लखीसराय नया बाजार वार्ड संख्या 33 में गहराया पर जल संकट पानी का टैंकर बना सहारा लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 33 में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर परिषद द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरते नजर आए। वार्ड पार्षद के सहयोग से फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिल रही है।हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष गर्मी में उत्पन्न होती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
लखीसराय नया बाजार वार्ड संख्या 33 में गहराया पर जल संकट पानी का टैंकर बना सहारा लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 33 में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर परिषद द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरते नजर आए। वार्ड पार्षद के सहयोग से फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिल रही है।हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष गर्मी में उत्पन्न होती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
- अनमोल एप से एएनएम के कार्य में आएगी प्रदर्शित। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुई प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सरवन कुमार अनु सरवन सह मूल्यांकन सहायक नीरज कुमार मंगलम बीसीएम माला कुमारी एवं सभी एएनएम उपस्थित थी प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सरवन कुमार के द्वारा अनमोल एप के नए वर्जन जो भारत सरकार के द्वारा विकसित की गई है उसको लेकर विस्तृत जानकारी दी गई प्रतिमाह गर्भवती महिलाएं एवं नवजात शिशु को एएनएम के द्वारा टीकाकृत किया जाता है इसकी जानकारी के लिए डिजिटल व्यवस्था है अनमोल एप इस ऐप के माध्यम से गर्भवती महिलाएं एवं नवजात शिशु हिंदुस्तान के किसी भी कोने में जिस दवा का टीका लगा चुके हैं उसकी जानकारी लाभुक के आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर डालते ही पता चल जाएगा साथ ही साथ आर आई के माध्यम से जो एएनएम के द्वारा क्षेत्र में परिवर्मन कर टीकाकृत किया जाता है उसे कार्य में भी पारदर्शिता आएगी क्योंकि अगले माह जिस गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु को टीकाकृत किया गया है उनको अगर इस माह किसी कारण या लापरवाही बस सुई लगाने से वंचित रह जाते हैं तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को होगी और विभाग उन्हें तुरंत निर्देशित करेगा जिस कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बढ़ेगी अनमोल एप पर कैसे कार्य करेंगे सुई लगाने के तुरंत बाद कैसे अपडेट करेंगे इन सभी प्रकार की जानकारी प्रशिक्षण में दी गई।1
- लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 33 में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर साल पानी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर परिषद द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरते नजर आए। वार्ड पार्षद के सहयोग से फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिल रही है।हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष गर्मी में उत्पन्न होती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।1
- झाझा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बेलाटांड़ गांव की रहने वाली पूजा कुमारी से मरहम-पट्टी के नाम पर 500 रुपये ले लिए गए। पीड़िता के अनुसार, शनिवार रात पारिवारिक विवाद में उसके साथ मारपीट हुई थी, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए झाझा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां एक स्वास्थ्यकर्मी ने इलाज के बदले पैसे की मांग की। सोमवार को जब महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, तो परिजनों ने इस मामले को उठाया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने संज्ञान लिया है। उन्होंने परिजनों से लिखित शिकायत देने को कहा है और आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी अस्पताल में किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- JAMUI SBI RSETI के सभी साथी हमारे आश्रम के BRC केंद्र पर प्रशिक्षण के लिए आए हैं। यहाँ उन्हें फसल घुट्टी बनाने और उसके उपयोग की जानकारी दी जा रही है।1
- Post by Jamui Samachar Tak news1
- Post by Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़1
- शेखपुरा - भाजपा ने वाजिदपुर मुख्य कार्यालय में मनाया 47वां स्थापना दिवस. कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर किरण धई सिन्हा उपस्थित हुये. भाजपा कार्यालय में सक्रिय कार्यकताओं के द्वारा झंडा तोलन एवं कमल पुष्प चिन्ह बनाकर शुरूआत किया गया. वहीं मुख्य अतिथि को ज़िला अध्यक्ष रेशमा भारती सहित सैकड़ों महिलाओं ने अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. समारोह की अध्यक्षता रेशमा भारती ने किया एवं मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर पासवान ने किया. भाजपा के 47वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में सैकड़ों महिला शक्ति सदस्य मौजूद हुये. मुख्य अतिथि किरण धई ने देश के आजादी जनसंघ एवं पार्टी की स्थापना को लेकर वर्तमान सरकार की उपलब्धियां एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. इस कार्यक्रम में जिला पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार बिंद, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजीव कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, पंकज गुप्ता, अवधेश पाण्डेय, रणजीत सिंह, नीतू सिंह, रूपा देवी, विभूति कुमार सिंह, रितेश कुमार, रवि वर्मा, मुकेश प्रसाद सिंह, उषा सिंह, प्रमिला देवी, उषा सिंह एवं अन्य सैकड़ो के संख्या में सदस्य उपस्थित हुए.1
- Jamui रेलवे स्टेशन पर सतर्क पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो बच्चों को डायल 112 पुलिस ने सुरक्षित उनके परिजनों से मिला दिया। मिले बच्चों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी 12 वर्षीय अब्दुल अंसारी और मो. अलतमस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मदरसा से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बिस्कुट खिलाया। बिस्कुट खाने के बाद बच्चों को अजीब महसूस होने लगा। बच्चों के अनुसार, वह व्यक्ति उन्हें स्टेशन के किनारे खड़ा कर पास ही मौजूद था, लेकिन पुलिसकर्मी को देखते ही मौके से फरार हो गया। इस दौरान डायल 112 वाहन के चालक अंजय ने बच्चों को डरे-सहमे हालत में देखा और तुरंत उनसे पूछताछ की। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने परिजनों से संपर्क किया और वीडियो कॉल के जरिए पहचान सुनिश्चित कराई। बाद में बच्चों को सुरक्षित Railway Protection Force (RPF) के हवाले कर दिया गया, जहां से उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। 👉 पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। Jamui News, Police Alert, Child Safety, RPF News, Bihar News, Breaking News, Hindi News, Latest News1