logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।

17 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
17 hrs ago

स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।
    1
    स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल
अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • जीवन की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है।
    1
    जीवन की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  का संदेश 
IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान , चुनाव से पहले शीघ्र कार्यवाही की मांग.. बागेश्वर विधानसभा के ग्राम जैसर से सेलकुना–बसानी तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी के बावजूद अभी तक कोई सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को रोजाना गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। विशेषकर मानसून के दौरान रास्ता गड्ढों और बहाव के कारण अक्सर अवरुद्ध हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप्प हो जाता है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। सड़क बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, कृषि उत्पादों के परिवहन, स्थानीय व्यापार तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों का जीवन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। ग्रामीणों ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यदि प्रशासन इस मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर कार्य आरम्भ कर दे तो वर्षों से चली आ रही यह मांग पूरी होगी और जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने की मांग की है।
    1
    जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान
जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान , चुनाव से पहले शीघ्र कार्यवाही की मांग..
बागेश्वर विधानसभा के ग्राम जैसर से सेलकुना–बसानी तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी के बावजूद अभी तक कोई सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को रोजाना गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। विशेषकर मानसून के दौरान रास्ता गड्ढों और बहाव के कारण अक्सर अवरुद्ध हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप्प हो जाता है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। सड़क बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, कृषि उत्पादों के परिवहन, स्थानीय व्यापार तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों का जीवन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा।
ग्रामीणों ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यदि प्रशासन इस मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर कार्य आरम्भ कर दे तो वर्षों से चली आ रही यह मांग पूरी होगी और जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने की मांग की है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस में घुसे। और यहां पर कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल हुआ। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक डाला है।
    1
    हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस में घुसे। और यहां पर कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल हुआ। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक डाला है।
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए संबंधित टीम को भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri
मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए संबंधित टीम को भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रसेवा एवं तिरंगे के सम्मान का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित नवीन प्रगति स्कूल, प्रगतिशील स्कूल में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, वीरता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव को अपनाएं तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगे को सलामी दी।
    3
    हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रसेवा एवं तिरंगे के सम्मान का संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित नवीन प्रगति स्कूल, प्रगतिशील स्कूल में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, वीरता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव को अपनाएं तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगे को सलामी दी।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • लंगम हॉस्टल बस्ती के समीप गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप नैनीताल। सरोवर नगरी मे डीएसबी कॉलेज के पीछे लँगम हॉस्टल बस्ती में नरेश कुमार आर्य और श्याम कुमार के घर के बगल गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर फायर कर्मी पहुंच गए थे और आग को बुझाने में लगे हुए थे। और कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया बता दें गोदाम में रखा है सभी माल जलकर राख हो गया था।
    1
    लंगम हॉस्टल बस्ती के समीप गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप 
नैनीताल। सरोवर नगरी मे डीएसबी कॉलेज के पीछे लँगम हॉस्टल बस्ती में नरेश कुमार आर्य और श्याम कुमार के घर के बगल गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर फायर कर्मी पहुंच गए थे और आग को बुझाने में लगे हुए थे। और कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया बता दें गोदाम में रखा है सभी माल जलकर राख हो गया था।
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.