शराब की दुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन की पिटाई ठेकेदार की तहरीर पर कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन मेजा, प्रयागराज। अखरी शाहपुर गांव के सामने स्थित देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, शराब नष्ट करने और सेल्समैन की पिटाई के मामले में पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई दुकान संचालक केशवदास पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी उस्मापुर दुमदुमा, थाना हंडिया की तहरीर पर की गई। केशवदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनका सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव दुकान खोलने पहुंचा था। इसी दौरान जानकारी होने पर अखरी शाहपुर गांव के कुशल बिंद, मुकेश बिंद, वीरेंद्र कुमार, कौशलेश बिंद, ऋषिराज, विवेक, ननकऊ, पप्पू, अराध्या बिंद, कविता बिंद, राधिका, श्रीदेवी, अनारकली, कंचन, अनामिका, सुनीता, अनुष्का, अनीता, पूनम, अंजू देवी, जगवंती और सुधा समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं वहां पहुंच गए। शराब और सामान बाहर फेंकने का आरोप आरोप है कि भीड़ ने दुकान में रखी शराब और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर उसे बाहर फेंक दिया। सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद उसे दुकान से बाहर निकाल दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन ग्रामीणों के अनुसार अखरी शाहपुर गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं और अन्य ग्रामीण पहले भी कई बार दुकान के सामने धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने के बाद कई युवक नशे के आदी हो गए हैं, जिससे उनके घर-परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शराब की दुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन की पिटाई ठेकेदार की तहरीर पर कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन मेजा, प्रयागराज। अखरी शाहपुर गांव के सामने स्थित देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, शराब नष्ट करने और सेल्समैन की पिटाई के मामले में पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई दुकान संचालक केशवदास पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी उस्मापुर दुमदुमा, थाना हंडिया की तहरीर पर की गई। केशवदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनका सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव दुकान खोलने पहुंचा था। इसी दौरान जानकारी होने पर अखरी शाहपुर गांव के कुशल बिंद, मुकेश बिंद, वीरेंद्र कुमार, कौशलेश बिंद, ऋषिराज, विवेक, ननकऊ, पप्पू, अराध्या बिंद, कविता बिंद, राधिका, श्रीदेवी, अनारकली, कंचन, अनामिका, सुनीता, अनुष्का, अनीता, पूनम, अंजू देवी, जगवंती और सुधा समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं वहां पहुंच गए। शराब और सामान बाहर फेंकने का आरोप आरोप है कि भीड़ ने दुकान में रखी शराब और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर उसे बाहर फेंक दिया। सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद उसे दुकान से बाहर निकाल दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन ग्रामीणों के अनुसार अखरी शाहपुर गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं और अन्य ग्रामीण पहले भी कई बार दुकान के सामने धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने के बाद कई युवक नशे के आदी हो गए हैं, जिससे उनके घर-परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- प्रयागराज के बारां विधानसभा में मंत्री आशीष पटेल का बयान प्रयागराज के बारां विधानसभा में मंत्री आशीष पटेल का बयान1
- मानस बिहार में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घर से दोपहर 12 बजे निकला था युवक, मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं; पुलिस जांच में जुटी मानस बिहार में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घर से दोपहर 12 बजे निकला था युवक, मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं; पुलिस जांच में जुटी नैनी,प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार सोनी पुत्र नेब्बू लाल सोनी, निवासी चम्पतपुर, घूरपुर, प्रयागराज के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र कुमार सोनी शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद वह मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा, इस संबंध में फिलहाल परिजनों और पुलिस के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि युवक को कथित तौर पर फोन करके कहीं बुलाया गया था। हालांकि उसे किसने फोन किया, वह किसके बुलाने पर घर से निकला और मानस बिहार कॉलोनी तक कैसे पहुंचा, इन सभी बिंदुओं की अभी पुलिस जांच कर रही है। फोन कॉल और युवक की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर नैनी थाना प्रभारी तथा एडीए चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र कुमार सोनी दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य परिस्थिति में हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में भी लग सकती है। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।1
