logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा में डीजे को लेकर बवाल, दो पक्षों में पथराव — 7 घायल, 8 गिरफ्तार, दूल्हे की नहीं निकली बारात अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की खुशी में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे बजाते हुए बारात के रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दूल्हे अरमान की बारात निकलने की तैयारी के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, मुस्तरी, सेफ अली, निदा, सुब्हान, गुलिस्तां, फातमा, सलीम, मुस्कान, फैजान और शाहजहां समेत कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विवाद के चलते दूल्हे अरमान की बारात थाना देहात क्षेत्र के मीरा सराय नहीं जा सकी।

14 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

अमरोहा में डीजे को लेकर बवाल, दो पक्षों में पथराव — 7 घायल, 8 गिरफ्तार, दूल्हे की नहीं निकली बारात अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की खुशी में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे बजाते हुए बारात के रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह

करीब 10 बजे दूल्हे अरमान की बारात निकलने की तैयारी के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, मुस्तरी, सेफ अली, निदा, सुब्हान, गुलिस्तां, फातमा, सलीम, मुस्कान, फैजान और शाहजहां समेत कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विवाद के चलते दूल्हे अरमान की बारात थाना देहात क्षेत्र के मीरा सराय नहीं जा सकी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज धमाका: 4 मजदूरों की मौत, 18 का रेस्क्यू। 7 नामजद आरोपियों पर केस, 3 गिरफ्तार
    1
    प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज धमाका: 4 मजदूरों की मौत, 18 का रेस्क्यू। 7 नामजद आरोपियों पर केस, 3 गिरफ्तार
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अमरोहा के टीपी नगर में शादी समारोह के दौरान एक छोटे से विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात के वक्त होटल में दावत खाने आए एक मेहमान की खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूट जाने पर दबंगों का गुस्सा भड़क उठा। एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने मिलकर उस मेहमान को होटल से बाहर खींच निकाला और लाठियों-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दबंग मेहमान को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। घायल मेहमान को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। यह घटना अमरोहा में छोटी-छोटी बातों पर हो रही हिंसा की नई मिसाल बन गई है। शादी जैसे खुशी के मौके पर ऐसी वारदात ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। (सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।)
    1
    अमरोहा के टीपी नगर में शादी समारोह के दौरान एक छोटे से विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात के वक्त होटल में दावत खाने आए एक मेहमान की खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूट जाने पर दबंगों का गुस्सा भड़क उठा। एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने मिलकर उस मेहमान को होटल से बाहर खींच निकाला और लाठियों-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दबंग मेहमान को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। घायल मेहमान को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
यह घटना अमरोहा में छोटी-छोटी बातों पर हो रही हिंसा की नई मिसाल बन गई है। शादी जैसे खुशी के मौके पर ऐसी वारदात ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। (सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।)
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 75,000 रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
    2
    जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 75,000 रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस पूरी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने का है गंभीर मामला पीड़ित हुआ गंभीर बीमार नही मिली पीड़ित की बाइक पुलिस है चोरो को पकड़ने में नाकाम।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने का है गंभीर मामला पीड़ित हुआ गंभीर बीमार नही मिली पीड़ित की बाइक पुलिस है चोरो को पकड़ने में नाकाम।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    43 min ago
