logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कक्कू ढाबा में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी l पथरिया । थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग स्थित दमोह-पथरिया मार्ग के कक्कू ढाबा में अवैध शराब विक्रय को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और खबरों के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी ने वीडियो संदेश जारी कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो एवं खबरों के संबंध में तथ्यों को स्पष्ट करते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है।

8 hrs ago
user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

कक्कू ढाबा में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी l पथरिया । थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग स्थित दमोह-पथरिया मार्ग के कक्कू ढाबा में अवैध शराब विक्रय को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और खबरों के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी ने वीडियो संदेश जारी कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो एवं खबरों के संबंध में तथ्यों को स्पष्ट करते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तेदूखेडा 54 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त, 25 डिब्बा लहान नष्ट तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंजी में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 डिब्बा लहान भी नष्ट किया। पुलिस के अनुसार, एक स्थान से 30 लीटर, दूसरे स्थान से 15 लीटर और तीसरे स्थान से 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी टीआई सरोज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसआई गजराज, एसआई संजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    तेदूखेडा 54 लीटर कच्ची अवैध 
शराब जब्त, 25 डिब्बा लहान नष्ट

तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंजी में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 डिब्बा लहान भी नष्ट किया।
पुलिस के अनुसार, एक स्थान से 30 लीटर, दूसरे स्थान से 15 लीटर और तीसरे स्थान से 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई थाना प्रभारी टीआई सरोज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसआई गजराज, एसआई संजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिले में सेन समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज एवं माता नारायणी के छायाचित्र सेन समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक में विवेक सेन बने जिलाध्यक्ष दमोह। जिले में सेन समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज एवं माता नारायणी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद युवा सहयोगी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित समाजजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विवेक सेन को सेन समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सेन ने समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सामाजिक कल्याण के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में ग्रामीण अंचलों से पहुंचे युवा साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इस दौरान पंकज सेन, मोहन सेन एवं गंगाराम सेन हटा को जिला उपाध्यक्ष, जबकि गोलू सेन पथरिया सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की गईं। ब्लॉक अध्यक्ष, दुकान एसोसिएशन अध्यक्ष, युवा संगठन अध्यक्ष एवं संस्कृति अध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राजकुमार सेन निज सचिव, मुकेश सेन, अध्यक्ष शेर सेन, अनिल सेन, कमलेश सेन, रामकिशन सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, रघुवीर सेन, कडोरी सेन, जगन्नाथ सेन, अरविंद सेन, भूपत सेन सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के युवा, वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने संकल्प लिया कि जिले में सेन समाज के सामाजिक उत्थान, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
    1
    जिले में सेन समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज एवं माता नारायणी के छायाचित्र
सेन समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक में विवेक सेन बने जिलाध्यक्ष
दमोह। जिले में सेन समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज एवं माता नारायणी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद युवा सहयोगी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित समाजजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विवेक सेन को सेन समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सेन ने समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सामाजिक कल्याण के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में ग्रामीण अंचलों से पहुंचे युवा साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इस दौरान पंकज सेन, मोहन सेन एवं गंगाराम सेन हटा को जिला उपाध्यक्ष, जबकि गोलू सेन पथरिया सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की गईं। ब्लॉक अध्यक्ष, दुकान एसोसिएशन अध्यक्ष, युवा संगठन अध्यक्ष एवं संस्कृति अध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में राजकुमार सेन निज सचिव, मुकेश सेन, अध्यक्ष शेर सेन, अनिल सेन, कमलेश सेन, रामकिशन सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, रघुवीर सेन, कडोरी सेन, जगन्नाथ सेन, अरविंद सेन, भूपत सेन सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के युवा, वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने संकल्प लिया कि जिले में सेन समाज के सामाजिक उत्थान, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS) ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS) ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दमोह*बुन्देली गायक भगवान सिंह लोधी(अनुरागी )की एक प्रस्तुति नशामुक्ति को लेकर* दमोह*बुन्देली गायक भगवान सिंह लोधी(अनुरागी )की एक प्रस्तुति नशामुक्ति को लेकर* सागर के बडा के जहरीली शराब कांड में हुई मौतों देखते हुए, बुन्देलखण्ड के गायक भगवान सिंह लोधी(अनुरागी )ने नशामुक्ति गीत गाया है एक बार सुने इस गाने के अनमोल बोल
    1
    दमोह*बुन्देली गायक  भगवान सिंह लोधी(अनुरागी )की एक प्रस्तुति नशामुक्ति को लेकर*

