता के चलते कलेक्टर श्री गुप्ता खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं विगत दिनों शतरंज के साथ ही अब सिविल लाइन क्षेत्र में निमाड नर्सरी मैं शासकीय भूमि पर खेल परिसर को भी व्यवस्थित किया जा रहा हें ताकि खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन कर सके। सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को कलेक्टर वृषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा और इंजीनियर ने खेल परिसर का अवलोकन किया और किस प्रकार इसे व्यवस्थित किया जा सकता है चर्चा कर प्लान बनाया।1
- खंडवा भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने आज राहुल गांधी का पुतला फूका, भाजपा कार्यकर्ता केवल राम चौराहे पर एकजुट होकर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद रैली निकालकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के पास पहुंचे जहां पर पुलिस बल देना था वही गांधी भवन के बाहर गेट पर राहुल गांधी का पुतला रखकर चप्पल से पिटाई कर दी इसके बाद जमकर नारेबाजी की और फूका पुतला1
- एमआरपी से ज्यादा वसूली का खेल! धुलकोट में 100 की कोल्ड्रिंक 110 में बेची बुरहानपुर। ग्राम धुलकोट स्थित गुप्ता कोल्ड्रिंक एंड लस्सी दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि 100 रुपये अंकित कोल्ड्रिंक 110 रुपये में बेची गई। दुकानदार ने अतिरिक्त 10 रुपये लेने की बात स्वीकार की। ग्रामीणों ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से जांच कर सख्त कदम उठाने की अपील की है।1
- खंडवा के केवलराम चौराहे पर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश विधानसभा में दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में किया गया। खंडवा से ईसाक गौरी आज शुक्रवार को खंडवा के केवलराम चौराहे पर काग्रेस जिला अध्यक्ष कुवर उत्तमपाल सिह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्ता के अहंकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया और मंत्री का पुतला जलाया। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मामले में जवाबदेही तय करने के बजाय उसे दबाने का प्रयास किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मंत्रियों की बयानबाजी और कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- खंडवा के गांधी भवन क़े मुख्य द्वार पर भाजपाइयों ने जमकर किया प्रदर्शन भारत मंडपम में कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध को लेकर खंडवा के गांधी भवन के पास भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम को जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ-साथ खंडवा महापौर एवं तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1