  • बीबी या बबाल! 10 साल पहले राजू तिवारी की शादी अंकिता से हुई थी. शादी के बाद अंकिता अधिकतर मायके में ही रही. 2024 में अंकिता अपने मौसेरे भाई के साथ भाग गयी. परिवार किसी तरह उसे वापस लाया. पंचायत के बाद अंकिता ससुराल लौट आयी. 21 जनवरी को अंकिता जेवर लेकर गुम हो गयी. मगर राजू की बात पर किसी ने यकीन नही किया. अंकिता के परिजनों ने राजू और उसके पिता के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज करा दिया. राजू को जेल जाना पड़ा. पुलिस ने तफ्तीश की और अंकिता अपने प्रेमी और मौसेरे भाई रामू मिश्रा के साथ हरियाणा में मिली. पुलिस ने अब केस दर्ज करके अंकिता के परिजनों को जेल भेजा है. पुलिस ने अंकिता की बरामदगी का वीडियो जारी किया है, गूगल लोकेशन के साथ.
    1
    बीबी या बबाल!
10 साल पहले राजू तिवारी की शादी अंकिता से हुई थी. शादी के बाद अंकिता अधिकतर मायके में ही रही. 2024 में अंकिता अपने मौसेरे भाई के साथ भाग गयी. परिवार किसी तरह उसे वापस लाया. पंचायत के बाद अंकिता ससुराल लौट आयी. 
21 जनवरी को अंकिता जेवर लेकर गुम हो गयी. मगर राजू की बात पर किसी ने यकीन नही किया. अंकिता के परिजनों ने राजू और उसके पिता के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज करा दिया. 
राजू को जेल जाना पड़ा. पुलिस ने तफ्तीश की और अंकिता अपने प्रेमी और मौसेरे भाई रामू मिश्रा के साथ हरियाणा में मिली.
पुलिस ने अब केस दर्ज करके अंकिता के परिजनों को जेल भेजा है.  
पुलिस ने अंकिता की बरामदगी का वीडियो जारी किया है, गूगल लोकेशन के साथ.
    user_नासिर हुसैन
    नासिर हुसैन
    बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नवरात्रि के अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा फलाहार कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष धामपुर। क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार शाम राधा कृष्ण मंदिर, मोहल्ला गुजरातियान धामपुर में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक है, ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और संगठन की एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने फलाहार ग्रहण किया और धार्मिक चर्चा भी की गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. आर्य एडवोकेट एवं महासचिव अली खान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
    2
    नवरात्रि के अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा फलाहार कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष 
धामपुर। क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार शाम राधा कृष्ण मंदिर, मोहल्ला गुजरातियान धामपुर में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक है, ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और संगठन की एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने फलाहार ग्रहण किया और धार्मिक चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. आर्य एडवोकेट एवं महासचिव अली खान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमरोहा जनपद को धनौरा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के आवास पर धनौरा, गजरौला और बछरायूं नगर निकायों के नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी के अलावा नामित सभासद सत्यपाल पाल,कुसुम अग्रवाल, जसवीर सिंह, राहुल आर्य, सुरेन्द्र सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी, शेख चिरगुद्दीन, वैभव गोयल, मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, सभासद देवेश शर्मा, दिले चौधरी, अरुण दीक्षित, अनिल अग्रवाल, चन्द्रपाल पाल और प्रशांक त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    अमरोहा जनपद को धनौरा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के आवास पर धनौरा, गजरौला और बछरायूं नगर निकायों के नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी के अलावा नामित सभासद सत्यपाल पाल,कुसुम अग्रवाल, जसवीर सिंह, राहुल आर्य, सुरेन्द्र सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी, शेख चिरगुद्दीन, वैभव गोयल, मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, सभासद देवेश शर्मा, दिले चौधरी, अरुण दीक्षित, अनिल अग्रवाल, चन्द्रपाल पाल और प्रशांक त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अगर मैं 1 किलो चीनी खरीदता हूँ और आज सिर्फ 800 ग्राम इस्तेमाल करता हूँ, तो दुकानदार आधी रात को बाकी चीनी लेने नहीं आता। तो मेरा टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसा क्यों करता है? डेटा हमारी डिजिटल संपत्ति है। हमने इसके लिए भुगतान किया है। यह हमारा है। संसद में यह मुद्दा उठाने के लिए @raghav_chadha को धन्यवाद।
    1
    अगर मैं 1 किलो चीनी खरीदता हूँ और आज सिर्फ 800 ग्राम इस्तेमाल करता हूँ, तो दुकानदार आधी रात को बाकी चीनी लेने नहीं आता। तो मेरा टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसा क्यों करता है?
डेटा हमारी डिजिटल संपत्ति है। हमने इसके लिए भुगतान किया है। यह हमारा है।
संसद में यह मुद्दा उठाने के लिए @raghav_chadha को धन्यवाद।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.