logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

7 hrs ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UP-मेरठ के वकीलों ने BJP सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. MP-MLA कोर्ट में अब वकील सांसद विधायकों की पैरवी नहीं करेंगे. कचहरी में सांसद विधायकों के घुसने पर रोक है और अब BJP को वोट भी नहीं दिया जाएगा. दो दिन पहले मेरठ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वकीलों से हुई वार्ता के दौरान हाईकोर्ट बेंच की मांग रिजेक्ट कर दी थी. सरकार के रवैया से वकील नाराज है. कचहरी और आसपास के इलाके में "बेंच नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाए गए.
    1
    UP-मेरठ के वकीलों ने BJP सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. MP-MLA कोर्ट में अब वकील सांसद विधायकों की पैरवी नहीं करेंगे. 

कचहरी में सांसद विधायकों के घुसने पर रोक है और अब BJP को वोट भी नहीं दिया जाएगा.

दो दिन पहले मेरठ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वकीलों से हुई वार्ता के दौरान हाईकोर्ट बेंच की मांग रिजेक्ट कर दी थी. सरकार के रवैया से वकील नाराज है. कचहरी और आसपास के इलाके में "बेंच नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाए गए.
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सतीश पाल का नवरात्री #song#दवीगीत#2026#भक्ती#र्पव#जय#माॅ दुर्गा #भक्ति#song#jbj#muick#up#vayralrel
    1
    सतीश पाल  का नवरात्री #song#दवीगीत#2026#भक्ती#र्पव#जय#माॅ दुर्गा #भक्ति#song#jbj#muick#up#vayralrel
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (बेसहूपुर) गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार की देर रात चोरों ने मंदिर का पीतल का घंटा काटकर चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह करीब 06 बजे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंदिर से घंटा चोरी होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे और घंटा काटकर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मंदिर में बीते 4 सितंबर को भी चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली थी। लगातार दूसरी चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
    1
    वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश
वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (बेसहूपुर) गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार की देर रात चोरों ने मंदिर का पीतल का घंटा काटकर चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह करीब 06 बजे  पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंदिर से घंटा चोरी होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे और घंटा काटकर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी मंदिर में बीते 4 सितंबर को भी चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली थी। लगातार दूसरी चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पकार प्रख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा,तलत महमूद एवं साधना गोस्वामी रहे निर्णायक न्यूज टू इंडिया सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, प्रयागराज के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 को आशीर्वाद गेस्ट हाउस, जगाराम चौराहा, कटरा-प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशाम्बी जनपदों से माटीकला से जुड़े मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों ने अपनी स्वरचित कला कृतियों के साथ प्रतिभाग किया तीन सदस्यीय चयन समिति में प्रख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृतिविभग उत्तर प्रदेश, कलाध्यापक एवं एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद, एवं साधनागस्वामी द्वारा कला कृतियों की उत्कृष्टता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार ऋचा राज पत्नी स्व. चन्दन कुमार वर्मा, कालिन्दीपुरम प्रयागराज, द्वितीय पुरस्कार आदित्य प्रजापति पुत्र विजय कुमार, अल्लापुर प्रयागराज तथा तृतीय पुरस्कार आमन्त राय पुत्र बर्दी नारायण कौशरिया, प्रयागराज को प्रदान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख, बहरिया प्रयागराज द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने माटीकला के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए वर्तमान बाजार की आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में कृष्णा कुमार यादव, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी,जवाहर लाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी; राजेश कुमार सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी; नन्द लाल पटेल, ग्रामोद्योग अधिकारी-1; सुनील कुमार, कनिष्ठ सहायक; अमित कुमार, प्रधान सहायक; पवन यादव, वरिष्ठ सहायक मिर्जापुर; महेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्रधान सहायक; ओम प्रकाश मौर्य, औद्योगिक पर्यवेक्षक; उर्मिला, आशुलिपिक; संदीप कुमार, राम लाल, हिमांशु यादव, अनुज द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, दिनेश दूबे, आशीष यादव एवं महेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पकार प्रख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा,तलत महमूद एवं साधना गोस्वामी रहे निर्णायक
