50 हजार का इनामी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल, जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 75,000 रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
50 हजार का इनामी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल, जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से
घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 75,000 रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
- जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 75,000 रुपये नकद, एक अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।2
- जिला अमरोहा ग्राम वाजिदपुर के निकित की कहानी जो खेत मे काम करता था उसके ग्राम वाजिदपुर में एक दिन अचानक बहुत ज्यादा बारिश हुई और आधी तूफान भी आए थे । तूफान के कारण उसकी गेहूं की फसल गिर गई थी लेकिन उसने बिना डरे हिम्मत से काम लिया1
- Post by India News1
- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला टीपी नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल के बाहर खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शादी समारोह में शामिल होने आए एक मेहमान पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंग होटल के अंदर घुस आए और पीड़ित को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ नजर आ रही है। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Jpn7 News1
- दिनांक 24.03.2026 को यातायात पुलिस जनपद अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर ओवरस्पीड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए गए। ⚠️ सभी वाहन चालकों से अपील है कि— ➡️ निर्धारित गति सीमा का पालन करें ➡️ वाहन चलाते समय सतर्क एवं जिम्मेदार रहें ➡️ तेज रफ्तार न केवल आपका, बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरे में डालती है 🚗 “स्पीड कंट्रोल में रखें, सुरक्षित सफर अपनाएं”1
- हरदोई के शाहाबाद में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, शस्त्रागार और सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने जन शिकायत रजिस्टर में शिकायतों के निस्तारण का पूरा विवरण दर्ज करने और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की खुशी में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे बजाते हुए बारात के रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दूल्हे अरमान की बारात निकलने की तैयारी के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, मुस्तरी, सेफ अली, निदा, सुब्हान, गुलिस्तां, फातमा, सलीम, मुस्कान, फैजान और शाहजहां समेत कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विवाद के चलते दूल्हे अरमान की बारात थाना देहात क्षेत्र के मीरा सराय नहीं जा सकी।2