logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए संबंधित टीम को भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_G EXPRESS
G EXPRESS
Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
14 hrs ago

बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक

कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए

संबंधित टीम को भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए संबंधित टीम को भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    बेवर थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM-SP ने खुद सुनी समस्याएं! 6 शिकायतों का तुरंत समाधान | Mainpuri
मैनपुरी के बेवर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी थाने पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनने के लिए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व मामलों और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, बाकी मामले की जांच के लिए संबंधित टीम को भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और हर मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी भोगांव, क्षेत्राधिकारी भोगांव सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान , चुनाव से पहले शीघ्र कार्यवाही की मांग.. बागेश्वर विधानसभा के ग्राम जैसर से सेलकुना–बसानी तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी के बावजूद अभी तक कोई सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को रोजाना गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। विशेषकर मानसून के दौरान रास्ता गड्ढों और बहाव के कारण अक्सर अवरुद्ध हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप्प हो जाता है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। सड़क बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, कृषि उत्पादों के परिवहन, स्थानीय व्यापार तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों का जीवन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। ग्रामीणों ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यदि प्रशासन इस मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर कार्य आरम्भ कर दे तो वर्षों से चली आ रही यह मांग पूरी होगी और जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने की मांग की है।
    1
    जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान
जैसर से सेलकुना–बसानी तक संपर्क मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान , चुनाव से पहले शीघ्र कार्यवाही की मांग..
बागेश्वर विधानसभा के ग्राम जैसर से सेलकुना–बसानी तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी के बावजूद अभी तक कोई सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को रोजाना गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। विशेषकर मानसून के दौरान रास्ता गड्ढों और बहाव के कारण अक्सर अवरुद्ध हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप्प हो जाता है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। सड़क बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, कृषि उत्पादों के परिवहन, स्थानीय व्यापार तथा पर्यटन को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों का जीवन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा।
ग्रामीणों ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यदि प्रशासन इस मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर कार्य आरम्भ कर दे तो वर्षों से चली आ रही यह मांग पूरी होगी और जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने की मांग की है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।
    1
    स्वदेशी तकनीक की नई उड़ान, अल्मोड़ा में सफल रहा फ्लाइंग व्हीकल का ट्रायल
अल्मोड़ा। सीमित संसाधनों में स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए फ्लाइंग व्हीकल का सफल परीक्षण कर अल्मोड़ा के युवा नवाचारी रवि टम्टा ने नई उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग ईवीटीओएल वाहन के सफल प्रदर्शन की देश-विदेश में सराहना हो रही है। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में रवि टम्टा ने अपने फ्लाइंग व्हीकल का दो बार सफल परीक्षण किया। इस दौरान वाहन ने करीब तीन मिनट तक उड़ान भरते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया और हवा में नियंत्रित संचालन का प्रदर्शन किया। परीक्षण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रवि के नवाचार की सराहना की। इससे एक दिन पहले जिलाधिकारी अंशुल सिंह की मौजूदगी में भी फ्लाइंग व्हीकल का सफल प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी ने रवि टम्टा के नवाचार की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परीक्षण के बाद लोगों ने रवि और उनके फ्लाइंग व्हीकल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रवि टम्टा ने बताया कि उनका ईवीटीओएल वाहन हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है। मल्टी-रोटर तकनीक पर आधारित यह वाहन सीमित स्थानों से भी सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मोबाइल फोन पर रवि टम्टा से बातचीत कर उनके नवाचार की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा आकर अपने फ्लाइंग व्हीकल में उड़ान का अनुभव लेने का निमंत्रण भी दिया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • माननीय प्रधानमंत्री जी, हमारी आवाज़ सुनिए। गैरसैंण में AIIMS दीजिए। पहाड़ की नारी की यही पुकार, गैरसैंण में AIIMS अबकी बार। #Gairsain #karanprayag #Gairsain_AIIMS #PostViral #viralreelschallenge #नारीशक्ती #GenZ
    1
    माननीय प्रधानमंत्री जी, हमारी आवाज़ सुनिए।

गैरसैंण में AIIMS दीजिए।

पहाड़ की नारी की यही पुकार,
गैरसैंण में AIIMS अबकी बार।

#Gairsain #karanprayag 
#Gairsain_AIIMS #PostViral #viralreelschallenge #नारीशक्ती #GenZ
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • गोरलचौड़ मैदान में आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर में श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ। मा.मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ श्रमिक परिवारों को मिलेगी 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के श्रमिकों के कल्याण के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। जांच के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से शीघ्र स्वास्थ्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को श्रमिक परिवारों के अधिक निकट पहुंचाने में मदद मिलेगी। श्रमिक कल्याण शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान ममता देवी, सुनीता जोशी, हेमा जोशी, गंगा देवी, रेखा देवी, विनीता महर, पुष्पा देवी, संगीता देवी सहित अन्य पंजीकृत श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री शिक्षण सामग्री योजना एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री (एजुकेशन किट) तथा पात्र श्रमिकों को स्वच्छता सामग्री (हाइजीन किट) वितरित की गई। शिविर में श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन भी किया गया। दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय ने श्रमिकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के श्रमिक परिवारों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में किए जा रहे ऐसे प्रयासों से श्रमिक परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है तथा उनके कल्याण को बढ़ावा मिल रहा है। दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने भी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद चम्पावत के विकास के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण के लिए भी सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में आयोजित इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रभावी माध्यम हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक कल्याण शिविर की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की गई। लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन, सामग्री वितरण, फोटोग्राफी, जीपीएस आधारित उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज किए गए। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ ही पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिविर में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा. मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश दिगारी, सहायक श्रम आयुक्त श्री दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री देवेश पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे।
    4
    गोरलचौड़ मैदान में आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर में श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ।
मा.मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ
श्रमिक परिवारों को मिलेगी 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के श्रमिकों के कल्याण के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की। 
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। जांच के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से शीघ्र स्वास्थ्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को श्रमिक परिवारों के अधिक निकट पहुंचाने में मदद मिलेगी।
श्रमिक कल्याण शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान ममता देवी, सुनीता जोशी, हेमा जोशी, गंगा देवी, रेखा देवी, विनीता महर, पुष्पा देवी, संगीता देवी सहित अन्य पंजीकृत श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री शिक्षण सामग्री योजना एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
शिविर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री (एजुकेशन किट) तथा पात्र श्रमिकों को स्वच्छता सामग्री (हाइजीन किट) वितरित की गई। 
शिविर में श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन भी किया गया।
दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय ने श्रमिकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के श्रमिक परिवारों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में किए जा रहे ऐसे प्रयासों से श्रमिक परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है तथा उनके कल्याण को बढ़ावा मिल रहा है।
दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने भी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद चम्पावत के विकास के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण के लिए भी सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में आयोजित इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रभावी माध्यम हैं।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक कल्याण शिविर की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की गई। लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन, सामग्री वितरण, फोटोग्राफी, जीपीएस आधारित उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज किए गए। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ ही पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शिविर में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा. मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।
इस अवसर पर  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश दिगारी, सहायक श्रम आयुक्त श्री दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री देवेश पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिक उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • जीवन की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है।
    1
    जीवन की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  का संदेश 
IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग* चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*
    1
    चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*
चंपावत:मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चम्पावत में छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन, 174 युवाओं ने कैरियर काउंसलिंग में लिया भाग*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.