हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रसेवा एवं तिरंगे के सम्मान का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित नवीन प्रगति स्कूल, प्रगतिशील स्कूल में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, वीरता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव को अपनाएं तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगे को सलामी दी।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रसेवा एवं तिरंगे के सम्मान का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित नवीन प्रगति स्कूल,
प्रगतिशील स्कूल में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, वीरता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन
में ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव को अपनाएं तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगे को सलामी दी।
- हल्द्वानी में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी का कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो। भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे । कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। और बीजेपी संविधान के साथ खिलवाड़ करने में अभी भी लगी है। उत्तराखंड की सरकार पर भी सवाल उठाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है इसी प्रकार उन्होंने भ्रष्टाचारी लोगों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे। जंतर मंतर पर युवाओं के धरने पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर मारा गया। बद्रीनाथ केदारनाथ और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी चंदा चोरी लूटने वाले लोग हैं। : मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी का कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो। भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे । कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। और बीजेपी संविधान के साथ खिलवाड़ करने में अभी भी लगी है। उत्तराखंड की सरकार पर भी सवाल उठाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है इसी प्रकार उन्होंने भ्रष्टाचारी लोगों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे। जंतर मंतर पर युवाओं के धरने पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर मारा गया। बद्रीनाथ केदारनाथ और राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी चंदा चोरी लूटने वाले लोग हैं। : मल्लिकार्जुन खड़गे1
- बन्नाखेड़ा रेंज में सड़क किनारे सफाई अभियान, बरहैंनी से गडप्पू तक हुई सफाई बन्नाखेड़ा रेंज अंतर्गत बाजपुर-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर बरहैंनी से गडप्पू तक सड़क के दोनों ओर सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्य उपवन क्षेत्राधिकारी जतन पाल सिंह की देखरेख में कराया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे उगी झाड़ियों और गंदगी को हटाकर मार्ग को स्वच्छ बनाया गया।1
- स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।1
- भारतीय किसान क्रांति यूनियन में शामिल हुए हरिशंकर यादव, बने रामपुर जिलाध्यक्ष बिलासपुर।हाईवे स्थित नवीन मंडी समिति में शनिवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की पंचायत आयोजित हुई।पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने अपने करीब दो दर्जन समर्थकों के साथ संगठन से त्यागपत्र देकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और राष्ट्रीय सचिव पंडित मोनू शर्मा ने हरिशंकर यादव व उनके समर्थकों को संगठन की सदस्यता दिलाई।वहीं,राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा के निर्देश पर हरिशंकर यादव को भारतीय किसान क्रांति यूनियन का रामपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पगड़ी बांधकर व दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। *गांव-गांव संगठन मजबूत कर किसानों की समस्याओं के लिए होगा आंदोलन* राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और राष्ट्रीय सचिव पंडित मोनू शर्मा ने कहा कि हरिशंकर यादव के जिलाध्यक्ष बनने से रामपुर में संगठन का कारवां और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गांव-गांव जाकर गरीब किसानों और मजदूरों की समस्याएं सुनेंगे तथा आंदोलन के माध्यम से उनके समाधान की लड़ाई लड़ेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि रामपुर में जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा और सक्रियता से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।उन्होंने एक माह के भीतर जिला कमेटी गठित करने की बात कही।यादव ने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर जल्द ही रामपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान जनसमस्याओं से परेशान हैं,जबकि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।1
- 🌸🙏 राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस 🙏🌸 💖 अब हमारे यहाँ उपलब्ध हैं सुंदर और प्यारे Silicone वाले लड्डू गोपाल 💖 ✨ बेहद आकर्षक डिज़ाइन ✨ सुंदर पोशाक और श्रृंगार ✨ पूजा एवं गिफ्ट के लिए एकदम खास 👑 अपने घर लाएँ नन्हे कान्हा की प्यारी सी मुस्कान 🦚💙 📍 Radhe Gift & Toys House, Sitarganj 🌸 राधे राधे 🌸 👑 अपने घर लाएँ नन्हे कान्हा की प्यारी सी मुस्कान 🦚 📍 Radhe Gift & Toys House, Sitarganj 🌸 राधे राधे 🌸3
- जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया* 8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में "विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, वन क्षेत्रों से लगे मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही समीप पड़े कूड़े की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जा रहा है। शनिवार को जिले में स्वच्छता अभियान की सुरुआत हो गई है। शनिवार को विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुहिक भागीदारी से यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी। राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी सहयोग लिया जा रहा है।2
- स्लग : खड़गे की रैली में उमड़ा जनसैलाब हल्द्वानी में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे, जहां उन्हें सुनने के लिए रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी जुटे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में लोग रामलीला मैदान पहुंचे। मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई। खड़गे के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला कांग्रेस नेताओं ने इस रैली को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ते हुए इसे पार्टी के चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत बताया। वहीं, खड़गे ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जनता के सामने रखा कुल मिलाकर, खड़गे की हल्द्वानी रैली में जुटी भीड़ ने कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर जरूर पेश की।: रेंडम चला दीजिए स्लग : खड़गे की रैली में उमड़ा जनसैलाब हल्द्वानी में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे, जहां उन्हें सुनने के लिए रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी जुटे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में लोग रामलीला मैदान पहुंचे। मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई। खड़गे के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला कांग्रेस नेताओं ने इस रैली को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ते हुए इसे पार्टी के चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत बताया। वहीं, खड़गे ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जनता के सामने रखा कुल मिलाकर, खड़गे की हल्द्वानी रैली में जुटी भीड़ ने कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर जरूर पेश की।: रेंडम चला दीजिए1
- सरकारी बिजली तार चोरी करने वाले 5 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार1