दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 रागिनी नायक बसोया ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला.... कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक बसोया ने आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर हमला बोला, ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग चुनाव आयोग के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जबकि प्रमुख लोग इस मामले से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह 10वां अवसर है, लेकिन इससे पहले कभी इस प्रकार की चर्चा नहीं सुनी गई थी। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने और अराजकता फैलाने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का नारा दोहराया।
दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 रागिनी नायक बसोया ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला.... कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक बसोया ने आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर हमला बोला, ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग चुनाव आयोग के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जबकि प्रमुख लोग इस मामले से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह 10वां अवसर है, लेकिन इससे पहले कभी इस प्रकार की चर्चा नहीं सुनी गई थी। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने और अराजकता फैलाने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का नारा दोहराया।
- दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 रागिनी नायक बसोया ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला.... कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक बसोया ने आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर हमला बोला, ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग चुनाव आयोग के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जबकि प्रमुख लोग इस मामले से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह 10वां अवसर है, लेकिन इससे पहले कभी इस प्रकार की चर्चा नहीं सुनी गई थी। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने और अराजकता फैलाने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' का नारा दोहराया।1
- थाना घूरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई प्रयागराज घूरपुर आज दिनांक 26.09.2026 को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक चन्द्र यादव एवं उपजिलाधिकारी / सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम खान द्वारा थाना घूरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गयी।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, प्राथमिकता के आधार पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र सहित अन्य उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ पर हुआ सामूहिक गायन प्रयागराज। नैनी सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों समेत कुल 2127 लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारतीय रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गिरि और कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य-आचार्याओं और अभिभावकों सहित 2127 लोगों ने सहभागिता की। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।1
- पूज्य गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर समाधि पूजन, देशभर से जुटे साधु-संत प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर शनिवार को अल्लापुर स्थित श्री मठ बाघंबरी गद्दी में समाधि पूजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर से साधु-संत और महात्मा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बाघंबरी मठ पहुंचे।मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज के साथ अखाड़े के पंच परमेश्वर, महामंडलेश्वर और संतों ने विधि-विधान से समाधि पूजन किया। इस अवसर पर मठ को फूलों और झालरों से सजाया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संतों ने महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की।कार्यक्रम के तहत सुबह समाधि स्थल पर अभिषेक किया गया। इसके बाद पंच परमेश्वर, ब्राह्मणों और महामंडलेश्वरों द्वारा गृह शांति एवं विष्णु सहस्रनाम हवन किया गया। हवन के उपरांत समाधि पूजन और पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ।समाधि पूजन में एक हजार से अधिक साधु-संत शामिल हुए। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं और संतों के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया। महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुजी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगे। उन्होंने देशभर से पहुंचे साधु-संतों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।2
- मानस बिहार में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घर से दोपहर 12 बजे निकला था युवक, मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं; पुलिस जांच में जुटी करछना। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार सोनी पुत्र नींबू लाल सोनी, निवासी चम्पतपुर, घूरपुर, प्रयागराज के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र कुमार सोनी शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद वह मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा, इस संबंध में फिलहाल परिजनों और पुलिस के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि युवक को कथित तौर पर फोन करके कहीं बुलाया गया था। हालांकि उसे किसने फोन किया, वह किसके बुलाने पर घर से निकला और मानस बिहार कॉलोनी तक कैसे पहुंचा, इन सभी बिंदुओं की अभी पुलिस जांच कर रही है। फोन कॉल और युवक की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर नैनी थाना प्रभारी तथा एडीए चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र कुमार सोनी दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य परिस्थिति में हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में भी लग सकती है। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।1
- प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन पोस्टर जलाकर इस्तीफे की मांग प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर इस्तीफे की मांग प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर के पास शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद” और “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन देशभर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे विरोध कार्यक्रमों के बीच किया गया। कांग्रेस ने 25 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ और आरती पाल समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें पहुंचीं, दो राजस्व व एक पुलिस विभाग से संबंधित राजस्व की एक शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण, शेष शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश प्रयागराज। खीरी थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस एसडीएम कोरांव टीपी (ठाकुर प्रसाद) सिंह के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो राजस्व विभाग और एक पुलिस विभाग से संबंधित रही। राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में एसडीएम टीपी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मेजा के नायब तहसीलदार चंदन पाल, उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव, सोनजीत यादव, मनोज कुमार, राम प्रवेश मौर्य, महिला उपनिरीक्षक निकिता वर्मा, दीवान राजेश सिंह, मुंशी भूपेंद्र यादव, सीसीटीएनएस कर्मी शिव कुमार व रामसूरत, महिला कांस्टेबल मंजू समेत थाना पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।3
- ईरान ने कहा अगर विमान रोके गये तो किसी के विमान उड़ने नहीं देंगे.... ईरान : अमेरिका ने 23 सितंबर को ईरान की सभी एयरलाइंस पर रोक लगाने का घोषणा किया था। इसके बाद UAE और ओमान समेत कई देशों ने ईरान से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान से रोजाना औसतन 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं, फिलहाल यह पता नहीं चला है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से कितने ईरानी विमानों के उड़ान पर असर पड़ा है, अमेरिका ने विदेशी कंपनियों को भी चेतावनी दी थी कि अगर वे ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट उपलब्ध कराती हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी कंपनियों को अमेरिकी डॉलर की वित्तीय व्यवस्था से बाहर किया जा सकता है। यानी अमेरिका का दबाव सिर्फ ईरानी एयरलाइंस तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मदद करने वाली विदेशी कंपनियां भी इसके दायरे में हैं। अमेरिका जिस डॉलर सिस्टम की बात कर रहा है, उसका मतलब अमेरिकी बैंकिंग व्यवस्था से है। किसी कंपनी पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद उसके लिए अमेरिकी बैंकों के जरिए डॉलर में लेन-देन करना मुश्किल हो सकता है। यानी अगर कोई विदेशी कंपनी ईरानी एयरलाइन को ईंधन या दूसरी सुविधाएं देती है, तो उसे अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक अपनी पहुंच खोने का खतरा रहेगा। इससे पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ मोहसिन रेजाई ने भी पड़ोसी देशों से अमेरिका आदेश नहीं मानने की अपील की थी। उन्होंने बुधवार को कहा था कि जो देश अमेरिका के साथ मिलकर ईरानी उड़ानों पर रोक लगाएंगे, उनके एयरपोर्ट से भी ईरान के लिए कोई उड़ान नहीं चलने दी जाएगी। ईरान के पास सीधे किसी दूसरे देश का एयरपोर्ट या एयरस्पेस बंद करने का अधिकार नहीं है। अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह ऐसा कैसे करेगा हालांकि, ईरान पहले भी सैन्य कार्रवाई के जरिए इलाके में हवाई यातायात प्रभावित कर चुका है। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजराइल और ईरान के संघर्ष के शुरुआती दिनों में ईरान ने कतर, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, ओमान और जॉर्डन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इसके बाद इन देशों ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस पूरी तरह या कुछ हिस्सों में बंद कर दिया था। अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी दी है, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट देने वाली विदेशी कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।1