logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ 33 लाख की जमीन धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश न मानने पर दो पर नया मुकदमा, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं कई मामले आजमगढ़: कोतवाली पुलिस ने 33.30 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर दो अभियुक्तों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य अभियुक्त पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 92/2026 के अनुसार अभियुक्तों ने कोडर अजमतपुर क्षेत्र की जमीन को गलत तरीके से प्रस्तुत कर फर्जी दस्तावेज और नक्शा नजरी के जरिए बैनामा कराने के नाम पर 33,30,000 रुपये ले लिए। बाद में न जमीन दी गई और न रुपये वापस किए गए। इस मामले में कृष्णचन्द राय पुत्र सुखसागर राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह हाल पता बदरका कोतवाली सहित अन्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द राय की पत्नी रेनू राय और पुत्र संगम राय के विरुद्ध माननीय न्यायालय ने 19 मार्च 2026 को गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया था। 11 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएस की आदेशिका तामील होने के बावजूद दोनों अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और आदेशों की अवहेलना करते रहे। इस पर कोतवाली पुलिस ने 10 मई 2026 को मु0अ0सं0 213/2026 धारा 209 बीएनएस के तहत नया मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द राय पर कप्तानगंज, कोतवाली, कन्धरापुर, सिधारी, जीयनपुर समेत विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, लूट, गैंगस्टर, एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र श्यामधारी निवासी अजमतपुर कोडर पर भी धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। मामले की विवेचना निरीक्षक रफी आलम कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

1 hr ago
user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c647e585-7eb6-4427-9571-da92ec5826c8

आजमगढ 33 लाख की जमीन धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश न मानने पर दो पर नया मुकदमा, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं कई मामले आजमगढ़: कोतवाली पुलिस ने 33.30 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर दो अभियुक्तों के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य अभियुक्त पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 92/2026 के अनुसार अभियुक्तों ने कोडर अजमतपुर क्षेत्र की जमीन को गलत तरीके से प्रस्तुत कर फर्जी दस्तावेज और नक्शा नजरी के जरिए बैनामा कराने के नाम पर 33,30,000 रुपये ले लिए। बाद में न जमीन दी गई और न रुपये वापस किए गए। इस मामले में कृष्णचन्द राय पुत्र सुखसागर राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह हाल पता बदरका कोतवाली सहित अन्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द राय की पत्नी रेनू राय और पुत्र संगम राय के विरुद्ध माननीय न्यायालय ने 19 मार्च 2026 को गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया था। 11 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएस की आदेशिका तामील होने के बावजूद दोनों अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और आदेशों की अवहेलना करते रहे। इस पर कोतवाली पुलिस ने 10 मई 2026 को मु0अ0सं0 213/2026 धारा 209 बीएनएस के तहत नया मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द राय पर कप्तानगंज, कोतवाली, कन्धरापुर, सिधारी, जीयनपुर समेत विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, लूट, गैंगस्टर, एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र श्यामधारी निवासी अजमतपुर कोडर पर भी धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। मामले की विवेचना निरीक्षक रफी आलम कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़: विवादित भूमि पर दीवार गिराने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार ​आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शेखूपुर गाँव में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने, गाली-गलौज करने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से प्रतिबंधित वस्तुएं फेंकने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ​घटना का विवरण ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शेखूपुर गाँव के निवासी बदिउज्जमा पुत्र शब्बीर की गाटा संख्या 36/0.015 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व विभाग की टीम ने 4 मई को पैमाइश (नाप-जोख) कर पत्थर नसब किया था। समाधान दिवस पर हुई इस कार्रवाई के बाद बदिउज्जमा अपनी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। ​आरोप है कि 10 मई को विपक्षी गणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य को रोक दिया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की और दीवार ढहा दी, बल्कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की नीयत से वहां सूअर का कटा सिर और अन्य अंग फेंक दिए। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पीड़ित की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (3(5), 196, 352, 351(3), 326(ई), 324(4)) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, रविवार को उपनिरीक्षक इसरार अहमद और संतोष कुमार यादव की टीम ने ग्राम जैगहा में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में आरोपियों ने कानूनी नोटिस लेने से इनकार किया और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर निम्नलिखित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया: ​सुरजी देवी (निवासी: जैगहा) ​रीता देवी (निवासी: जैगहा) ​मनीषा (निवासी: जैगहा) ​रेनू (निवासी: जैगहा) ​आरती (निवासी: जैगहा) ​मुकेश (निवासी: जैगहा) ​कानूनी स्थिति ​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।
    1
    आजमगढ़: विवादित भूमि पर दीवार गिराने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
​आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शेखूपुर गाँव में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने, गाली-गलौज करने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से प्रतिबंधित वस्तुएं फेंकने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
​घटना का विवरण
​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शेखूपुर गाँव के निवासी बदिउज्जमा पुत्र शब्बीर की गाटा संख्या 36/0.015 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व विभाग की टीम ने 4 मई को पैमाइश (नाप-जोख) कर पत्थर नसब किया था। समाधान दिवस पर हुई इस कार्रवाई के बाद बदिउज्जमा अपनी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।
