logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के बारां विधानसभा में मंत्री आशीष पटेल का बयान प्रयागराज के बारां विधानसभा में मंत्री आशीष पटेल का बयान

2 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रयागराज के बारां विधानसभा में मंत्री आशीष पटेल का बयान प्रयागराज के बारां विधानसभा में मंत्री आशीष पटेल का बयान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा क्षेत्र में मौसम की मार से किसान बर्बाद, खेतों में बिछ गई धान की फसल, किसान चिंतित मेजा क्षेत्र में मौसम की मार से किसान बर्बाद, खेतों में बिछ गई धान की फसल, किसान चिंतित।
    1
    मेजा क्षेत्र में मौसम की मार से किसान बर्बाद, खेतों में बिछ गई धान की फसल, किसान चिंतित
मेजा क्षेत्र में मौसम की मार से किसान बर्बाद, खेतों में बिछ गई धान की फसल, किसान चिंतित।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 रागिनी नायक बसोया ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला.... कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक बसोया ने आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर हमला बोला, ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग चुनाव आयोग के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जबकि प्रमुख लोग इस मामले से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह 10वां अवसर है, लेकिन इससे पहले कभी इस प्रकार की चर्चा नहीं सुनी गई थी। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने और अराजकता फैलाने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का नारा दोहराया।
    1
    दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 रागिनी नायक बसोया ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला....
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक बसोया ने आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर हमला बोला, ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग चुनाव आयोग के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जबकि प्रमुख लोग इस मामले से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह 10वां अवसर है, लेकिन इससे पहले कभी इस प्रकार की चर्चा नहीं सुनी गई थी। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने और अराजकता फैलाने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का नारा दोहराया।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बेटे और बेटियों ने नशे के लत में घर में रखी मां की सोने की लाकेट बेच डाली मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में नशीली दवा व नशीले कफ सीरप के लती हो चुके पुत्र और पुत्रियों ने नशीली दवाएं खरीदने के लिए अपनी मां की सोने की लाकेट ही बेच डाली। मामले की जानकारी होने पर मां ने पुत्र और पुत्रियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में लहुरियादह गांव निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि एक पुत्र और दो पुत्रियां नशीली दवाओं और नशीले कफ सीरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशीली दवाएं खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर में बाक्स में रखी सोने की लाकेट चोरी कर क्षेत्र के रतेह चौराहा पर बेच दिया है। बताया कि इससे पहले भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। बताया कि नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धड़ल्ले से नशीला कफ सीरप व नशीली दवाई बेची जा रही है शिकायत के बाद भी पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है। राजकुमारी ने बताया कि दो दिन से थाने का चक्कर लगा रही हूं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है। कहा कि नशे की चपेट में आकर बेटे और दोनों बेटियों की सेहत बर्बाद हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेटे और बेटियों ने नशे के लत में घर में रखी मां की सोने की लाकेट बेच डाली
मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में नशीली दवा व नशीले कफ सीरप के लती हो चुके पुत्र और पुत्रियों ने नशीली दवाएं खरीदने के लिए अपनी मां की सोने की लाकेट ही बेच डाली। मामले की जानकारी होने पर मां ने पुत्र और पुत्रियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में लहुरियादह गांव निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि एक पुत्र और दो पुत्रियां नशीली दवाओं और नशीले कफ सीरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशीली दवाएं खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर में बाक्स में रखी सोने की लाकेट चोरी कर क्षेत्र के रतेह चौराहा पर बेच दिया है। बताया कि इससे पहले भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। बताया कि नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धड़ल्ले से नशीला कफ सीरप व नशीली दवाई बेची जा रही है शिकायत के बाद भी पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है। राजकुमारी ने बताया कि दो दिन से थाने का चक्कर लगा रही हूं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है। कहा कि नशे की चपेट में आकर बेटे और दोनों बेटियों की सेहत बर्बाद हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Navnit Barnwal
    Navnit Barnwal
    Yoga instructor लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    1
    नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण

कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण

मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • शराब की दुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन की पिटाई ठेकेदार की तहरीर पर कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन मेजा, प्रयागराज। अखरी शाहपुर गांव के सामने स्थित देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, शराब नष्ट करने और सेल्समैन की पिटाई के मामले में पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई दुकान संचालक केशवदास पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी उस्मापुर दुमदुमा, थाना हंडिया की तहरीर पर की गई। केशवदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनका सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव दुकान खोलने पहुंचा था। इसी दौरान जानकारी होने पर अखरी शाहपुर गांव के कुशल बिंद, मुकेश बिंद, वीरेंद्र कुमार, कौशलेश बिंद, ऋषिराज, विवेक, ननकऊ, पप्पू, अराध्या बिंद, कविता बिंद, राधिका, श्रीदेवी, अनारकली, कंचन, अनामिका, सुनीता, अनुष्का, अनीता, पूनम, अंजू देवी, जगवंती और सुधा समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं वहां पहुंच गए। शराब और सामान बाहर फेंकने का आरोप आरोप है कि भीड़ ने दुकान में रखी शराब और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर उसे बाहर फेंक दिया। सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद उसे दुकान से बाहर निकाल दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन ग्रामीणों के अनुसार अखरी शाहपुर गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं और अन्य ग्रामीण पहले भी कई बार दुकान के सामने धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने के बाद कई युवक नशे के आदी हो गए हैं, जिससे उनके घर-परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    शराब की दुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन की पिटाई
ठेकेदार की तहरीर पर कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन
मेजा, प्रयागराज। अखरी शाहपुर गांव के सामने स्थित देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, शराब नष्ट करने और सेल्समैन की पिटाई के मामले में पुलिस ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई दुकान संचालक केशवदास पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी उस्मापुर दुमदुमा, थाना हंडिया की तहरीर पर की गई।
केशवदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनका सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव दुकान खोलने पहुंचा था। इसी दौरान जानकारी होने पर अखरी शाहपुर गांव के कुशल बिंद, मुकेश बिंद, वीरेंद्र कुमार, कौशलेश बिंद, ऋषिराज, विवेक, ननकऊ, पप्पू, अराध्या बिंद, कविता बिंद, राधिका, श्रीदेवी, अनारकली, कंचन, अनामिका, सुनीता, अनुष्का, अनीता, पूनम, अंजू देवी, जगवंती और सुधा समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं वहां पहुंच गए।
शराब और सामान बाहर फेंकने का आरोप
आरोप है कि भीड़ ने दुकान में रखी शराब और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर उसे बाहर फेंक दिया। सेल्समैन कौशलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद उसे दुकान से बाहर निकाल दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
दुकान हटाने की मांग को लेकर पहले भी हो चुका है प्रदर्शन
ग्रामीणों के अनुसार अखरी शाहपुर गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं और अन्य ग्रामीण पहले भी कई बार दुकान के सामने धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने के बाद कई युवक नशे के आदी हो गए हैं, जिससे उनके घर-परिवार प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ईरान ने कहा अगर विमान रोके गये तो किसी के विमान उड़ने नहीं देंगे.... ईरान : अमेरिका ने 23 सितंबर को ईरान की सभी एयरलाइंस पर रोक लगाने का घोषणा किया था। इसके बाद UAE और ओमान समेत कई देशों ने ईरान से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान से रोजाना औसतन 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं, फिलहाल यह पता नहीं चला है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से कितने ईरानी विमानों के उड़ान पर असर पड़ा है, अमेरिका ने विदेशी कंपनियों को भी चेतावनी दी थी कि अगर वे ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट उपलब्ध कराती हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी कंपनियों को अमेरिकी डॉलर की वित्तीय व्यवस्था से बाहर किया जा सकता है। यानी अमेरिका का दबाव सिर्फ ईरानी एयरलाइंस तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मदद करने वाली विदेशी कंपनियां भी इसके दायरे में हैं। अमेरिका जिस डॉलर सिस्टम की बात कर रहा है, उसका मतलब अमेरिकी बैंकिंग व्यवस्था से है। किसी कंपनी पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद उसके लिए अमेरिकी बैंकों के जरिए डॉलर में लेन-देन करना मुश्किल हो सकता है। यानी अगर कोई विदेशी कंपनी ईरानी एयरलाइन को ईंधन या दूसरी सुविधाएं देती है, तो उसे अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक अपनी पहुंच खोने का खतरा रहेगा। इससे पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ मोहसिन रेजाई ने भी पड़ोसी देशों से अमेरिका आदेश नहीं मानने की अपील की थी। उन्होंने बुधवार को कहा था कि जो देश अमेरिका के साथ मिलकर ईरानी उड़ानों पर रोक लगाएंगे, उनके एयरपोर्ट से भी ईरान के लिए कोई उड़ान नहीं चलने दी जाएगी। ईरान के पास सीधे किसी दूसरे देश का एयरपोर्ट या एयरस्पेस बंद करने का अधिकार नहीं है। अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह ऐसा कैसे करेगा हालांकि, ईरान पहले भी सैन्य कार्रवाई के जरिए इलाके में हवाई यातायात प्रभावित कर चुका है। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजराइल और ईरान के संघर्ष के शुरुआती दिनों में ईरान ने कतर, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, ओमान और जॉर्डन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इसके बाद इन देशों ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस पूरी तरह या कुछ हिस्सों में बंद कर दिया था। अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी दी है, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट देने वाली विदेशी कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ईरान ने कहा अगर विमान रोके गये तो किसी के विमान उड़ने नहीं देंगे....
