Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत MVI अधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया मनिका लातेहार: मनिक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग में MVI अधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में MVI के तहत वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमे वाहनों का सभी वैध कागजातों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र, टैक्स रसीद इत्यादि
Shamsher Alam
मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत MVI अधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया मनिका लातेहार: मनिक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग में MVI अधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में MVI के तहत वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमे वाहनों का सभी वैध कागजातों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र, टैक्स रसीद इत्यादि
More news from झारखंड and nearby areas
- मनिका लातेहार: मनिक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग में MVI अधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में MVI के तहत वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमे वाहनों का सभी वैध कागजातों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र, टैक्स रसीद इत्यादि1
- लातेहार। झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे “नई दिशा” अभियान के तहत लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित जे.जे.एम.पी. संगठन के 5 लाख के इनामी सबजोनल कमांडर सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उसे मुख्यधारा में शामिल किया गया।पलामू आईजी ने लातेहार पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लातेहार जिला कभी उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित रहा है, लेकिन पुलिस एवं आम जनता के सहयोग से अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पुलिस के लगातार अभियान के चलते कई उग्रवादियों को निष्क्रिय किया गया है तथा वर्ष 2025 में कुल 23 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र लोहरा लगभग 20 वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था और कई बड़े आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं यूएपीए से जुड़े कई मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण के लिए 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।लातेहार पुलिस एवं सीआरपीएफ 11 बटालियन के संयुक्त प्रयास से उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अन्य उग्रवादियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की गई है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 31.03.2026* ====================== *मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 216 किलोग्राम डोडा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार* पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 31.03.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा एक्सयूवी-500 वाहन में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि करीब 00:30 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन से कुल 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त (1) संजीव शर्मा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता हरचरण शर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, मुहल्ला फर्राखपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं (2) निजामुद्दीन राईन, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता स्व० रौफ राईन, निवासी थाना कांडी, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डोडा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं। इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31.03.2026, धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. संजीव शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी फरीदपुर, बरेली (उ.प्र.) 2. निजामुद्दीन राईन, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडी, गढ़वा *अपराधिक इतिहास* (निजामुद्दीन राईन): तरहसी थाना कांड संख्या-100/2020, धारा 15/25/27(A) एनडीपीएस एक्ट पांकी थाना कांड संख्या-51/2025, धारा 309(4) बीएनएस *बरामदगी:* 1. डोडा – 216 किलोग्राम 2. महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (UP 32JV 7373) 3. दो मोबाइल फोन *छापामारी दल:* 1. पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, पलामू 2. पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू 3. पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, मनातू थाना 4. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार 5. स०अ०नि० मथुरा महतो 6. मनातू थाना रिजर्व गार्ड ====================== *पुलिस अधीक्षक* *पलामू*1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- पाटन प्रखंड क्षेत्र स्थित होली किड्स पब्लिक स्कूल कुडवा में वार्षिक समारोह एवं रिजल्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाटन इकाई के प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी राकेश दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। होली किड्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर बब्लू कुमार गुप्ता ने सभी मुख्य अतिथियों का स्कूल परिसर में स्वागत किया। वही स्कूल में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर बब्लू कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि कम सुविधाओं में भी बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए और उन्हें अच्छे संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आगे बढ़ाया जाए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट वितरण किया गया तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नीलम गुप्ता, शिक्षकगण कुरैशा खातून, मालती मेहता, श्वेता पांडे, रानी पटेल,नीलम देवी सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- महुआडांड़ प्रखंड के चैनपुर में निर्माणाधीन पावर प्लांट स्थल पर करंट लगने से बैल की मौत के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदल गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को पावर प्लांट स्थल पर आंदोलन शुरू कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार पावर प्लांट निर्माण स्थल पर फैले खुले बिजली तार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद बैल को बिना ग्रामीणों को सूचना दिए दफना दिया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर प्लांट स्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृत बैल के मालिक को उचित मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता और घटना की जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।वहीं मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।1