Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोबाइल फोन डाटा के time लिमिट और उपभोक्ता की परेशानी को सांसद राघव चड्डा ने संसद में उठाया अगर मैं 1 किलो चीनी खरीदता हूँ और आज सिर्फ 800 ग्राम इस्तेमाल करता हूँ, तो दुकानदार आधी रात को बाकी चीनी लेने नहीं आता। तो मेरा टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसा क्यों करता है? डेटा हमारी डिजिटल संपत्ति है। हमने इसके लिए भुगतान किया है। यह हमारा है। संसद में यह मुद्दा उठाने के लिए @raghav_chadha को धन्यवाद।
JAI HIND MEDIA
मोबाइल फोन डाटा के time लिमिट और उपभोक्ता की परेशानी को सांसद राघव चड्डा ने संसद में उठाया अगर मैं 1 किलो चीनी खरीदता हूँ और आज सिर्फ 800 ग्राम इस्तेमाल करता हूँ, तो दुकानदार आधी रात को बाकी चीनी लेने नहीं आता। तो मेरा टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसा क्यों करता है? डेटा हमारी डिजिटल संपत्ति है। हमने इसके लिए भुगतान किया है। यह हमारा है। संसद में यह मुद्दा उठाने के लिए @raghav_chadha को धन्यवाद।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अमरोहा के टीपी नगर में शादी समारोह के दौरान एक छोटे से विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात के वक्त होटल में दावत खाने आए एक मेहमान की खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूट जाने पर दबंगों का गुस्सा भड़क उठा। एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने मिलकर उस मेहमान को होटल से बाहर खींच निकाला और लाठियों-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दबंग मेहमान को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। घायल मेहमान को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। यह घटना अमरोहा में छोटी-छोटी बातों पर हो रही हिंसा की नई मिसाल बन गई है। शादी जैसे खुशी के मौके पर ऐसी वारदात ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। (सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।)1
- अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की खुशी में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे बजाते हुए बारात के रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दूल्हे अरमान की बारात निकलने की तैयारी के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, मुस्तरी, सेफ अली, निदा, सुब्हान, गुलिस्तां, फातमा, सलीम, मुस्कान, फैजान और शाहजहां समेत कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विवाद के चलते दूल्हे अरमान की बारात थाना देहात क्षेत्र के मीरा सराय नहीं जा सकी।2
- दिनांक 24.03.2026 को यातायात पुलिस जनपद अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर ओवरस्पीड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए गए। ⚠️ सभी वाहन चालकों से अपील है कि— ➡️ निर्धारित गति सीमा का पालन करें ➡️ वाहन चलाते समय सतर्क एवं जिम्मेदार रहें ➡️ तेज रफ्तार न केवल आपका, बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरे में डालती है 🚗 “स्पीड कंट्रोल में रखें, सुरक्षित सफर अपनाएं”1
- जिला अमरोहा ग्राम वाजिदपुर के निकित की कहानी जो खेत मे काम करता था उसके ग्राम वाजिदपुर में एक दिन अचानक बहुत ज्यादा बारिश हुई और आधी तूफान भी आए थे । तूफान के कारण उसकी गेहूं की फसल गिर गई थी लेकिन उसने बिना डरे हिम्मत से काम लिया1
- एंकर:जनपद संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में महंत ने पक्षकार बनने की याचिका दायर की साथ ही याचिका में नमाज पर रोक लगाने की भी मांग की। वी/ओ:जनपद संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई संभल स्थित जिला अदालत चंदौसी सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की कोर्ट में चल रहा है जहां आज संभल की गुन्नौर तहसील के जुनावई के विश्व सिद्ध पीठ दुर्गादास मणि के महंत रमाकांत पुरी महाराज द्वारा अपने को पक्षकार बनने की याचिका दायर की गई साथ ही मांग की गई कि उक्त हरिहर मंदिर में नमाज पर रोक लगाई जाए या हिंदुओं को भी पूजा की अनुमति दी जाए । वही इस मामले में महंत के अधिवक्ता विक्रम सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि संभल की शाही जामा मस्जिद जो कि हरिहर मंदिर है जिसके चलते आज मैने महंत रमाकांत पुरी महाराज की तरफ से सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्हें पक्षकार बनाए जाने की मांग है क्योंकि महाराज जी महंत हैं उनको ग्रंथों का ज्ञान भी है इसके अलावा हमारी मांग यह भी है कि जब हरिहर मंदिर को माननीय अदालत ने विवादित ढांचा माना है फिर वहां नमाज की अनुमति क्यों है वहां नमाज पर रोक लगाई जाए यदि रोक नहीं लगे तो हिंदू समाज को भी वहां पूजा की अनुमति दी जाए। संभल की गुन्नौर तहसील के जुनावई में स्थित विश्व सिद्ध पीठ दुर्गा दास मणि के महंत रमाकांत पुरी महाराज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संभल का हरिहर मंदिर ढांचे के रूप में बना हुआ है कोर्ट में सुनवाई हो रही है जो ढांचा है उसमें नमाज होती है उससे सनातनियों और हिंदुओं की भावनाएं आहत होती है इसीलिए वहां पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई जाए यदि रोक न लगे तो वहां हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति दी जाए साथ ही इस मामले में पक्षकार बनने के लिए भी चंदौसी की सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह की कोर्ट में आवेदन दिया है।4
- बरेली में नारी सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का बड़ा अभियान जारी है, जहां एक तरफ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर एक्शन भी देखने को मिल रहा है…”1
- अगर मैं 1 किलो चीनी खरीदता हूँ और आज सिर्फ 800 ग्राम इस्तेमाल करता हूँ, तो दुकानदार आधी रात को बाकी चीनी लेने नहीं आता। तो मेरा टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसा क्यों करता है? डेटा हमारी डिजिटल संपत्ति है। हमने इसके लिए भुगतान किया है। यह हमारा है। संसद में यह मुद्दा उठाने के लिए @raghav_chadha को धन्यवाद।1
- अमरोहा जनपद को धनौरा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के आवास पर धनौरा, गजरौला और बछरायूं नगर निकायों के नामित सभासदों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी के अलावा नामित सभासद सत्यपाल पाल,कुसुम अग्रवाल, जसवीर सिंह, राहुल आर्य, सुरेन्द्र सैनी, चन्द्रपाल सिंह, अरुण रस्तोगी, शेख चिरगुद्दीन, वैभव गोयल, मंडल अध्यक्ष रोहित आर्य, सभासद देवेश शर्मा, दिले चौधरी, अरुण दीक्षित, अनिल अग्रवाल, चन्द्रपाल पाल और प्रशांक त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बिजनौर: थाना प्रभारी पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत बिजनौर जनपद में पुलिस और मीडिया के बीच संबंधों को लेकर एक मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ‘दैनिक हिन्द की जमीन’ के जिला प्रभारी व राष्ट्रीय केंद्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव इमरान उस्मानी ने एक थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत की है। इमरान उस्मानी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को वह अपने अखबार के लिए कवरेज करने संबंधित थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने उनके साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया। इस घटना से पत्रकार समुदाय में रोष व्याप्त है। शिकायत में इमरान उस्मानी ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है। पत्रकार ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाए। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि यह प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।1