logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को शीघ्र गति देने के उद्देश्य मधुबनी विधायक माधव आनंद ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से की मुलाकात पटना,मधुबनी की सड़क योजनाओं को गति देने के लिए पथ निर्माण मंत्री से विधायक माधव आनंद ने की विस्तृत समीक्षा।मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को शीघ्र गति देने के उद्देश्य से विधायक माधव आनंद ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़क योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निधि चौक से रेलवे स्टेशन सड़क चौड़ीकरण, हनुमान मंदिर–मालगोदाम से गुमती नंबर-13 तक सड़क, कोतवाली चौक–पेठघाट सड़क, सकरी रोड, पंडौल बाजार से संबंधित सड़क, सिंघानिया चौक–स्टेडियम–महाराजगंज–गांधी चौक–सूड़ी हाई स्कूल मार्ग, कनकपुर–जगतपुर रिंग रोड, भिरसार–गंगापुर रिंग रोड के दक्षिणी भाग तथा आर.के. कॉलेज मुख्य द्वार से भुवना उद्यान मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति एवं आगे की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा हुई। गुमती नंबर-13 के लिए रेलवे और बिहार सरकार, दोनों स्तरों पर प्रयास विधायक माधव आनंद ने बताया कि गुमती नंबर-13 से संबंधित सड़क परियोजना को लेकर उनका प्रयास रेलवे मंत्रालय और बिहार सरकार, दोनों स्तरों पर लगातार जारी है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में माननीय रेल मंत्री से मुलाकात कर विषय को उठाया था। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की, जिसके बाद मुख्यमंत्री स्तर से पथ निर्माण विभाग के सचिव को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। मंगलवार को पथ निर्माण मंत्री के साथ हुई बैठक में भी इस विषय की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि रेलवे से संबंधित आवश्यक समन्वय के साथ-साथ बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के स्तर पर भी लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को जल्द आगे बढ़ाया जा सके। लगातार चौथी बार पथ निर्माण मंत्री से समीक्षा माधव आनंद ने कहा कि पथ निर्माण मंत्री के मंत्री बनने के बाद यह उनकी उनसे लगभग चौथी मुलाकात है। इससे पहले 11 सितंबर को शून्य काल समिति के सभापति के रूप में पथ निर्माण विभाग से संबंधित प्रश्नों की समीक्षा के दौरान भी मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की सड़क योजनाओं को प्रमुखता से रखा गया था। उन्होंने कहा कि मधुबनी की सड़क समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास केवल विधानसभा के सदन तक सीमित नहीं है। सदन में प्रश्न उठाने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों, विभागीय सचिव, संबंधित मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार समन्वय एवं समीक्षा की जा रही है। माधव आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की ओर से मधुबनी की विकास योजनाओं को लेकर सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। सरकार द्वारा योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध कराए जाने के साथ सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों में भी क्रमशः तेजी आ रही है। उन्होंने कहा, “मधुबनी की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। समस्याएँ मुझे विरासत में मिली हैं, लेकिन उनसे भागना मेरा उद्देश्य नहीं है। मेरा प्रयास है कि एक-एक समस्या को चिन्हित कर संबंधित विभाग और सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किया जाए तथा उसका समाधान जमीन पर दिखाई दे।” उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सवाल उठना लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है और जनता को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। “मेरा विश्वास है कि राजनीतिक बहस अपनी जगह है, लेकिन विकास का वास्तविक जवाब काम और परिणाम से ही दिया जाना चाहिए। मेरी नीयत और नीति स्पष्ट है तथा मधुबनी के विकास के लिए प्रयास में कोई कमी नहीं होगी।” उन्होंने मधुबनी की जनता से विकास कार्यों को लेकर भरोसा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इन सभी योजनाओं एवं अब तक किए गए प्रयासों से संबंधित आवश्यक पत्राचार, एनओसी, विभागीय संचार एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा रही है, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष रहे।

12 hrs ago
user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
तेज नारायण ब्रम्हर्षी
Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
12 hrs ago
919d5303-8992-4a19-8a3e-2a818726fc74

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को शीघ्र गति देने के उद्देश्य मधुबनी विधायक माधव आनंद ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से की मुलाकात पटना,मधुबनी की सड़क योजनाओं को गति देने के लिए पथ निर्माण मंत्री से विधायक माधव आनंद ने की विस्तृत समीक्षा।मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को शीघ्र गति देने के उद्देश्य से विधायक माधव आनंद ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़क योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निधि चौक से रेलवे स्टेशन सड़क चौड़ीकरण, हनुमान मंदिर–मालगोदाम से गुमती नंबर-13 तक सड़क, कोतवाली चौक–पेठघाट सड़क, सकरी रोड, पंडौल बाजार से संबंधित सड़क, सिंघानिया चौक–स्टेडियम–महाराजगंज–गांधी चौक–सूड़ी हाई स्कूल मार्ग, कनकपुर–जगतपुर रिंग रोड, भिरसार–गंगापुर रिंग रोड के दक्षिणी भाग तथा आर.के. कॉलेज मुख्य द्वार से भुवना उद्यान मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति एवं आगे की कार्यवाही पर विस्तार से

