पीईटी परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज की पुख्ता तैयारी, अलीगढ़ व झांसी रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें Ravindra Gautam ✍️ उरई (जालौन)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। रोडवेज डिपो उरई जालौन की तरफ से परीक्षार्थियों की संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रभारी एआरएम कृष्ण प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से अलीगढ़ परीक्षा केंद्र के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 21,317 है, जिनके लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, झांसी जाने वाली महिला परीक्षार्थियों की संख्या 11,787 है, जिनके लिए 40 बसों का संचालन किया जाएगा। किराये और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि अलीगढ़ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस का किराया 476 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि झांसी जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस का किराया 191 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को अन्य कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 20 अतिरिक्त बसों की विशेष व्यवस्था (रिजर्व) भी रखी गई है, ताकि समय पर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा सके।
पीईटी परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज की पुख्ता तैयारी, अलीगढ़ व झांसी रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें Ravindra Gautam ✍️ उरई (जालौन)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। रोडवेज डिपो उरई जालौन की तरफ से परीक्षार्थियों की संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रभारी एआरएम कृष्ण प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से अलीगढ़ परीक्षा केंद्र के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 21,317 है, जिनके लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, झांसी जाने वाली महिला परीक्षार्थियों की संख्या 11,787 है, जिनके लिए 40 बसों का संचालन किया जाएगा। किराये और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि अलीगढ़ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस का किराया 476 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि झांसी जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस का किराया 191 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को अन्य कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 20 अतिरिक्त बसों की विशेष व्यवस्था (रिजर्व) भी रखी गई है, ताकि समय पर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा सके।
- पीईटी परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज की पुख्ता तैयारी, अलीगढ़ व झांसी रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें Ravindra Gautam ✍️ उरई (जालौन)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। रोडवेज डिपो उरई जालौन की तरफ से परीक्षार्थियों की संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रभारी एआरएम कृष्ण प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से अलीगढ़ परीक्षा केंद्र के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 21,317 है, जिनके लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, झांसी जाने वाली महिला परीक्षार्थियों की संख्या 11,787 है, जिनके लिए 40 बसों का संचालन किया जाएगा। किराये और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि अलीगढ़ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस का किराया 476 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि झांसी जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस का किराया 191 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को अन्य कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 20 अतिरिक्त बसों की विशेष व्यवस्था (रिजर्व) भी रखी गई है, ताकि समय पर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा सके।1
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में 20,382 पदों पर जल्द होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही 20,382 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इस भर्ती से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियां होने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। इस भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भर्ती की निर्धारित तिथि, पदवार विवरण, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और चयन संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देशों की पुष्टि संबंधित विभाग की अधिसूचना से की जानी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।1
- माधौगढ़ (जालौन): अशोक स्तंभ स्थापना की पहली वर्षगांठ पर सत्यशोधक सामाजिक महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा जालौन/माधौगढ़: सत्यशोधक सामाजिक महासंघ (SSM) के तत्वावधान में ग्राम हसुपुरा में स्थापित अशोक स्तंभ के 1 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 24 अक्टूबर को एक बेहद भव्य शोभायात्रा और समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नेतृत्व और प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम का नेतृत्व सत्यशोधक सामाजिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय इंद्रजीत कुशवाहा हसुपुरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रांशु कुशवाहा तथा जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा मौखरी ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से आए समाज सेवियों, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, ग्रामीण और क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शोभायात्रा का आकर्षण और समारोह का समापन अशोक स्तंभ की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा: गाजे-बाजे और सांस्कृतिक उत्साह के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में समाज के अधिकारों, विचारों और अशोक स्तंभ के ऐतिहासिक व सामाजिक महत्व को रेखांकित किया गया। समारोह का समापन: दिनभर चले इस भव्य आयोजन का समापन शाम 4:00 बजे बहुत ही अनुशासित और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों का संदेश कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय व जिला नेतृत्व ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सत्यशोधक सामाजिक महासंघ के उद्देश्यों, सामाजिक चेतना और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अशोक स्तंभ केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के गौरव, न्याय और सत्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रिपोर्ट: पुनीत पाण्डेय पद: जिला मीडिया प्रभारी, सत्यशोधक सामाजिक महासंघ (SSM3
- कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे, पारदर्शिता के साथ पूरा करें पुनरीक्षण कार्य - जिला निर्वाचन अधिकारी!! विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतिम विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने आज जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बघोरा, जिला परिषद, ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल एवं नलकूप सहित विभिन्न बूथों पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने के साथ ही मतदाता विवरणों में त्रुटियों को दूर करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष अभियान के तहत बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने से पहले संबंधित आवेदन का समुचित सत्यापन किया जाए तथा नाम और अन्य विवरणों में संशोधन वास्तविक अभिलेखों के आधार पर ही किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर मौजूद मतदाताओं से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने या विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिल सके।1
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत द्वारा दी गई वाइट 👆 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत द्वारा दी गई वाइट 👆1
- औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर की शादी कैंसिल होने पर विवाद औरैया। 75 वर्षीय रामसुगर की शादी कैंसिल होने के बाद मामला विवादों में आ गया है। शादी रद्द होने से नाराज बेटी राधा और पिता रामसुगर ने 30 वर्षीय ब्लॉगर रीना पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में दोनों ने रीना को लेकर कई बातें कहीं और शादी कैंसिल होने के पीछे की वजह को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 🎥 सुनिए वीडियो में रामसुगर और उनकी बेटी राधा ने क्या कहा।1
- जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन के उदोतपुरा गांव में निकला नाग, मचा हड़कंप, भूसे की बोरियों के पीछे छिपा मिला सांप जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन के उदोतपुरा गांव में निकला नाग, मचा हड़कंप, भूसे की बोरियों के पीछे छिपा मिला सांप1
- उरई, (जालौन) पुलिस ने PET-2026 परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कीं व्यापक तैयारियां, SP सुरेश चंद्र रावत ने दी जानकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जालौन पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने बाइट के माध्यम से परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जालौन पुलिस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अभ्यर्थी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें।1