विधायक राजीव तरारा ने नामित सभासदों का किया स्वागत,जनप्रतिनिधियों को साथ मिलकर करना होगा क्षेत्र का विकास,विधायक अमरोहा जनपद को धनौरा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के आवास पर धनौरा, गजरौला और बछरायूं नगर निकायों के नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी के अलावा नामित सभासद सत्यपाल पाल,कुसुम अग्रवाल, जसवीर सिंह, राहुल आर्य, सुरेन्द्र सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी, शेख चिरगुद्दीन, वैभव गोयल, मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, सभासद देवेश शर्मा, दिले चौधरी, अरुण दीक्षित, अनिल अग्रवाल, चन्द्रपाल पाल और प्रशांक त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक राजीव तरारा ने नामित सभासदों का किया स्वागत,जनप्रतिनिधियों को साथ मिलकर करना होगा क्षेत्र का विकास,विधायक अमरोहा जनपद को धनौरा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के आवास पर धनौरा, गजरौला और बछरायूं नगर निकायों के नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के नौ
वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी के अलावा नामित सभासद सत्यपाल पाल,कुसुम अग्रवाल, जसवीर सिंह, राहुल आर्य, सुरेन्द्र सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी, शेख चिरगुद्दीन, वैभव गोयल, मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, सभासद देवेश शर्मा, दिले चौधरी, अरुण दीक्षित, अनिल अग्रवाल, चन्द्रपाल पाल और प्रशांक त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Post by India News1
- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला टीपी नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल के बाहर खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शादी समारोह में शामिल होने आए एक मेहमान पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंग होटल के अंदर घुस आए और पीड़ित को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ नजर आ रही है। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Jpn7 News1
- दिनांक 24.03.2026 को यातायात पुलिस जनपद अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर ओवरस्पीड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए गए। ⚠️ सभी वाहन चालकों से अपील है कि— ➡️ निर्धारित गति सीमा का पालन करें ➡️ वाहन चलाते समय सतर्क एवं जिम्मेदार रहें ➡️ तेज रफ्तार न केवल आपका, बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरे में डालती है 🚗 “स्पीड कंट्रोल में रखें, सुरक्षित सफर अपनाएं”1
- जिला अमरोहा ग्राम वाजिदपुर के निकित की कहानी जो खेत मे काम करता था उसके ग्राम वाजिदपुर में एक दिन अचानक बहुत ज्यादा बारिश हुई और आधी तूफान भी आए थे । तूफान के कारण उसकी गेहूं की फसल गिर गई थी लेकिन उसने बिना डरे हिम्मत से काम लिया1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल1
- यूपी: भय्या में सब बताउवा, मेरी शादी हुई वी है उस लड़की से, फिर थप्पड़ बरसने की आवाज गूँजने लगी। हापुड में ये शख्स अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके आया था, पत्नी जाना नहीं चाहती थी, बात नरमा गर्मी पर आई तो पत्नी ने शोर मचा दिया। पब्लिक ने बिना कुछ सोचे समझे धुनाई कर दी। "कभी कभी इंसान गफलत का शिकार हो जाया करता है"1
- अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की खुशी में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे बजाते हुए बारात के रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दूल्हे अरमान की बारात निकलने की तैयारी के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, मुस्तरी, सेफ अली, निदा, सुब्हान, गुलिस्तां, फातमा, सलीम, मुस्कान, फैजान और शाहजहां समेत कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विवाद के चलते दूल्हे अरमान की बारात थाना देहात क्षेत्र के मीरा सराय नहीं जा सकी।2