logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

25 या 50? 😱 बंडा जहरीली शराब कांड पर पूर्व विधायक तरवर लोधी का बड़ा दावा!” 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में मौतों के आंकड़े को लेकर बड़ा सवाल! सरकार के आंकड़ों और जमीनी दावों के बीच पूर्व विधायक तरवर लोधी ने लगभग 50 मौतों का दावा किया है। आखिर सच क्या है? पूरी Ground Report देखिए।

17 hrs ago
user_Pushpendra Lodhi
Pushpendra Lodhi
जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

25 या 50? 😱 बंडा जहरीली शराब कांड पर पूर्व विधायक तरवर लोधी का बड़ा दावा!” 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में मौतों के आंकड़े को लेकर बड़ा सवाल! सरकार के आंकड़ों और जमीनी दावों के बीच पूर्व विधायक तरवर लोधी ने लगभग 50 मौतों का दावा किया है। आखिर सच क्या है? पूरी Ground Report देखिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पटी बेडाया मे अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब नष्ट* नोहटा -दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पटी बेड़िया नंदलाल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक पटेल की टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। प्रशासन ने अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
    1
    पटी बेडाया मे अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब नष्ट*

नोहटा -दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पटी बेड़िया नंदलाल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक पटेल की टीम ने गांव में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। प्रशासन ने अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • “3 पत्रकारों के सवाल, BJP विधायक के जवाब! बंडा जहरीली शराब कांड में आखिर दोषी कौन? 🚨” बंडा जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर 3 अलग-अलग न्यूज चैनलों के पत्रकारों ने विधायक वीरेंद्र लोधी से सीधे सवाल किए। विपक्ष के आरोपों, मौतों के आंकड़ों और प्रशासन की जवाबदेही पर विधायक ने क्या जवाब दिया? 🎤
    1
    “3 पत्रकारों के सवाल, BJP विधायक के जवाब! बंडा जहरीली शराब कांड में आखिर दोषी कौन? 🚨”
बंडा जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर 3 अलग-अलग न्यूज चैनलों के पत्रकारों ने विधायक वीरेंद्र लोधी से सीधे सवाल किए। विपक्ष के आरोपों, मौतों के आंकड़ों और प्रशासन की जवाबदेही पर विधायक ने क्या जवाब दिया? 🎤
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कक्कू ढाबा में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी l पथरिया । थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग स्थित दमोह-पथरिया मार्ग के कक्कू ढाबा में अवैध शराब विक्रय को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और खबरों के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी ने वीडियो संदेश जारी कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो एवं खबरों के संबंध में तथ्यों को स्पष्ट करते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है।
    1
    कक्कू ढाबा में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी l
पथरिया । थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग स्थित दमोह-पथरिया मार्ग के कक्कू ढाबा में अवैध शराब विक्रय को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और खबरों के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी ने वीडियो संदेश जारी कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो एवं खबरों के संबंध में तथ्यों को स्पष्ट करते हुए लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड के बाद दमोह में पुलिस एक्शन में! बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद दमोह में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने कार्रवाई की जानकारी दी। वहीं, अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गंभीर हालत में मरीज को समय पर रेफर नहीं किए जाने और वेंटिलेटर सपोर्ट के दौरान परिजन द्वारा ऑक्सीजन संभालने का दृश्य सामने आया है। 📍 दमोह से बड़ी खबर 🎥 पूरी जानकारी वीडियो में देखें और अपनी राय जरूर बताएं। #दमोह #बंडा #जहरीलीशराब #पुलिसएक्शन #DamohNews #BreakingNews
    1
    🚨 बंडा जहरीली शराब कांड के बाद दमोह में पुलिस एक्शन में!
बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद दमोह में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने कार्रवाई की जानकारी दी।
वहीं, अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गंभीर हालत में मरीज को समय पर रेफर नहीं किए जाने और वेंटिलेटर सपोर्ट के दौरान परिजन द्वारा ऑक्सीजन संभालने का दृश्य सामने आया है।
📍 दमोह से बड़ी खबर
🎥 पूरी जानकारी वीडियो में देखें और अपनी राय जरूर बताएं।
#दमोह #बंडा #जहरीलीशराब #पुलिसएक्शन #DamohNews #BreakingNews
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    1
    Post by सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग (दमोह-पथरिया मार्ग) स्थित 'कक्कू ढाबा' में अवैध शराब विक्रय और उसके उपरांत सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो/खबरों के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से आधिकारिक वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
    1
    थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग (दमोह-पथरिया मार्ग) स्थित 'कक्कू ढाबा' में अवैध शराब विक्रय और उसके उपरांत सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो/खबरों के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से आधिकारिक वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तेदूखेडा 54 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त, 25 डिब्बा लहान नष्ट तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंजी में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 डिब्बा लहान भी नष्ट किया। पुलिस के अनुसार, एक स्थान से 30 लीटर, दूसरे स्थान से 15 लीटर और तीसरे स्थान से 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी टीआई सरोज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसआई गजराज, एसआई संजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    तेदूखेडा 54 लीटर कच्ची अवैध 
शराब जब्त, 25 डिब्बा लहान नष्ट

तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंजी में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 डिब्बा लहान भी नष्ट किया।
पुलिस के अनुसार, एक स्थान से 30 लीटर, दूसरे स्थान से 15 लीटर और तीसरे स्थान से 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई थाना प्रभारी टीआई सरोज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसआई गजराज, एसआई संजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • किल्लाई में घर में लगी आग में हुआ विस्फोट, गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत किल्लाई गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे घर में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। हादसे में पटाखों के पास खड़ा 30 वर्षीय निहाल पिता राजकुमार कुंचबदिया गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के संबद्ध में देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घायल निहाल के घर में शाम के समय एक सांप घुस गया था। उसे भगाने के लिए घर में आग जलाकर मिर्च पाउडर डाला गया। इसी दौरान आग घर के लैट्रिन के बाजू में रखे पटाखों तक पहुंच गई, जिससे पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से निहाल बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और उन्होंने घायल के बयान दर्ज किए। हादसे के बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
    1
    किल्लाई में घर में लगी आग में हुआ विस्फोट, गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत किल्लाई गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे घर में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। हादसे में पटाखों के पास खड़ा 30 वर्षीय निहाल पिता राजकुमार कुंचबदिया गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना के संबद्ध में देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घायल निहाल के घर में शाम के समय एक सांप घुस गया था। उसे भगाने के लिए घर में आग जलाकर मिर्च पाउडर डाला गया। इसी दौरान आग घर के लैट्रिन के बाजू में रखे पटाखों तक पहुंच गई, जिससे पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से निहाल बुरी तरह झुलस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और उन्होंने घायल के बयान दर्ज किए। हादसे के बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.