​आरोप है कि 10 मई को विपक्षी गणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य को रोक दिया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की और दीवार ढहा दी, बल्कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की नीयत से वहां सूअर का कटा सिर और अन्य अंग फेंक दिए। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
​पीड़ित की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (3(5), 196, 352, 351(3), 326(ई), 324(4)) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, रविवार को उपनिरीक्षक इसरार अहमद और संतोष कुमार यादव की टीम ने ग्राम जैगहा में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में आरोपियों ने कानूनी नोटिस लेने से इनकार किया और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर निम्नलिखित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:
​सुरजी देवी (निवासी: जैगहा)
​रीता देवी (निवासी: जैगहा)
​मनीषा (निवासी: जैगहा)
​रेनू (निवासी: जैगहा)
​आरती (निवासी: जैगहा)
​मुकेश (निवासी: जैगहा)
​कानूनी स्थिति
​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से 02 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता, नई किरण प्रोजेक्ट से बढ़ रहा पारिवारिक सौहार्द आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में मिडिएशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 15 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं फोन के माध्यम से बुलाया गया, जिनमें 11 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउन्सलरों द्वारा दोनों पक्षों की संयुक्त एवं अलग-अलग काउन्सलिंग कर वैवाहिक विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान 02 मामलों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। दोनों मामलों में दहेज को लेकर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप लगाए गए थे। वहीं 04 पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद की गईं तथा 01 मामले में अभियोग पंजीकृत करने की सलाह दी गई। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पुनः नोटिस जारी किया जाएगा। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर भार कम होने के साथ समाज में पारिवारिक सौहार्द भी बढ़ रहा है। समझौता कराने वाले मामलों में लालिमा सरोज निवासी भीरा थाना बरदह तथा चन्दा निवासी डीहा रानीपुर पकड़िया थाना जहानागंज शामिल रहीं। बैठक में प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित
    1
    परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से 02 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता, नई किरण प्रोजेक्ट से बढ़ रहा पारिवारिक सौहार्द
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में मिडिएशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 15 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं फोन के माध्यम से बुलाया गया, जिनमें 11 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।
काउन्सलरों द्वारा दोनों पक्षों की संयुक्त एवं अलग-अलग काउन्सलिंग कर वैवाहिक विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान 02 मामलों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। दोनों मामलों में दहेज को लेकर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप लगाए गए थे। वहीं 04 पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद की गईं तथा 01 मामले में अभियोग पंजीकृत करने की सलाह दी गई। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पुनः नोटिस जारी किया जाएगा।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर भार कम होने के साथ समाज में पारिवारिक सौहार्द भी बढ़ रहा है। समझौता कराने वाले मामलों में लालिमा सरोज निवासी भीरा थाना बरदह तथा चन्दा निवासी डीहा रानीपुर पकड़िया थाना जहानागंज शामिल रहीं। बैठक में प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आजमगढ़ के जहाँनागंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का विनष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में 4 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब को नष्ट किया गया।
    1
    आजमगढ़ के जहाँनागंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का विनष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में 4 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब को नष्ट किया गया।
    user_Dharmendra Vishwakarma
    Dharmendra Vishwakarma
    Welding Supply Shop आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आजमगढ़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसकी जगह अभी अज्ञात है। स्थानीय निवासियों से अपील है कि वे इस वीडियो की सटीक लोकेशन पहचान कर जानकारी साझा करें।
    1
    आजमगढ़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसकी जगह अभी अज्ञात है। स्थानीय निवासियों से अपील है कि वे इस वीडियो की सटीक लोकेशन पहचान कर जानकारी साझा करें।
    user_Santosh gautam
    Santosh gautam
    Carpenter आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मऊ जिले के गहनी गांव में बैटरी वाला टोटो गहरे गड्ढे में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    मऊ जिले के गहनी गांव में बैटरी वाला टोटो गहरे गड्ढे में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद हैं। आश्चर्यजनक रूप से, कांग्रेस ने अपने सहयोगी DMK का साथ छोड़कर 5 विधायकों के साथ विजय की पार्टी का हाथ थामा है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर है।
    1
    तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद हैं। आश्चर्यजनक रूप से, कांग्रेस ने अपने सहयोगी DMK का साथ छोड़कर 5 विधायकों के साथ विजय की पार्टी का हाथ थामा है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर है।
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार Allapur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़ के सठियांव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने नए जनसुनवाई केंद्र और पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इसका लक्ष्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
    3
    आजमगढ़ के सठियांव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने नए जनसुनवाई केंद्र और पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इसका लक्ष्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.