ईरान : अमेरिका ने 23 सितंबर को ईरान की सभी एयरलाइंस पर रोक लगाने का घोषणा किया था। इसके बाद UAE और ओमान समेत कई देशों ने ईरान से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान से रोजाना औसतन 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं, फिलहाल यह पता नहीं चला है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से कितने ईरानी विमानों के उड़ान पर असर पड़ा है, अमेरिका ने विदेशी कंपनियों को भी चेतावनी दी थी कि अगर वे ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट उपलब्ध कराती हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी कंपनियों को अमेरिकी डॉलर की वित्तीय व्यवस्था से बाहर किया जा सकता है। यानी अमेरिका का दबाव सिर्फ ईरानी एयरलाइंस तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मदद करने वाली विदेशी कंपनियां भी इसके दायरे में हैं। अमेरिका जिस डॉलर सिस्टम की बात कर रहा है, उसका मतलब अमेरिकी बैंकिंग व्यवस्था से है। किसी कंपनी पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद उसके लिए अमेरिकी बैंकों के जरिए डॉलर में लेन-देन करना मुश्किल हो सकता है। यानी अगर कोई विदेशी कंपनी ईरानी एयरलाइन को ईंधन या दूसरी सुविधाएं देती है, तो उसे अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक अपनी पहुंच खोने का खतरा रहेगा। इससे पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ मोहसिन रेजाई ने भी पड़ोसी देशों से अमेरिका आदेश नहीं मानने की अपील की थी। उन्होंने बुधवार को कहा था कि जो देश अमेरिका के साथ मिलकर ईरानी उड़ानों पर रोक लगाएंगे, उनके एयरपोर्ट से भी ईरान के लिए कोई उड़ान नहीं चलने दी जाएगी।
ईरान के पास सीधे किसी दूसरे देश का एयरपोर्ट या एयरस्पेस बंद करने का अधिकार नहीं है। अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह ऐसा कैसे करेगा हालांकि, ईरान पहले भी सैन्य कार्रवाई के जरिए इलाके में हवाई यातायात प्रभावित कर चुका है। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजराइल और ईरान के संघर्ष के शुरुआती दिनों में ईरान ने कतर, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, ओमान और जॉर्डन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इसके बाद इन देशों ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस पूरी तरह या कुछ हिस्सों में बंद कर दिया था। अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी दी है, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट देने वाली विदेशी कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रवादी मंच अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा
    1
    राष्ट्रवादी मंच अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • बिलारी गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी लाखों का सामान पर बिलारी गांव में चोर मचाए शोर चर्चाएं तेज प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा बिलारी में शुक्रवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला काट कर लाखों का सामान चोरी कर गए। बताते चले की जगदीश नारायण मौर्य ने अपने दुकान को शाम को बंद करके घर पर सोने चले गए। वही रंजीत कुमार भारतीय के मकान में कोई न रहने के कारण रात को चोरों ने अपना दस्तक दे दिया और ताला काट कर सारा सामान दोनों घरों में से उठा ले गए। सुबह जब जगदीश नारायण चौरसिया अपना दुकान खोलने आए तो देखें दुकान का ताला टूटा पड़ा था। शोर करने लगे आसपास के लोगों ने भिड़े इकट्ठा हुई। सुबह पता चला कि डॉक्टर रंजीत कुमार भारतीय के घर में भी ताला काट कर अलमारी में रखे सारा सामान पार कर गए। वहीं पिछले तीन सप्ताह पहले 20 लाख की चौरसिया के घर में चोरी हुई थी। अब मुद्दा उठता है कि 20 दिनों के भीतर एक ही गांव में चार चोरियां हो चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।
    1
    बिलारी गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी लाखों का सामान पर 
बिलारी गांव में चोर मचाए शोर चर्चाएं तेज