दमोह*बुन्देली गायक  भगवान सिंह लोधी(अनुरागी )की एक प्रस्तुति नशामुक्ति को लेकर*
सागर के बडा के जहरीली शराब कांड में हुई मौतों देखते हुए, बुन्देलखण्ड के गायक भगवान सिंह लोधी(अनुरागी )ने नशामुक्ति गीत गाया है एक बार सुने इस गाने के अनमोल बोल
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सागर के रहली से शराब पीकर लौटे युवक की बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती एंकर/- दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरम हरदुआ गांव में अधिक शराब के सेवन के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के मुंह से झाग निकलने और फेफड़ों में पानी भरने की बात डॉक्टरों ने बताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, गणेशपुरम हरदुआ गांव निवासी 25 वर्षीय भगवान सिंह पिता दामोदर गौंड सोमवार दोपहर अपने दो साथियों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह गांव गया था। परिजनों के मुताबिक, वहां भगवान सिंह ने शराब का सेवन किया और इसके बाद गांव लौटकर भी शराब पी। परिजनों ने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो भगवान सिंह नशे की हालत में मिला। शाम के समय अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    सागर के रहली से शराब पीकर लौटे युवक की बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
एंकर/- दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरम हरदुआ गांव में अधिक शराब के सेवन के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के मुंह से झाग निकलने और फेफड़ों में पानी भरने की बात डॉक्टरों ने बताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, गणेशपुरम हरदुआ गांव निवासी 25 वर्षीय भगवान सिंह पिता दामोदर गौंड सोमवार दोपहर अपने दो साथियों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह गांव गया था। परिजनों के मुताबिक, वहां भगवान सिंह ने शराब का सेवन किया और इसके बाद गांव लौटकर भी शराब पी। परिजनों ने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो भगवान सिंह नशे की हालत में मिला। शाम के समय अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सेंट जॉन्स स्कूल ग्राउंड में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में 160 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन दमोह। जबलपुर नाका स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में संभाग के छह जिलों से करीब 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता में सागर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और दमोह के खिलाड़ी शामिल हुए। 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की टीमों ने मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता देखने पहुंचे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। वही इस आयोजन का कल अंतिम मुकाबले के साथ समापन किया जाएगा।
    1
    सेंट जॉन्स स्कूल ग्राउंड में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में 160 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन
दमोह। जबलपुर नाका स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में संभाग के छह जिलों से करीब 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता में सागर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और दमोह के खिलाड़ी शामिल हुए। 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की टीमों ने मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता देखने पहुंचे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। वही इस आयोजन का कल अंतिम मुकाबले के साथ समापन किया जाएगा।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    1
    Post by सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तेजगढ -हरदुआ इमलिया युवक शराब मामले दमोह कलेक्टर बयान आया सामने
    1
    तेजगढ -हरदुआ इमलिया युवक शराब मामले दमोह कलेक्टर बयान आया सामने
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 25 या 50? 😱 बंडा जहरीली शराब कांड पर पूर्व विधायक तरवर लोधी का बड़ा दावा!” 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में मौतों के आंकड़े को लेकर बड़ा सवाल! सरकार के आंकड़ों और जमीनी दावों के बीच पूर्व विधायक तरवर लोधी ने लगभग 50 मौतों का दावा किया है। आखिर सच क्या है? पूरी Ground Report देखिए।
    1
    25 या 50? 😱 बंडा जहरीली शराब कांड पर पूर्व विधायक तरवर लोधी का बड़ा दावा!”
🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में मौतों के आंकड़े को लेकर बड़ा सवाल! सरकार के आंकड़ों और जमीनी दावों के बीच पूर्व विधायक तरवर लोधी ने लगभग 50 मौतों का दावा किया है। आखिर सच क्या है? पूरी Ground Report देखिए।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.