Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस में घुसे। और यहां पर कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल हुआ। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक डाला है।
Jagdish Ballabh Sharma
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस में घुसे। और यहां पर कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल हुआ। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक डाला है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस में घुसे। और यहां पर कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल हुआ। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक डाला है।1
- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रसेवा एवं तिरंगे के सम्मान का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित नवीन प्रगति स्कूल, प्रगतिशील स्कूल में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, वीरता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव को अपनाएं तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगे को सलामी दी।3
- अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा निवासी नवाचारक रवि टम्टा से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कर उनके द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल 'हैपिडा स्काइनेक्स' की सफल ट्रायल उड़ान पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। #Uttarakhand #pushkarsinghdhami #almora ...1
- जीवन की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है।1
- रैली से पहले SSP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेसी हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया, उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर बिना चेकिंग बसों को आने का निर्देश दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष रैली से पहले SSP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेसी हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया, उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर बिना चेकिंग बसों को आने का निर्देश दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष1
- बन्नाखेड़ा में सड़क पर आया हाथी, कुछ देर यातायात बाधित बन्नाखेड़ा बैलपड़ाव रोड पर बल्ली जंगलात चौकी से आगे आईआरबी कैंप के पास शनिवार को अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। हाथी के सड़क पर पहुंचते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हाथी को सड़क पर देखकर वाहन चालक सहम गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया और यातायात सामान्य हो सका।1
- एल ओ पी राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों की गूंज, वीडियो देखिए एल ओ पी राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों की गूंज में राहुल को देखने भीड़ तो जबरदस्त उमड़ी, लेकिन राहुल गांधी कहीं से भी एक मजे हुए राजनीतिज्ञ तो नहीं लगे, एक सच्चा इंसान नजर आया।1
- लंगम हॉस्टल बस्ती के समीप गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप नैनीताल। सरोवर नगरी मे डीएसबी कॉलेज के पीछे लँगम हॉस्टल बस्ती में नरेश कुमार आर्य और श्याम कुमार के घर के बगल गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर फायर कर्मी पहुंच गए थे और आग को बुझाने में लगे हुए थे। और कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया बता दें गोदाम में रखा है सभी माल जलकर राख हो गया था।1