f7be2db5-45f7-43c9-aae5-f1b5a302959d

चर्चा हुई। गुमती नंबर-13 के लिए रेलवे और बिहार सरकार, दोनों स्तरों पर प्रयास विधायक माधव आनंद ने बताया कि गुमती नंबर-13 से संबंधित सड़क परियोजना को लेकर उनका प्रयास रेलवे मंत्रालय और बिहार सरकार, दोनों स्तरों पर लगातार जारी है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में माननीय रेल मंत्री से मुलाकात कर विषय को उठाया था। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की, जिसके बाद मुख्यमंत्री स्तर से पथ निर्माण विभाग के सचिव को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। मंगलवार को पथ निर्माण मंत्री के साथ हुई बैठक में भी इस विषय की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि रेलवे से संबंधित आवश्यक समन्वय के साथ-साथ बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के स्तर पर भी लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को जल्द आगे बढ़ाया जा सके। लगातार चौथी बार पथ निर्माण मंत्री से समीक्षा माधव आनंद ने कहा कि पथ निर्माण मंत्री के मंत्री बनने के बाद यह उनकी उनसे लगभग चौथी मुलाकात

74d28133-c077-4583-93c6-472fbc536739

है। इससे पहले 11 सितंबर को शून्य काल समिति के सभापति के रूप में पथ निर्माण विभाग से संबंधित प्रश्नों की समीक्षा के दौरान भी मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की सड़क योजनाओं को प्रमुखता से रखा गया था। उन्होंने कहा कि मधुबनी की सड़क समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास केवल विधानसभा के सदन तक सीमित नहीं है। सदन में प्रश्न उठाने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों, विभागीय सचिव, संबंधित मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार समन्वय एवं समीक्षा की जा रही है। माधव आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की ओर से मधुबनी की विकास योजनाओं को लेकर सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। सरकार द्वारा योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध कराए जाने के साथ सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों में भी क्रमशः तेजी आ रही है। उन्होंने कहा, “मधुबनी की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। समस्याएँ मुझे विरासत में मिली हैं, लेकिन उनसे भागना मेरा उद्देश्य नहीं है। मेरा प्रयास है कि एक-एक समस्या को चिन्हित कर संबंधित

