Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटी बेडाया मे अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब नष्ट* नोहटा -दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पटी बेड़िया नंदलाल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक पटेल की टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। प्रशासन ने अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
पटी बेडाया मे अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब नष्ट* नोहटा -दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पटी बेड़िया नंदलाल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक पटेल की टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 2000 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। प्रशासन ने अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुरैना तालाब के पास पेयजल पाइपलाइन फूटी, घंटेभर सड़क पर बहता रहा पानी, वीडियो आया सामने स्थानीय लोगों ने की सुधार सहित स्थाई मरम्मत की मांग दमोह। पुरैना तालाब स्थित मेकेनिकल लाइन के पास मंगलवार सुबह पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन अचानक फूट गई। पाइपलाइन फूटने के बाद मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक पानी बहता रहा। लगातार पानी बहने से हजारों गैलन पेयजल सड़क पर बर्बाद हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया, जो सुबह करीब 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- जिले में सेन समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज एवं माता नारायणी के छायाचित्र सेन समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक में विवेक सेन बने जिलाध्यक्ष दमोह। जिले में सेन समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज एवं माता नारायणी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद युवा सहयोगी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित समाजजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विवेक सेन को सेन समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सेन ने समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सामाजिक कल्याण के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में ग्रामीण अंचलों से पहुंचे युवा साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इस दौरान पंकज सेन, मोहन सेन एवं गंगाराम सेन हटा को जिला उपाध्यक्ष, जबकि गोलू सेन पथरिया सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की गईं। ब्लॉक अध्यक्ष, दुकान एसोसिएशन अध्यक्ष, युवा संगठन अध्यक्ष एवं संस्कृति अध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राजकुमार सेन निज सचिव, मुकेश सेन, अध्यक्ष शेर सेन, अनिल सेन, कमलेश सेन, रामकिशन सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, रघुवीर सेन, कडोरी सेन, जगन्नाथ सेन, अरविंद सेन, भूपत सेन सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के युवा, वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने संकल्प लिया कि जिले में सेन समाज के सामाजिक उत्थान, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS) ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*1
- ग्राम पंचायत इमलिया टिकारी के अंतर्गत आने वाली गौशाला खुल चुकी है विगत चार पांच बरसों से बंद गौशाला खुल चुकी है इस फोटो वीडियो के माध्यम से दिखाया जा रहे हैं कि इधर जानवर पशुओं को कैसे रखा जा रहा है और जगह-जगह घूम रहे गाय बछड़ों को लाया जा रहा है4
- आज भी रसोइया लकड़ी से चुके में खाना बनाने को मजबूर क्या यही हे शासन के शिक्षा नीतियां आज भी रसोइया लकड़ी से चुके में खाना बनाने को मजबूर क्या यही हे शासन के शिक्षा नीतियां और अभी तक विभाग द्वारा क्यों नहीं लिया गया संज्ञान अब सवाल बनता हे क्या मिलेगा रसोइयों को चूल्हे से छुटकारा या इसी तरह चलेगी मनमानी1
- तेजगढ -हरदुआ इमलिया युवक शराब मामले दमोह कलेक्टर बयान आया सामने1
- सेंट जॉन्स स्कूल ग्राउंड में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में 160 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन दमोह। जबलपुर नाका स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में संभाग के छह जिलों से करीब 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता में सागर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और दमोह के खिलाड़ी शामिल हुए। 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की टीमों ने मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता देखने पहुंचे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। वही इस आयोजन का कल अंतिम मुकाबले के साथ समापन किया जाएगा।1
- 25 या 50? 😱 बंडा जहरीली शराब कांड पर पूर्व विधायक तरवर लोधी का बड़ा दावा!” 🚨 बंडा जहरीली शराब कांड में मौतों के आंकड़े को लेकर बड़ा सवाल! सरकार के आंकड़ों और जमीनी दावों के बीच पूर्व विधायक तरवर लोधी ने लगभग 50 मौतों का दावा किया है। आखिर सच क्या है? पूरी Ground Report देखिए।1
- सागर के बंडा में जहरीली शराब से प्रदेश की सबसे बड़ी त्रासदी, मरने वाले 29 से ज्यादा प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है, इसमें बड़े-छोटे सभी अधिकारी दोषी है, संबंधित अधिकारियों को आरोप नोटिस जारी किया- जगदीश देवड़ा1