logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 70/25 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गि शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 70/25 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सियानी गांव निवासी जगन केवट (पिता- स्वर्गीय प्रसादी केवट) एवं बदहो केवट (पिता- स्वर्गीय सोमन केवट) के रूप में की गई है। इस संबंध में करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों अभियुक्त लंबे समय से मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

6 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
6 hrs ago

शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 70/25 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गि शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 70/25 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सियानी गांव निवासी जगन केवट (पिता- स्वर्गीय प्रसादी केवट) एवं बदहो केवट (पिता- स्वर्गीय सोमन केवट) के रूप में की गई है। इस संबंध में करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों अभियुक्त लंबे समय से मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from Patna and nearby areas
  • *LPG Crisis:* चार दिन से चूड़ा-चना खाकर जी रहे हैं, अभी भूख लगी है लेकिन पैसा नहीं खाने के लिए। बिहार के लोग ऐसे ही मर जाएंगे!!
    1
    *LPG Crisis:* चार दिन से चूड़ा-चना खाकर जी रहे हैं, अभी भूख लगी है लेकिन पैसा नहीं खाने के लिए। बिहार के लोग ऐसे ही मर जाएंगे!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 33 में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर परिषद द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरते नजर आए। वार्ड पार्षद के सहयोग से फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिल रही है।हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष गर्मी में उत्पन्न होती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
    1
    लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 33 में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर परिषद द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरते नजर आए। वार्ड पार्षद के सहयोग से फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिल रही है।हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष गर्मी में उत्पन्न होती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • नालंदा में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: लहेरी, इस्लामपुर और चिकसौरा में एक साथ छापेमारी Nalanda Police @biharpoliceofficial
    1
    नालंदा में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: लहेरी, इस्लामपुर और चिकसौरा में एक साथ छापेमारी Nalanda Police  @biharpoliceofficial
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 min ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    43 min ago
  • बिहार के अंदौली दरवेशपुरा पंचायत की सियासत इन दिनों फिर चर्चा में है। पिछले करीब 20 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय राकेश पासवान एक बार फिर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। पिछले मुखिया चुनाव में उन्हें महज 57 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जनता से दूरी नहीं बनाई और लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहे। राकेश पासवान का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत का समग्र विकास करना है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों को लेकर वे लगातार जनता के बीच काम करते रहे हैं। अब देखना होगा कि 20 साल की मेहनत, जनता का भरोसा और सामाजिक समर्थन क्या इस बार उन्हें मुखिया की कुर्सी तक पहुंचा पाता है या नहीं। वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    बिहार के अंदौली दरवेशपुरा पंचायत की सियासत इन दिनों फिर चर्चा में है।
पिछले करीब 20 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय राकेश पासवान एक बार फिर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा में हैं।
पिछले मुखिया चुनाव में उन्हें महज 57 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जनता से दूरी नहीं बनाई और लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहे।
राकेश पासवान का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत का समग्र विकास करना है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों को लेकर वे लगातार जनता के बीच काम करते रहे हैं।
अब देखना होगा कि 20 साल की मेहनत, जनता का भरोसा और सामाजिक समर्थन क्या इस बार उन्हें मुखिया की कुर्सी तक पहुंचा पाता है या नहीं।
वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • खेला अजब के समैया खेलबलस 😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭 😭😭
    1
    खेला अजब के समैया खेलबलस 😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭 😭😭
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    3 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई कर्मी लौटे काम पर, 10 दिनों में वेतन भुगतान का आश्वासन चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बीते कई दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था सोमवार को आंशिक रूप से पटरी पर लौटती नजर आई। तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद पुनः काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मियों को 10 दिनों के भीतर बकाया तीन महीने का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है। इसी भरोसे के आधार पर कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया। सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मी दोपहर करीब 12:00 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य करते नजर आए। हालांकि हड़ताल के कारण पिछले दिनों कई वार्डों में कूड़े का अंबार लग गया था, जिससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब नियमित सफाई व्यवस्था बहाल होगी और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं प्रशासन की ओर से भी आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई कर्मी लौटे काम पर, 10 दिनों में वेतन भुगतान का आश्वासन
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बीते कई दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था सोमवार को आंशिक रूप से पटरी पर लौटती नजर आई। तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद पुनः काम शुरू कर दिया है।
इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मियों को 10 दिनों के भीतर बकाया तीन महीने का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है। इसी भरोसे के आधार पर कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।
सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मी दोपहर करीब 12:00 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य करते नजर आए। हालांकि हड़ताल के कारण पिछले दिनों कई वार्डों में कूड़े का अंबार लग गया था, जिससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब नियमित सफाई व्यवस्था बहाल होगी और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं प्रशासन की ओर से भी आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • कभी तो बिहार के लोगों का भी जीवन सुधरेगा, इसी विश्वास के साथ इतनी मेहनत कर रहा हूं!!
    1
    कभी तो बिहार के लोगों का भी जीवन सुधरेगा, इसी विश्वास के साथ इतनी मेहनत कर रहा हूं!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    10 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.