25e371ae-3a1a-421c-bcd4-1dda7c33d522

विभाग और सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किया जाए तथा उसका समाधान जमीन पर दिखाई दे।” उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सवाल उठना लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है और जनता को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। “मेरा विश्वास है कि राजनीतिक बहस अपनी जगह है, लेकिन विकास का वास्तविक जवाब काम और परिणाम से ही दिया जाना चाहिए। मेरी नीयत और नीति स्पष्ट है तथा मधुबनी के विकास के लिए प्रयास में कोई कमी नहीं होगी।” उन्होंने मधुबनी की जनता से विकास कार्यों को लेकर भरोसा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इन सभी योजनाओं एवं अब तक किए गए प्रयासों से संबंधित आवश्यक पत्राचार, एनओसी, विभागीय संचार एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा रही है, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार
    1
    SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार
SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
  • निर्माणाधीन उमगांव कलुआही सड़क का जिला अधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण कर किया निरीक्षण सड़क पर बने गड्ढे पर गहरी चिंता प्रगट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का दिया सख्त आदेश सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति से कोई समझौता नहीं, सरकारी मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप सड़क निर्माण करने का सख्त आदेश मधुबनी। जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, मधुबनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन उमगांव–कलुआही सड़क का स्थल निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उमगांव–सहरसा पैकेज-1 के अंतर्गत निर्माणाधीन उक्त सड़क की कुल लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है। इसमें लगभग 11 किलोमीटर बाईपास तथा शेष 10 किलोमीटर मौजूदा सड़क का हिस्सा शामिल है। जिलाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात की सुगमता से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सड़क के कुछ हिस्सों की स्थिति खराब है तथा कई स्थानों पर गड्ढे एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास से न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सुगम होगी। उमगांव–कलुआही मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही सभी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया जाएगा। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी की इस पहल से निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के कार्य में तेजी आने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
    1
    निर्माणाधीन उमगांव कलुआही सड़क का जिला अधिकारी ने क्षेत्र  भ्रमण कर किया निरीक्षण सड़क पर बने गड्ढे पर गहरी चिंता प्रगट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का दिया सख्त आदेश
सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति से कोई समझौता नहीं, सरकारी मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप सड़क निर्माण करने का सख्त आदेश 
मधुबनी। 
जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, मधुबनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन उमगांव–कलुआही सड़क का स्थल निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि उमगांव–सहरसा पैकेज-1 के अंतर्गत निर्माणाधीन उक्त सड़क की कुल लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है। इसमें लगभग 11 किलोमीटर बाईपास तथा शेष 10 किलोमीटर मौजूदा सड़क का हिस्सा शामिल है। जिलाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात की सुगमता से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सड़क के कुछ हिस्सों की स्थिति खराब है तथा कई स्थानों पर गड्ढे एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही  सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास से न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सुगम होगी। उमगांव–कलुआही मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही सभी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया जाएगा। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 
जिलाधिकारी की इस पहल से निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के कार्य में तेजी आने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    7 hrs ago
  • पत्रकार सीमाब अख्तर की रिहाई के बाद बड़ा बयान! पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद पत्रकार सीमाब अख्तर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और पूरे मामले को लेकर अपनी बात साझा की। रिहाई के बाद उन्होंने क्या कहा और किन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी? सुनिए उनका पूरा बयान। #सीमाबअख्तर #पत्रकार #पत्रकारिता #पुलिसहिरासत #रिहाई #बयान #BreakingNews #LatestNews #BiharNews #MadhubaniNews #Madhubani #KhabarHalchal
    1
    पत्रकार सीमाब अख्तर की रिहाई के बाद बड़ा बयान!
पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद पत्रकार सीमाब अख्तर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और पूरे मामले को लेकर अपनी बात साझा की। रिहाई के बाद उन्होंने क्या कहा और किन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी? सुनिए उनका पूरा बयान।
#सीमाबअख्तर #पत्रकार #पत्रकारिता #पुलिसहिरासत #रिहाई #बयान #BreakingNews #LatestNews #BiharNews #MadhubaniNews #Madhubani #KhabarHalchal
    user_Khabar halchal
    Khabar halchal
    Classified ads newspaper publisher मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    12 hrs ago
  • दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।
    1
    दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन 
दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया
दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन
दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए।
मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।
दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की।
कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।
    user_Janki news 24
    Janki news 24
    Darbhanga, Bihar•
    10 hrs ago
  • NH27 पर कन्हौली पूल के समीप 16 चक्के कंटेनर गिरा 30 फीट नीचे। आशंका जताया जा रहा है कि फुलपरास के तरफ जा रही बालू से लदी 16चक्के कंटेनर के चालक की आँख लगने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस आकस्मिक दुर्घटना में चालक परिचालक घायल बताया जा रहा है।
    1
    NH27 पर कन्हौली पूल के समीप 16 चक्के कंटेनर गिरा 30 फीट नीचे।
आशंका जताया जा रहा है कि फुलपरास के तरफ जा रही बालू से लदी 16चक्के कंटेनर के चालक की आँख लगने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस आकस्मिक दुर्घटना में चालक परिचालक घायल बताया जा रहा है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    11 hrs ago
  • Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts l Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts 🔥 Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! 🏍️🎉 पुराने वाहन को एक्सचेंज करें और पाएं ₹6,500 तक का Bonus 💰 साथ ही ग्राहकों के लिए FREE Full Tank Petrol ⛽ | FREE Helmet 🪖 | FREE Trolley Bag 🧳 | और कई शानदार Gifts 🎁 🏍️ TVS Raider के नए Blue Colour पर भी Special Offer 🛵 Jupiter पर भी खास ऑफर! ✨ Vishwakarma Puja Special Offer — Diwali का इंतज़ार क्यों? 📍 Vicky TVS, Darbhanga 👉 ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आज ही शोरूम पहुंचें। #DarbhangaLive #Darbhanga #VickyTVS #TVS #TVSBikes #TVSScooty #VishwakarmaPuja #PujaOffer #SpecialOffer #DiwaliOffer #BikeOffer #ScooterOffer #ExchangeOffer #BonusOffer #FreeGifts #DarbhangaNews #BiharNews #Mithila #BigOffer #TVSOffer #bikelovers
    1
    Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts
l
Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts
🔥 Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! 🏍️🎉
पुराने वाहन को एक्सचेंज करें और पाएं ₹6,500 तक का Bonus 💰
साथ ही ग्राहकों के लिए FREE Full Tank Petrol ⛽ | FREE Helmet 🪖 | FREE Trolley Bag 🧳 | और कई शानदार Gifts 🎁
🏍️ TVS Raider के नए Blue Colour पर भी Special Offer
🛵 Jupiter पर भी खास ऑफर!
✨ Vishwakarma Puja Special Offer — Diwali का इंतज़ार क्यों?
📍 Vicky TVS, Darbhanga
👉 ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आज ही शोरूम पहुंचें।
#DarbhangaLive #Darbhanga #VickyTVS #TVS #TVSBikes #TVSScooty #VishwakarmaPuja #PujaOffer #SpecialOffer #DiwaliOffer #BikeOffer #ScooterOffer #ExchangeOffer #BonusOffer #FreeGifts #DarbhangaNews #BiharNews #Mithila #BigOffer #TVSOffer #bikelovers
    user_DARBHANGA LIVE NEWS
    DARBHANGA LIVE NEWS
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    15 hrs ago
  • चुनाव के पहले : अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा ! चुनाव के बाद : बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया ! प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग
    1
    चुनाव के पहले :
अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा !

चुनाव के बाद :
बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया !
प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    16 hrs ago
  • मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार, मधुबनी SSP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    1
    मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार, मधुबनी SSP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.