सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ पर हुआ सामूहिक गायन प्रयागराज। नैनी सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों समेत कुल 2127 लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारतीय रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गिरि और कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य-आचार्याओं और अभिभावकों सहित 2127 लोगों ने सहभागिता की। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ पर हुआ सामूहिक गायन प्रयागराज। नैनी सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों समेत कुल 2127 लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारतीय रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गिरि और कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य-आचार्याओं और अभिभावकों सहित 2127 लोगों ने सहभागिता की। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर धूमधाम से हुआ आयोजन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर धूमधाम से हुआ आयोजन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग प्रयागराज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रयागराज मंडल द्वारा जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, कॉलेजों के निदेशकों, प्राचार्यों, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ फार्मेसी पेशे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल के फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए और सरकार से फार्मासिस्टों के लिए रोजगार एवं नियुक्ति के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में यूनाइटेड फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल सहित कई फार्मेसी कॉलेजों के डायरेक्टर, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर फार्मेसी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट के रूप में समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने तथा मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, सुनील कुमार यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, आशीष यादव, नरेंद्र सिंह यादव, अभिनव शर्मा, राहुल त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ला, विपुल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, सतवीर यादव, आशीष पटेल, पथ शुक्ला, राज शुक्ला, महेश आनंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।1
- कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच कागज़ पर ऑल ओके ज़मीन पर 'ज़ीरो प्रयागराज नैनी डीटीआई सेंटर की पीली पट्टी का सच डीटीआई प्रयागराज नैनी स्थित डीटीआई ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सेंटर का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की ज़मीन पर सीमेंट की इन्टरलाकिगं ईंट की पक्की सड़क है उस पर गंदगी लेकिन जो मोटरसाइकिल टेस्ट ट्रैक है, वहां की पीली पट्टियां लाइन का एरो पूरी तरह मिट चुके हैं या गायब हैं आवेदक बाइक लेकरअसमंजस में टेस्ट देने पर है मजबूर प्रयागराज के नैनी स्थित डीटीआई सेंटर पर कागज़ों में तो उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग हाईटेक हो चुका है, टेस्ट ट्रैक वर्ल्ड क्लास बताए जाते हैं और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं लेकिन इस हाईटेक दावे की असली ज़मीनी हकीकत' क्या है वो आज हम आपको नैनी के इस ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से दिखा रहे हैं जहाँ ट्रैक पर ना तो पीली पट्टियाँ साफ़ दिख रही हैं और ना ही जमीन पर दिशा बताने वाले पीला पट्टी वाले एरो बने हैं यहां मोटरसाइकिल का टेस्ट ट्रैक नियम के मुताबिक आवेदक को ज़मीन पर बनी पीली पट्टियों का एरो के निशानों को देखकर बाइक से आठ के आकार में या निर्धारित ट्रैक पर घुमानी होती है लेकिन ज़रा नज़र डालिए पट्टियाँ गायब हैं जमीन पर पीला एरो का कोई नामोनिशान नहीं है अब सवाल यह है कि बिना गाइडलाइन के आवेदक बाइक कहाँ मोड़े और कहाँ चलाए आवेदक को पता ही नहीं चल रहा कि बाइक कहाँ से मोड़नी है और कहाँ ले जानी है जरा सा भी ट्रैक से आवेदक बाहर जाता है तो कैमरा रिजेक्ट कर देता है और वहां उपस्थित कर्मचारी बोलते हैं कि फेल हो गए इस पर आवेदक ने कहा पीले पट्टी ऐरो मिटा हुआ है तो जानकारी कैसे मिले कर्मचारी का कहना है कि यह मेरा काम नहीं है हमारा काम टेस्ट कंडक्ट कराना है मेंटेनेंस का काम ऊपर के सीनियर ऑफिसर्स ठेकेदार का होता है मेरा काम नहीं है देखने और सोचने वाली बात है कि आवेदक फीस भर रहे हैं चक्कर काट रहे हैं उनकी गलती न होने के बावजूद वो फेल हो रहे हैं इस नुकसान का ज़िम्मेदार कौन है सच्चाई यही है कि सेंटर का रखरखाव मेनटेनेंस मानक अनुसार पूरे नहीं तरीके से दिखाई नहीं दे रहे हैं केवल कागज़ों में फ़ाइलें दौड़ रही हैं टेंडर और मेंटेनेंस के नाम पर बजट बन रहे हैं लेकिन ज़मीनी स्तर पर सब कुछ खोखला है प्रयागराज नैनी का यह डीटीआई सेंटर इस बात का जीता जागता सबूत है कि कैसे डी टी आई सेंटर के प्रशासनिक की लापरवाही का खामियाज़ा आम जनता को अपनी जेब और समय गंवाकर चुकाना पड़ता है बिना पीली पट्टी वाली एरो के टेस्ट लेना आवेदकों के साथ सरासर अन्याय है अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद डी टी आई सेंटर के कर्मचारी एवं टेंडर ठीकेदारों की नींद खुलती है या फिर यह कागजी खेल यूं ही चलता रहेगा ।2
- अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पित रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने अशोक सिंघल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना जीवन सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अशोक सिंघल के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके विचारों और कार्यों से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।1
- थाना घूरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई प्रयागराज घूरपुर आज दिनांक 26.09.2026 को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक चन्द्र यादव एवं उपजिलाधिकारी / सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुल सलाम खान द्वारा थाना घूरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गयी।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, प्राथमिकता के आधार पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र सहित अन्य उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ पर हुआ सामूहिक गायन प्रयागराज। नैनी सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत ‘वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष’ के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों समेत कुल 2127 लोगों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारतीय रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गिरि और कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार पांडे ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्य-आचार्याओं और अभिभावकों सहित 2127 लोगों ने सहभागिता की। अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।1
- पूज्य गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर समाधि पूजन, देशभर से जुटे साधु-संत प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर शनिवार को अल्लापुर स्थित श्री मठ बाघंबरी गद्दी में समाधि पूजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर से साधु-संत और महात्मा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बाघंबरी मठ पहुंचे।मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज के साथ अखाड़े के पंच परमेश्वर, महामंडलेश्वर और संतों ने विधि-विधान से समाधि पूजन किया। इस अवसर पर मठ को फूलों और झालरों से सजाया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संतों ने महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की।कार्यक्रम के तहत सुबह समाधि स्थल पर अभिषेक किया गया। इसके बाद पंच परमेश्वर, ब्राह्मणों और महामंडलेश्वरों द्वारा गृह शांति एवं विष्णु सहस्रनाम हवन किया गया। हवन के उपरांत समाधि पूजन और पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ।समाधि पूजन में एक हजार से अधिक साधु-संत शामिल हुए। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं और संतों के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया। महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुजी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगे। उन्होंने देशभर से पहुंचे साधु-संतों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।2
- मानस बिहार में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घर से दोपहर 12 बजे निकला था युवक, मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं; पुलिस जांच में जुटी करछना। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस बिहार कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार सोनी पुत्र नींबू लाल सोनी, निवासी चम्पतपुर, घूरपुर, प्रयागराज के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र कुमार सोनी शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद वह मानस बिहार कॉलोनी कैसे पहुंचा, इस संबंध में फिलहाल परिजनों और पुलिस के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि युवक को कथित तौर पर फोन करके कहीं बुलाया गया था। हालांकि उसे किसने फोन किया, वह किसके बुलाने पर घर से निकला और मानस बिहार कॉलोनी तक कैसे पहुंचा, इन सभी बिंदुओं की अभी पुलिस जांच कर रही है। फोन कॉल और युवक की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर नैनी थाना प्रभारी तथा एडीए चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र कुमार सोनी दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य परिस्थिति में हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में भी लग सकती है। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।1
- थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद । थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान मुखविर द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेवादा से दुबाही नहर पुलिया की तरफ 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आने की सूचना पर थाना मऊआइमा पुलिस द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत दुबाही नहर पुलिया के पहुंचकर चेकिंग की जा रही थी । कुछ समय पश्चात सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकते हुए पूछताछ की गयी तो अपना नाम विवेक कुमार उर्फ डुल्लू पुत्र विरेन्द्र कुमार उर्फ मुंशी निवासी रामनगर गनसियारी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जिसके पास से चोरी की 01 YAMAHA R15 मोटरसाइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-340/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।1