मैहला में गरजे डॉ. जनक राज: “तीन साल से उठाई जनता की आवाज, सरकार अब खुद आई द्वार”PANGI NEWS 24 की खबर डॉ. जनक राज, विधायक भरमौर–पांगी विधानसभा क्षेत्र, ने आज मैहला में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि पांगी–भरमौर की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है ताकि वे उनकी तकलीफों और समस्याओं को मजबूती से सदन में उठा सकें। उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार क्षेत्र की समस्याएं विधानसभा में उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। विधायक ने कहा, “आज सरकार खुद जनता के द्वार आई है, तो उम्मीद है कि जनता के प्रतिनिधि के रूप में हमारी बात भी सुनी जाएगी।” उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग दो से ढाई सौ लोग मौजूद थे, जबकि वे स्वयं प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाते हैं। डॉ. जनक राज ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक था। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और किसी प्रकार का हंगामा या अव्यवस्था नहीं होने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र और देश की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पांगी और भरमौर जैसे दूरदराज़ जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं गंभीर हैं—सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता लंबे समय से परेशान है। “जनता ने हमें भरोसा देकर भेजा है, और हम उनकी आवाज उठाते रहेंगे,” उन्होंने दोहराया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी विभिन्न मांगें सरकार के समक्ष रखीं और त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। अब देखना यह होगा कि “सरकार गांव के द्वार” पहल के तहत उठे मुद्दों पर प्रशासन और सरकार कितनी शीघ्र कार्रवाई करती है।

- चम्बा में 1 मार्च को शिक्षकों की ‘आग्रह रैली’, अध्यक्ष पुनीत निराला ने की प्रेस वार्ता सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 27 फरवरी 2026: राज्य कार्यकारिणी के पत्र संख्या-065: HPPTF (2025-28) दिनांक 16 फरवरी 2026 के संदर्भ में आज आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष पुनीत निराला ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 23 सितंबर 2025 को जारी ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ अधिसूचना तथा शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों के विरोध में 1 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय चम्बा में एक विशाल ‘आग्रह रैली’ आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और विभाग द्वारा लगातार मांगों की अनदेखी किए जाने के कारण राज्य कार्यकारिणी को यह निर्णय लेना पड़ा है। रैली का मुख्य उद्देश्य जिला उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विवादित अधिसूचना को वापस लेने और शिक्षकों की लंबित मांगों को स्वीकार करने का आग्रह करना है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने ब्लॉकों के प्राथमिक शिक्षकों को रैली की सूचना दें और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही रैली के दौरान शांति, अनुशासन और गरिमा बनाए रखने का विशेष आग्रह किया गया है। 📌 रैली का विवरण: दिनांक: 1 मार्च 2026 समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान: जिला मुख्यालय, चम्बा अध्यक्ष ने कहा कि यह समय शिक्षकों की एकता और शक्ति दिखाने का है तथा सभी के सहयोग से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।1
- जिला अध्यक्ष पुण्यात निराला की चंबा में लाइव प्रेस वार्ता1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- जोगिंदर नगर में 4 मार्च को मनाई जाएगी होली, बंद रहेगा बाजार।1
- Post by Till The End News1
- झूठ, अन्याय और साज़िश कितनी भी ऊँची दीवारें खड़ी कर ले, एक अकेला सच उन्हें गिराने के लिए काफ़ी होता है। Arvind Kejriwal1
- Post by Till The End News1
- कुल्लू साहित्य उत्सव आरंभ, अनूप सेठी थे मुख्यातिथि, रतन चंद ने की अध्यक्षता1
- सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर के चेहरों के ऊपर भाजपा कार्यालय सुजानपुर में जो अन्य फोटो चिपकाए गए उस मामले पर सुजानपुर कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत ने भाजपा सुजानपुर मंडल के तमाम पदाधिकारीयो पर तीखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं का मान सम्मान नहीं करते वह किस मुख से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम रख रहे हैं कैप्टन रंजीत ने कहा कि ऐसे लोगों को अपने गिरेवान में झांकना होगा क्योंकि जिस व्यक्ति ने दो बार प्रदेश का सफलतम नेतृत्व किया उस व्यक्ति के फोटो के आगे सुजानपुर भाजपा कार्यालय में अखबारे चिपका दी गई उनके मुंह को ढांप दिया गया ऐसे में यह लोग किस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं यह बात जग जाहिर है विधायक ने कहा कि भाजपा का यह आपसी मामला है मेरा इसके ऊपर बोलना बनता नहीं लेकिन पार्टी विचारधारा कैसी ही भी हो लेकिन अपनों का मान सम्मान हमेशा करते आया हूं और आगे भी करता रहूंगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुजानपुर भाजपा कार्यालय के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर की फोटो के आगे अन्य नेताओं के फोटो लगाकर उनके मुंह को ढांपने की कोशिश की जिन लोगों ने ऐसा कार्य किया आने वाले समय में यहां की जनता उनके चेहरों को खुद ही ढांप देगी1