logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एयर कंप्रेसर चोरी का टॉप-10 फरार आरोपी शिवनगर से गिरफ्तार मोड़क थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत कार्रवाई करते हुए एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी के मामले में टॉप-10 फरार आरोपी को मोड़क गांव शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड्डु लाल भील लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मोड़क गांव के बाहर स्थित एक दुकान से एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपी रवि, कमल और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी लड्डु लाल भील वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसे टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर तलाश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी की वारदातों में उसकी भूमिका तथा अन्य अपराधियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।

11 hrs ago
user_Aajam Choudhary
Aajam Choudhary
Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
11 hrs ago

एयर कंप्रेसर चोरी का टॉप-10 फरार आरोपी शिवनगर से गिरफ्तार मोड़क थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत कार्रवाई करते हुए एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी के मामले में टॉप-10 फरार आरोपी को मोड़क गांव शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड्डु लाल भील लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मोड़क गांव के बाहर स्थित एक दुकान से एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपी रवि, कमल और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी लड्डु लाल भील वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसे टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर तलाश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी की वारदातों में उसकी भूमिका तथा अन्य अपराधियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मोड़क स्टेशन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की जर्जर हो चुकी इमारत के एक बन्द कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कुरैशी ने बताया कि मोड़क स्टेशन का यह अस्पताल करीब 60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इमारत की स्थिति इतनी खराब है कि यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जान हमेशा खतरे में रहती है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले बारिश के दौरान एक कमरे की पट्टियां टूट गई थीं। वहीं, एक अन्य घटना में छत पर लगा पंखा हुक टूटने से नीचे गिर गया था। इन घटनाओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
    1
    मोड़क स्टेशन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की जर्जर हो चुकी इमारत के एक बन्द कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कुरैशी ने बताया कि मोड़क स्टेशन का यह अस्पताल करीब 60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इमारत की स्थिति इतनी खराब है कि यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जान हमेशा खतरे में रहती है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले बारिश के दौरान एक कमरे की पट्टियां टूट गई थीं। वहीं, एक अन्य घटना में छत पर लगा पंखा हुक टूटने से नीचे गिर गया था। इन घटनाओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    1
    A  novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    14 hrs ago
  • रायपुर 11 फरवरी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव के प्रभुलाल सुथार जैविक खेती करके अफीम का उत्पादन कर रहे हैं। प्रभु लाल सुथार ने बताया कि जैविक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है, जिससे दीर्घकालिक पैदावार में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है। यह हानिकारक रसायनों के बिना स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और कीटनाशक-मुक्त उपज देती है, जो बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है और उच्च बाजार मूल्य के कारण किसानों की आय में वृद्धि करती है। । पवन बैरागी कृषि सलाहकार ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता में सुधार रासायनिक उर्वरकों की जगह खाद, गोबर और केंचुए की खाद (वर्मीकम्पोस्ट) के उपयोग से मिट्टी की संरचना, भुरभुरापन और जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है।
    1
    रायपुर 11 फरवरी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव  के प्रभुलाल सुथार जैविक खेती करके अफीम का उत्पादन कर रहे हैं।
प्रभु लाल सुथार ने बताया कि  जैविक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है, जिससे दीर्घकालिक पैदावार में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है। यह हानिकारक रसायनों के बिना स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और कीटनाशक-मुक्त उपज देती है, जो बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है और उच्च बाजार मूल्य के कारण किसानों की आय में वृद्धि करती है। ।
पवन बैरागी कृषि सलाहकार ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता में सुधार रासायनिक उर्वरकों की जगह खाद, गोबर और केंचुए की खाद (वर्मीकम्पोस्ट) के उपयोग से मिट्टी की संरचना, भुरभुरापन और जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम रखा है। इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र CFL भैंसरौड़गढ़ की ओर से ग्राम बोराव में री-केवाईसी को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र प्रबंधक लक्ष्मण लाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव नवीन ने केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, ऑनलाइन बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की। शिविर में उपस्थित बोरव क्लस्टर मैनेजर सीमा वर्मा, बैंक मित्रा इंद्रा द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।
    1
    भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।  जिसका थीम सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम रखा है।
इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र CFL भैंसरौड़गढ़ की ओर से ग्राम बोराव में री-केवाईसी को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र प्रबंधक लक्ष्मण लाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव नवीन ने केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, ऑनलाइन बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की।
शिविर में उपस्थित बोरव क्लस्टर मैनेजर सीमा वर्मा, बैंक मित्रा इंद्रा द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गरोठ को मिली विकास की नई सौगात 109.8 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड पर वृक्षारोपण के लिए ट्यूबवेल कार्य पूर्ण। नगर के विकास की ओर एक और मजबूत कदम।
    1
    गरोठ को मिली विकास की नई सौगात 
109.8 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड पर वृक्षारोपण के लिए ट्यूबवेल कार्य पूर्ण। नगर के विकास की ओर एक और मजबूत कदम।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *सुवासरा, गांव कांटिया तहसील सुवासरा जिला मंदसौर चोरों के हौसले बुलंद दिन में घर के ताले तोड़े सामान बाहर फेंक अलमारी से निकालकर ले उड़े 1 बजे के लगभग 2 चोर पल्सर गाड़ी लेके आए थे।*
    1
    *सुवासरा, गांव कांटिया तहसील सुवासरा जिला मंदसौर चोरों के हौसले बुलंद दिन में घर के ताले तोड़े सामान बाहर फेंक अलमारी से निकालकर ले उड़े 1 बजे के लगभग 2 चोर पल्सर गाड़ी लेके आए थे।*
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राह में मुश्किल होगी हजार, तुम दो कदम बढाओ तो सही, हो जाएगा हर सपना साकार, तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही.. राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण को समर्पित वित्तीय बजट 2026-27 को उप मुख्य्मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश की देवतुल्य जनता को बजट समर्पित किया. हर व्यक्ति तक पहुचे लाभ. #बजट_समृद्ध_राजस्थान_का
    1
    राह में मुश्किल होगी हजार, तुम दो कदम बढाओ तो सही,
हो जाएगा हर सपना साकार, तुम चलो तो सही, तुम चलो तो सही..
राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण को समर्पित वित्तीय बजट 2026-27 को उप मुख्य्मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश की देवतुल्य जनता को बजट समर्पित किया.
हर व्यक्ति तक पहुचे लाभ.
#बजट_समृद्ध_राजस्थान_का
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    39 min ago
  • मोड़क थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत कार्रवाई करते हुए एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी के मामले में टॉप-10 फरार आरोपी को मोड़क गांव शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड्डु लाल भील लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मोड़क गांव के बाहर स्थित एक दुकान से एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपी रवि, कमल और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी लड्डु लाल भील वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसे टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर तलाश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी की वारदातों में उसकी भूमिका तथा अन्य अपराधियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।
    1
    मोड़क थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत कार्रवाई करते हुए एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी के मामले में टॉप-10 फरार आरोपी को मोड़क गांव शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड्डु लाल भील लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मोड़क गांव के बाहर स्थित एक दुकान से एयर कंप्रेसर टंकी व इंजन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपी रवि, कमल और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी लड्डु लाल भील वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसे टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर तलाश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी की वारदातों में उसकी भूमिका तथा अन्य अपराधियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.