- तीन अक्टूबर का कार्यक्रम स्थगित, अब 12 नवंबर को होगा ‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम प्रयागराज। पूर्व विधायक उदयभान कांवरिया ने आगामी तीन अक्टूबर को करछना विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। अब यह कार्यक्रम 12 नवंबर को उसी स्थान पर आयोजित किए जाने की बात कही गई है। पूर्व विधायक के अनुसार कार्यकर्ताओं के सामंजस्य और चुनावी आचार संहिता को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से आपसी संवाद स्थापित करने के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा करना था। चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। राजनीतिक चर्चा के दौरान उदयभान कांवरिया ने मेजा विधानसभा क्षेत्र से अपने जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी स्वर्गीय नीलम उदयभान कांवरिया का मेजा के लखनपुर से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। इसी वजह से मेजा क्षेत्र से उनका विशेष संबंध रहा है। पूर्व विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए नौकरी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। बताया कि उन्होंने पत्र के माध्यम से सरकार के समक्ष इस विषय को रखा है और इसमें जल्द सुधार किए जाने की मांग की है। तीन अक्टूबर का कार्यक्रम स्थगित, अब 12 नवंबर को होगा ‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम प्रयागराज। पूर्व विधायक उदयभान कांवरिया ने आगामी तीन अक्टूबर को करछना विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। अब यह कार्यक्रम 12 नवंबर को उसी स्थान पर आयोजित किए जाने की बात कही गई है। पूर्व विधायक के अनुसार कार्यकर्ताओं के सामंजस्य और चुनावी आचार संहिता को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से आपसी संवाद स्थापित करने के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा करना था। चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। राजनीतिक चर्चा के दौरान उदयभान कांवरिया ने मेजा विधानसभा क्षेत्र से अपने जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी स्वर्गीय नीलम उदयभान कांवरिया का मेजा के लखनपुर से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। इसी वजह से मेजा क्षेत्र से उनका विशेष संबंध रहा है। पूर्व विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए नौकरी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। बताया कि उन्होंने पत्र के माध्यम से सरकार के समक्ष इस विषय को रखा है और इसमें जल्द सुधार किए जाने की मांग की है।1
- महोबा में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, महिला आरक्षण में 50% कोटा और जातिगत जनगणना की माँग* ============================1
- मांडा-कोरांव मार्ग पर आंधी-बारिश का कहर, 11 हजार वोल्ट के दो खंभे टूटे गिरधरपुर गांव के पास तारों समेत गिरे विद्युत खंभे, बड़ा हादसा टला मांडा, प्रयागराज। मांडा-कोरांव मार्ग पर स्थित गिरधरपुर गांव के पास शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के चलते 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के दो खंभे टूटकर तारों समेत गिर गए। खंभे टूटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति विद्युत तारों की चपेट में नहीं आया। इससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके पर तत्काल टीम भेजकर टूटे खंभों और गिरे तारों को सुरक्षित कराया जाए तथा नए खंभे लगाकर विद्युत व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। लोगों का कहना है कि खुले में गिरे बिजली के तारों के कारण यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बाद में हादसे की आशंका बनी रह सकती है। आंधी-बारिश के बीच दो विद्युत खंभे टूटने के बावजूद कोई जनहानि न होना राहत की बात रही।1
- बारिश में भी नहीं टूटा कार्यकर्ताओं का जोश, हजारों की भीड़ में गूंजा मंत्री आशीष पटेल और विधायक वाचस्पति का संबोधन बारिश में भी नहीं टूटा कार्यकर्ताओं का जोश, हजारों की भीड़ में गूंजा मंत्री आशीष पटेल और विधायक वाचस्पति का संबोधन बारा प्रयागराज। आसमान से लगातार बरसती बारिश, मैदान में जमा पानी और खराब मौसम भी अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के उत्साह को नहीं रोक सका। शनिवार को गौहनिया स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब सात हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी बारिश के बीच डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल तथा सम्मेलन के आयोजक बारा विधायक डॉ. वाचस्पति का संबोधन सुना। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। इसके बाद बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक के संबोधन के दौरान भी बारिश लगातार होती रही। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने स्थान पर डटे रहे। कई कार्यकर्ता पूरी तरह भीगने के बावजूद मंच की ओर देखते रहे और नेताओं का संबोधन सुनते रहे। मैदान में जगह-जगह पानी जमा होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी रही। सम्मेलन में पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, फूलचंद्र पटेल, राममनोहर पटेल, गोकुल सिंह पटेल, गुड्डू पटेल, राजकुमार पटेल, संदीप पटेल, धीरज सिंह, चंचल द्विवेदी, श्यामू निषाद, नैंसी पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं में पूरे समय उत्साह दिखाई दिया। बारिश के बीच हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने सम्मेलन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।4
- महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ में श्रद्धा का सैलाब रिपोर्ट अजय द्विवेदी प्रयागराज महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ में श्रद्धा का सैलाब प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। पुण्य स्मरण के अवसर पर बाघंबरी मठ में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ और विष्णु सहस्त्र हवन का आयोजन हुआ। वहीं, शनिवार को 101 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा लघु रुद्राभिषेक, शृंगार दर्शन और समाधि पूजन किया जा रहा है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन होगा। महंत नरेंद्र गिरि जी का 20 सितंबर 2021 को बाघंबरी मठ में कैलाशवास हुआ था। उनकी स्मृति में हर वर्ष मठ में श्रद्धांजलि एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।2
- *उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने के बाद अब आप नाव से सैर करिए। *उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने के बाद अब आप नाव से सैर करिए।1