प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा बिलारी में शुक्रवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला काट कर लाखों का सामान चोरी कर गए। बताते चले की जगदीश नारायण मौर्य ने अपने दुकान को शाम को बंद करके  घर पर सोने चले गए। वही रंजीत कुमार भारतीय के मकान में कोई न रहने के कारण रात को चोरों ने अपना दस्तक दे दिया और ताला काट कर सारा सामान दोनों घरों में से उठा ले गए। सुबह जब जगदीश नारायण चौरसिया अपना दुकान खोलने आए तो देखें दुकान का ताला टूटा पड़ा था। शोर करने लगे आसपास के लोगों ने भिड़े इकट्ठा हुई। सुबह पता चला कि डॉक्टर रंजीत कुमार भारतीय के घर में भी ताला काट कर अलमारी में रखे सारा सामान पार कर गए। वहीं पिछले तीन सप्ताह पहले 20 लाख की चौरसिया के घर में चोरी हुई थी। अब मुद्दा उठता है कि 20 दिनों के भीतर एक ही गांव में चार चोरियां हो चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।
    user_Kewala Prasad Gautam News pray
    Kewala Prasad Gautam News pray
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा* सेवानिवृत्त अधिकारी को हायर ज्यूडिशियरी और अधिकारियों का भय दिखाकर बनाया शिकार, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार सोनभद्र। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में गिरोह के मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को हायर ज्यूडिशियरी और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही थी। एआई और डीपफेक का किया दुरुपयोग पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके माध्यम से पीड़ित को ब्लैकमेल और एक्सटॉर्शन का भय दिखाकर रकम वसूली गई।बैंक मैनेजर की सूचना पर खुला मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब भारतीय स्टेट बैंक के एक शाखा प्रबंधक ने साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी कि एक सेवानिवृत्त व्यक्ति लगातार अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर रहा है और पूछताछ में इसके संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रयागराज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण कुमार दूबे, निवासी कलना, गैपुरा, मीरजापुर, को प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार और 2.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।मामले में सहयोग करने के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र तथा तेजल पुत्री स्व. संतोष कुमार मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र शामिल हैं।पुलिस ने संबंधित बैंक खातों पर रोक लगाने के साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की निगरानी भी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    *सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा*
सेवानिवृत्त अधिकारी को हायर ज्यूडिशियरी और अधिकारियों का भय दिखाकर बनाया शिकार, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
सोनभद्र। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में गिरोह के मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को हायर ज्यूडिशियरी और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार और रकम की मांग की जा रही थी।
एआई और डीपफेक का किया दुरुपयोग पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके माध्यम से पीड़ित को ब्लैकमेल और एक्सटॉर्शन का भय दिखाकर रकम वसूली गई।बैंक मैनेजर की सूचना पर खुला मामला 22 सितंबर को सामने आया, जब भारतीय स्टेट बैंक के एक शाखा प्रबंधक ने साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी कि एक सेवानिवृत्त व्यक्ति लगातार अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर रहा है और पूछताछ में इसके संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
प्रयागराज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण कुमार दूबे, निवासी कलना, गैपुरा, मीरजापुर, को प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार और 2.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।मामले में सहयोग करने के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र तथा तेजल पुत्री स्व. संतोष कुमार मिश्रा, निवासी घोड़गल्ली, श्रीवर्धन, रायगढ़, महाराष्ट्र शामिल हैं।पुलिस ने संबंधित बैंक खातों पर रोक लगाने के साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की निगरानी भी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.