न्यूज टू इंडिया सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, प्रयागराज के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 को आशीर्वाद गेस्ट हाउस, जगाराम चौराहा, कटरा-प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशाम्बी जनपदों से माटीकला से जुड़े मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों ने अपनी स्वरचित कला कृतियों के साथ प्रतिभाग किया तीन सदस्यीय चयन समिति में प्रख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृतिविभग उत्तर प्रदेश, कलाध्यापक एवं एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद, एवं साधनागस्वामी द्वारा कला कृतियों की उत्कृष्टता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार ऋचा राज पत्नी स्व. चन्दन कुमार वर्मा, कालिन्दीपुरम प्रयागराज, द्वितीय पुरस्कार आदित्य प्रजापति पुत्र विजय कुमार, अल्लापुर प्रयागराज तथा तृतीय पुरस्कार आमन्त राय पुत्र बर्दी नारायण कौशरिया, प्रयागराज को प्रदान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख, बहरिया प्रयागराज द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने माटीकला के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए वर्तमान बाजार की आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में कृष्णा कुमार यादव, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी,जवाहर लाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी; राजेश कुमार सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी; नन्द लाल पटेल, ग्रामोद्योग अधिकारी-1; सुनील कुमार, कनिष्ठ सहायक; अमित कुमार, प्रधान सहायक; पवन यादव, वरिष्ठ सहायक मिर्जापुर; महेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्रधान सहायक; ओम प्रकाश मौर्य, औद्योगिक पर्यवेक्षक; उर्मिला, आशुलिपिक; संदीप कुमार, राम लाल, हिमांशु यादव, अनुज द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, दिनेश दूबे, आशीष यादव एवं महेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मांडा-कोरांव मार्ग पर आंधी-बारिश का कहर, 11 हजार वोल्ट के दो खंभे टूटे गिरधरपुर गांव के पास तारों समेत गिरे विद्युत खंभे, बड़ा हादसा टला मांडा, प्रयागराज। मांडा-कोरांव मार्ग पर स्थित गिरधरपुर गांव के पास शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के चलते 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के दो खंभे टूटकर तारों समेत गिर गए। खंभे टूटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति विद्युत तारों की चपेट में नहीं आया। इससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके पर तत्काल टीम भेजकर टूटे खंभों और गिरे तारों को सुरक्षित कराया जाए तथा नए खंभे लगाकर विद्युत व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। लोगों का कहना है कि खुले में गिरे बिजली के तारों के कारण यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बाद में हादसे की आशंका बनी रह सकती है। आंधी-बारिश के बीच दो विद्युत खंभे टूटने के बावजूद कोई जनहानि न होना राहत की बात रही।
    1
    मांडा-कोरांव मार्ग पर आंधी-बारिश का कहर, 11 हजार वोल्ट के दो खंभे टूटे
गिरधरपुर गांव के पास तारों समेत गिरे विद्युत खंभे, बड़ा हादसा टला
मांडा, प्रयागराज। मांडा-कोरांव मार्ग पर स्थित गिरधरपुर गांव के पास शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के चलते 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के दो खंभे टूटकर तारों समेत गिर गए। खंभे टूटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति विद्युत तारों की चपेट में नहीं आया। इससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके पर तत्काल टीम भेजकर टूटे खंभों और गिरे तारों को सुरक्षित कराया जाए तथा नए खंभे लगाकर विद्युत व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। लोगों का कहना है कि खुले में गिरे बिजली के तारों के कारण यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बाद में हादसे की आशंका बनी रह सकती है।
आंधी-बारिश के बीच दो विद्युत खंभे टूटने के बावजूद कोई जनहानि न होना राहत की बात रही।
    user_चंद्रकांत तेली
    चंद्रकांत तेली
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में चकबंदी की विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के धरने पर उप जिलाधिकारी घोरावल विकास सिंह पहुंचे उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिन किसानों की जमीन संबंधित जो भी गड़बड़ी हुई है चकबंदी विभाग द्वारा अपना दस्तावेज एक हालकनामा के साथ मेरे यहां प्रस्तुत करें मैं इसका निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करूंगा एसडीएम घोरावल के साथ क्षेत्राधिकार घोरावल राजेश कुमार राय थाना प्रभारी घोरावल बृजेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज घोरावल उदयनाथ मौर्य चकबंदी अधिकारी जिला जीत कानून गोह निर्भय कुमार मौर्य लेखपाल जयवीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा जिला सचिव संजय कुमार यादव संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव सूचना मंत्री सीताराम आज भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    1
    जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में चकबंदी की विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के धरने पर उप जिलाधिकारी घोरावल विकास सिंह पहुंचे
उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिन किसानों की जमीन संबंधित जो भी गड़बड़ी हुई है चकबंदी विभाग द्वारा अपना दस्तावेज एक हालकनामा के साथ मेरे यहां प्रस्तुत करें मैं इसका निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करूंगा एसडीएम घोरावल के साथ क्षेत्राधिकार घोरावल राजेश कुमार राय थाना प्रभारी घोरावल बृजेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज घोरावल उदयनाथ मौर्य चकबंदी अधिकारी जिला जीत  कानून गोह निर्भय कुमार मौर्य लेखपाल जयवीर सिंह,  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा जिला सचिव संजय कुमार यादव संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव सूचना मंत्री सीताराम आज भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वाराणसी में लंका पुलिस को बड़ी सफलता: तीन शातिर साइकिल चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की साइकिलें बरामद न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। पुलिस आयुक्त के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश पर DCP काशी जोन के निर्देशन, ADCP काशी जोन के पर्यवेक्षण और ACP भेलूपुर गौरव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना, CCTV फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर लंका पुलिस ने मु0अ0सं0 0489/2026 धारा 317(2) BNS से संबंधित तीन शातिर चोरों को BHU कैम्पस स्थित अकेला बाबा मंदिर वाले रास्ते से दिनांक 23.09.2026 को रात 23:50 बजे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान1. सूरज कन्नौजिया (20 वर्ष)2.शिवम कुमार (20 वर्ष)3.सोहम रंगीले मिश्रा (19 वर्ष)सभी निवासी थाना फूलपुर, वाराणसी पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे BHU कैम्पस और आस-पास के इलाकों से साइकिलें चोरी कर राहगीरों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उ0नि0 सौरभ तिवारी (चौकी प्रभारी BHU), उ0नि0 अनिल कुमार, का0 प्रमोद कुमार, का0 रंगराजन, का0 रामभवन प्रजापति, का0 रामबाबू।
    1
    वाराणसी में लंका पुलिस को बड़ी सफलता: तीन शातिर साइकिल चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की साइकिलें बरामद
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश पर DCP काशी जोन के निर्देशन, ADCP काशी जोन के पर्यवेक्षण और ACP भेलूपुर गौरव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
मुखबिर की सूचना, CCTV फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर लंका पुलिस ने मु0अ0सं0 0489/2026 धारा 317(2) BNS से संबंधित तीन शातिर चोरों को BHU कैम्पस स्थित अकेला बाबा मंदिर वाले रास्ते से दिनांक 23.09.2026 को रात 23:50 बजे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान1. सूरज कन्नौजिया (20 वर्ष)2.शिवम कुमार (20 वर्ष)3.सोहम रंगीले मिश्रा (19 वर्ष)सभी निवासी थाना फूलपुर, वाराणसी पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे BHU कैम्पस और आस-पास के इलाकों से साइकिलें चोरी कर राहगीरों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उ0नि0 सौरभ तिवारी (चौकी प्रभारी BHU), उ0नि0 अनिल कुमार, का0 प्रमोद कुमार, का0 रंगराजन, का0 रामभवन प्रजापति, का0 रामबाबू।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी से गूंजा चहनियां कुपोषण मुक्त ब्लॉक का लिया संकल्प प्रमुख ने बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम का मुख्य विषय हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी रहा इस दौरान क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया, मुख्य अतिथि ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांवों में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनका नियमित वजन स्वास्थ्य परीक्षण और दवा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली पंजीरी, दलिया सहित अन्य पोषण सामग्री पात्र लाभार्थियों को समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि गांव में एक भी बच्चा कुपोषित न रहे, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार गौतम मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद रहे इस अवसर पर शीतल गुप्ता बेबी पाण्डेय अंजनी निर्मला सुषमा, ऊषा सहित 76 समूह सखियां उपस्थित रहीं, अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने की।
    1
    हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी से गूंजा चहनियां कुपोषण मुक्त ब्लॉक का लिया संकल्प प्रमुख ने बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चन्दौली क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम का मुख्य विषय हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी रहा इस दौरान क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया, मुख्य अतिथि ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांवों में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनका नियमित वजन स्वास्थ्य परीक्षण और दवा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली पंजीरी, दलिया सहित अन्य पोषण सामग्री पात्र लाभार्थियों को समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि गांव में एक भी बच्चा कुपोषित न रहे, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार गौतम मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद रहे इस अवसर पर शीतल गुप्ता बेबी पाण्डेय अंजनी निर्मला सुषमा, ऊषा सहित 76 समूह सखियां उपस्थित रहीं, अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने की।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.