बेटे और बेटियों ने नशे के लत में घर में रखी मां की सोने की लाकेट बेच डाली मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में नशीली दवा व नशीले कफ सीरप के लती हो चुके पुत्र और पुत्रियों ने नशीली दवाएं खरीदने के लिए अपनी मां की सोने की लाकेट ही बेच डाली। मामले की जानकारी होने पर मां ने पुत्र और पुत्रियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में लहुरियादह गांव निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि एक पुत्र और दो पुत्रियां नशीली दवाओं और नशीले कफ सीरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशीली दवाएं खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर में बाक्स में रखी सोने की लाकेट चोरी कर क्षेत्र के रतेह चौराहा पर बेच दिया है। बताया कि इससे पहले भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। बताया कि नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धड़ल्ले से नशीला कफ सीरप व नशीली दवाई बेची जा रही है शिकायत के बाद भी पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है। राजकुमारी ने बताया कि दो दिन से थाने का चक्कर लगा रही हूं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है। कहा कि नशे की चपेट में आकर बेटे और दोनों बेटियों की सेहत बर्बाद हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटे और बेटियों ने नशे के लत में घर में रखी मां की सोने की लाकेट बेच डाली मिर्जापुर ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में नशीली दवा व नशीले कफ सीरप के लती हो चुके पुत्र और पुत्रियों ने नशीली दवाएं खरीदने के लिए अपनी मां की सोने की लाकेट ही बेच डाली। मामले की जानकारी होने पर मां ने पुत्र और पुत्रियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में लहुरियादह गांव निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि एक पुत्र और दो पुत्रियां नशीली दवाओं और नशीले कफ सीरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशीली दवाएं खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर में बाक्स में रखी सोने की लाकेट चोरी कर क्षेत्र के रतेह चौराहा पर बेच दिया है। बताया कि इससे पहले भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। बताया कि नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धड़ल्ले से नशीला कफ सीरप व नशीली दवाई बेची जा रही है शिकायत के बाद भी पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है। राजकुमारी ने बताया कि दो दिन से थाने का चक्कर लगा रही हूं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है। कहा कि नशे की चपेट में आकर बेटे और दोनों बेटियों की सेहत बर्बाद हो रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने मनाया सम्मान समारोह मिर्जापुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मीरजापुर द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों का योगदान अहम है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट समुदाय के बीच आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर भी विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार तथा नगर अध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गगन मौर्य ने की। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।1
- UP-मेरठ के वकीलों ने BJP सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. MP-MLA कोर्ट में अब वकील सांसद विधायकों की पैरवी नहीं करेंगे. कचहरी में सांसद विधायकों के घुसने पर रोक है और अब BJP को वोट भी नहीं दिया जाएगा. दो दिन पहले मेरठ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वकीलों से हुई वार्ता के दौरान हाईकोर्ट बेंच की मांग रिजेक्ट कर दी थी. सरकार के रवैया से वकील नाराज है. कचहरी और आसपास के इलाके में "बेंच नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाए गए.1
- बरेली पुलिस ने वसूली करने वाले एक कथित पत्रकार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक महिला का सहारा लेकर यह आरोपी उसके ससुराल वालों से ₹50000 की डिमांड कर रहे थे पैसा नहीं मिलने पर महिला को पुलिस ऑफिस में भेज कर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उकसाया था बरेली पुलिस ने वसूली करने वाले एक कथित पत्रकार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक महिला का सहारा लेकर यह आरोपी उसके ससुराल वालों से ₹50000 की डिमांड कर रहे थे पैसा नहीं मिलने पर महिला को पुलिस ऑफिस में भेज कर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उकसाया था1
- जसरा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त ना मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया ब्लॉक का घेराव अधिकारी से हुई नोक झोक प्रयागराज। विकासखंड जसरा परिसर में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब दर्जनों ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त न मिलने से नाराज होकर ब्लॉक पहुंच गए अधिकारियों से सवाल-जवाब कर रहे हैं। साथ में लाल साड़ी में कई महिलाएं और एक स्कूली बच्चा भी मौजूद है।ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरी किस्त का क्यों नहीं हो रहा है। वहीं अधिकारी पक्ष का कहना है कि कुछ आवास दूसरे की जमीन पर बन गए हैं और कुछ तालाब की जमीन पर बना दिए गए हैं इसलिए सत्यापन में मामला फंसा है। इस पर ग्रामीण भड़क गए और कहा जबरदस्ती की बात है नहीं सुनेंगे तो DM साहब के यहाँ बड़ा आंदोलन होगा। एक महिला ने रोते हुए कहा कि उसका आवास किसी और की जमीन पर दिखा दिया गया है, जबकि वह अलग गांव की निवासी है।मौके पर मौजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति घनश्याम कोटार्य और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में दूसरी किस्त जारी नहीं हुई तो वे सभी गांवों के लोगों को लेकर Dm कार्यालय पर धरना देंगे।1
- यमुनानगर क्षेत्र में मौसम का डबल अटैक - भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा प्रयागराज में मौसम का डबल अटैक - भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा प्रयागराज। मौसम विभाग ने प्रयागराज के लिए अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक बताए हैं। *प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -* 25 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक जिले में अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। *किसानों की बढ़ी चिंता -* यमुनानगर क्षेत्र में लगातार बारिश और हवा से धान की पकी हुई फसल खेत में ही गिरने के कगार पर है। किसान चिंतित हैं कि अगर बारिश नहीं रुकी तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। *प्रशासन की अपील -* 1. पक्के मकानों में सुरक्षित रहें। 2. पेड़, बिजली के खंभे और टावर से दूर रहें। 3. आंधी में खुले में न निकलें। 4. आकाशीय बिजली के समय बिजली उपकरण बंद रखें। 5. बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।1
- जूते का सोल निकल गया, फिर भी नहीं रुकी हिमाचल की बेटी की रफ्तार, 10 किलोमीटर की दौड़ में सीमा ने रचा इतिहास,16 साल बाद 10 हजार मीटर दौड़ में भारत ने जीता पदक जूते का सोल निकल गया, फिर भी नहीं रुकी हिमाचल की बेटी की रफ्तार, 10 किलोमीटर की दौड़ में सीमा ने रचा इतिहास,16 साल बाद 10 हजार मीटर दौड़ में भारत ने जीता पदक 10 किलोमीटर की लंबी दौड़, 25 चक्कर और सामने एशिया की दिग्गज धाविकाएं, बीच दौड़ में जूते का सोल भी निकल गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश की बेटी सीमा कुमारी ने हार नहीं मानी और भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत लिया एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर यानी 10 किलोमीटर दौड़ में सीमा कुमारी ने 32 मिनट 50.05 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया, सीमा की यह उपलब्धि इसलिए बेहद खास है क्योंकि इस स्पर्धा में भारत को 16 साल बाद एशियाई खेलों का पदक मिला है दौड़ की शुरुआत में सीमा ने शानदार रफ्तार दिखाई और शुरुआती 2,000 मीटर तक वह आगे चल रही थीं, इसके बाद उनके जूते का सोल निकलने लगा और उनकी स्थिति पीछे खिसकी, लेकिन उन्होंने दौड़ नहीं छोड़ी, करीब 2,000 मीटर बाकी रहने पर वह पांच धाविकाओं के समूह में पांचवे स्थान पर थीं और पदक की दौड़ पूरी तरह खुली हुई थी इसके बाद आया दौड़ का निर्णायक दौर, अंतिम 1,000 मीटर में सीमा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, आखिरी चरण में उन्होंने पीछे आ रही धाविकाओं को खुद से आगे नहीं निकलने दिया और कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया सीमा की यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में एशियाई खेलों का पदक जीतने वाली वह भारत की सिर्फ तीसरी महिला एथलीट हैं, इससे पहले 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने स्वर्ण और कविता राउत ने रजत पदक जीता था1
- राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने जनता की हुंकार को अपनी हुंकार बताया मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित आवास पर राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जनहित के मुद्दों को लेकर मंच की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी मंच की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्ताईस सितंबर, रविवार को मिलन पैलेस में शाम पांच बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मनोज श्रीवास्तव ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जनहित के मुद्दों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही राष्ट्रवादी मंच की स्थापना हुई है और जनता के सहयोग से ही मंच लगातार जनहित की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, निर्बल, निर्धन और कमजोर लोगों की लड़ाई के लिए राष्ट्रवादी मंच पीछे नहीं हटेगा। चाहे मामला दफ्तर का हो या किसी अधिकारी से जुड़ा हो, जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मंच संघर्ष करता रहेगा। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर होने वाले विभाजन का मंच हमेशा विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ताईस सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में जनहित से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों को भी जनमानस के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता जैसा आदेश देगी, मंच उसी के अनुसार आगे की लड़ाई लड़ेगा। दो हजार सत्ताईस के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता की हुंकार ही उनकी हुंकार होगी। इस अवसर पर मंच के नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मनोज दमकल, अनिल गुप्ता, आशीष पांडे, अखिलेश अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- बदायूं : सहसवान में चालक ने सिपाही पर ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास सिपाही ट्रक की वीडियो बना रहा था पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है बदायूं : सहसवान में चालक ने सिपाही पर ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास सिपाही ट्रक की वीडियो बना रहा था पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है1